ड्यूटी में लापरवाही करने पर SSF के 6 जवान सस्पेंड, जांच में दोषी पाए गए जाने के बाद लिया एक्शन

SSF Personnel Suspended News

ड्यूटी में लापरवाही करने पर SSF के 6 जवान सस्पेंड, जांच में दोषी पाए गए जाने के बाद लिया एक्शन
Negligence In DutySpecial Security ForceDuty Negligence Action
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 51 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 53%

ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स SSF के छह जवानों को निलंबित कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। इन जवानों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ दीवानी परिसर में पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा पुलिस के प्रवेश करने पर सुरक्षा में तैनात उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की लापरवाही सामने आई है। जांच में दोषी पाए गए एसएसएफ के छह जवानों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में नोएड़ा के जारचा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर और छह पुलिस कर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। दीपावली के दिन सैंथली गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में चाचा अजयपाल भाटी व भतीजे दीपांशु की गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्वजन ने सैंथली गांव के प्रिंस भाटी, जितेंद्र, बोबी तोंगड व मनोज नागर समेत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मुख्य आरोपित प्रिंस भाटी ने बुलंदशहर कोर्ट में और उसके साथी सादुल्लापुर गांव निवासी मनोज नागर ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस मनोज के खिलाफ पूर्व में गैंग्स्टर की कार्रवाई कर चुकी है। दो और हत्यारोपित सचिन व बाबी के दीवानी सरेंडर करने की सूचना पर नोएडा पुलिस पकड़ने के लिए 30 अक्टूबर को अलीगढ़ आई थी। हत्यारोपितों को घेरकर दबोचने की कोशिश की, लेकिन यह दांव भी जारचा पुलिस पर भारी पड़ गया। पुलिस व अधिवक्ताओं के बीच खींचतान हुई थी। पुलिस टीम धक्कामुक्की के बीच सचिन को खींचकर साथ ले आई थीं जबकि बाबी ने भागकर गैंग्स्टर कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई थी। दीवानी में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले एसएसएफ के पास है। अधिवक्ताओं ने जवानों पर ड्यूटी में लापरवाही का आरोप लगा था। अधिवक्ताओं ने सवाल किया था कि जब एसएसएफ को सुरक्षा की कमान है तो बाहरी जनपद की पुलिस कैसे प्रवेश कर गई। 4वीं वाहिनी के सेनानायक डा.

राम सुरेश यादव ने इस मामले जांच कराई। जिसमें दोषी पाते हुए सिपाही ज्ञानेंद्र, अमरीश, विजय, सचिन, राकेश और अमन प्रकाश को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सहायक सेनानायक धर्मेंद्र यादव की तथ्यात्मक रिपोर्ट के आधार पर की। अधिवक्ताओं की नाराजगी के बाद कार्रवाई अधिवक्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए जिला जज से शिकायत की थी। कोर्ट के संज्ञान लेने पर नोएडा के अधिकारियों ने जारचा कोतवाली प्रभारी सुमनेश विकल को लाइन हाजिर कर दिया। जारचा कोतवाली में तैनात एसआइ ललित गंगवार, शुभम प्रधान, प्रिंस यादव, गौरव और दादरी कोतवाली के एसआइ भारत एवं हेड कांस्टेबल सोहनवीर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। यूपीएसएसएफ एक अनुशासित, जिम्मेदार और उच्च आदर्शों से प्रेरित बल है। जिसकी पहचान उसके अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना से होती है। ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या नियमों की अवहेलना को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में न केवल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसी पुनरावृत्ति न हो। -डा. राम सुरेश यादव, सेनानायक 4वीं वाहिनी, यूपीएसएसएफ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Negligence In Duty Special Security Force Duty Negligence Action Personnel Suspension Investigation Findings Security Force Action Negligence Investigation Duty Negligence SSF Action Aligarh News Aligarh Latest News Aligarh News In Hindi Aligarh Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

₹550 करोड़ का IPO लाएगी SSF प्लास्टिक्स इंडिया: SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किए; प्लास्टिक पैकेजिंग प्रोड...₹550 करोड़ का IPO लाएगी SSF प्लास्टिक्स इंडिया: SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किए; प्लास्टिक पैकेजिंग प्रोड...ssf-plastics-india-files-draft-papers-for-rs-550-crore-ipo-sebi महाराष्ट्र बेस्ड प्लास्टिक पैकेजिंग प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी SSF प्लास्टिक्स इंडिया जल्द ही अपना इनिशियलपब्लिक ऑफरिंग यानि IPO ला रही है। कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल किया...
Read more »

यूपी में देर रात 3 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, डीके ठाकुर को ADG SSF बनाया गया, 24 DSP भी बदले गएयूपी में देर रात 3 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, डीके ठाकुर को ADG SSF बनाया गया, 24 DSP भी बदले गएUP IPS Transfer List News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई है। सोमवार रात तीन आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। डीके ठाकुर अपर पुलिस महानिदेशक एसएसएफ, भानु भास्कर मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और डॉ.
Read more »

सरकारी नौकरी: SSC GD 2025 के लिए पदों की संख्या बढ़ने का नोटिफिकेशन जारी, अब 53,690 पदों पर होगी भर्तीसरकारी नौकरी: SSC GD 2025 के लिए पदों की संख्या बढ़ने का नोटिफिकेशन जारी, अब 53,690 पदों पर होगी भर्तीकर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही की भर्ती के लिए खाली पदों की संख्या में बदलाव किया है.
Read more »

उत्तर प्रदेश में 15 IPS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदलेउत्तर प्रदेश में 15 IPS अफसरों के तबादले, 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदलेUP IPS transfer list: इस तबादले में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. खास तौर पर चक्रेश मिश्रा को सीतापुर के SP पद से हटाकर ANTF मुख्यालय में तैनात किया गया है, जबकि अविनाश पांडेय को पीलीभीत के एसपी पद से हटाकर SSF लखनऊ में सेनानायक बनाया गया है.
Read more »

SSC GD 2025 फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स सीट आउट, चेक कर लीजिए अपनी वाली भीSSC GD 2025 फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स सीट आउट, चेक कर लीजिए अपनी वाली भीSSC GD Final Answer Key: इस भर्ती अभियान का लक्ष्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और SSF में कांस्टेबल (GD), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 39,481 खाली पदों को भरना है.
Read more »

27 बदमाशों को ढेर करने वाले IPS राम सुरेश: घर में गरीबी थी, 300 रुपए में ट्यूशन पढ़ाए; छात्रों के लिए लिखी क...27 बदमाशों को ढेर करने वाले IPS राम सुरेश: घर में गरीबी थी, 300 रुपए में ट्यूशन पढ़ाए; छात्रों के लिए लिखी क...Uttar Pradesh (UP) IPS Officer Ram Suresh Story Explained; 1993 बैच के PPS अफसर रहे राम सुरेश 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश में वह SSF (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के पहले कमांडेंट बने। इस समय एसएसएफ की फोर्थ बटालियन मथुरा के कमांडेंट हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:03:38