डॉ. शाहीन गर्लफ्रेंड नहीं मेरी पत्नी... 'आतंक के आका' मुजम्मिल का चौंकाने वाला खुलासा

Muzammil Ahmad Ganaie News

डॉ. शाहीन गर्लफ्रेंड नहीं मेरी पत्नी... 'आतंक के आका' मुजम्मिल का चौंकाने वाला खुलासा
Delhi Car BlastDr Shaheen ShahidWife Not Girlfriend
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 51%

दिल्ली धमाके में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आतंकी धमाके में शामिल डॉ. मुजम्मिल ने दावा किया है कि डॉ. शाहीन उसकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि उसकी पत्नी है। दोनों एक मस्जिद में शरिया कानून के मुताबिक निकाह कर चुके हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली कार ब्लास्ट केस में खुलासे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब जांच एजेंसियों की पूछताछ में डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई ने बड़ा खुलासा किया है। मुजम्मिल ने बताया है कि जैश-ए-मोहम्मद की लेडी कमांडर शाहीन शाहिद उसकी गर्लफ्रेंड नहीं, बल्कि पत्नी है। अब तक ये माना जा रहा था कि डॉ.

मुजम्मिल और डॉ. शाहीन एक दूसरे से मुहब्बत करते थे, लेकिन मुजम्मिल के खुलासे ने सबको चौंका दिया है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मुजम्मिल ने दावा किया कि दोनों एक कपल थे और सितंबर 2023 में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक मस्जिद में उनका ‘निकाह’ हुआ था। निकाह के लिए शरिया कानून के मुताबिक 5,000-6,000 रुपये के ‘मेहर’ पर सहमति बनी थी। जैश की लेडी कमांडर डॉ. शाहीन के साथ मुजम्मिल के रिश्ते की लीगल स्थिति से पता चलता है कि वह उसकी आतंकी खरीद और प्लान को फंड करने के लिए इतनी तैयार क्यों थी। शाहीन ने साल 2023 में हथियार खरीदने के लिए मुजम्मिल को लगभग 6.5 लाख रुपये और उमर को 2024 में फोर्ड इकोस्पोर्ट कार खरीदने के लिए 3 लाख रुपये उधार देने की पेशकश की थी। कुल मिलाकर, शाहीन ने जैश मॉड्यूल को हथियार और एक्सप्लोसिव खरीदने के लिए 27-28 लाख रुपये दिए थे। हालांकि, उसने पूछताछ करने वालों को बताया कि ये पैसे 'जकात' के लिए दिए गए थे।साउथ कश्मीर के टेरर मॉड्यूल की जांच जारीजांच एजेंसियां साउथ कश्मीर में मौजूद मॉड्यूल की जांच कर रही हैं। NIA के मुताबिक हमले में शामिल लोगों को ट्रैक करने के लिए राज्यों में अलग-अलग सुरागों का पीछा किया जा रहा है। एजेंसियां दक्षिण कश्मीर में स्थित कुछ मॉड्यूल की भी जांच कर रही हैं, जिसमें आतंकवादियों को हथियारों की सप्लाई और बिक्री का काम करने वाले ओवरग्राउंड वर्कर शामिल थे। कहा जा रहा है कि ये मॉड्यूल 2016 से बारामूला, श्रीनगर, अनंतनाग और गांदरबल में सक्रिय है, जो पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के निर्देशों पर हथियार सप्लायर्स के रूप में काम करते हैं। इनके मुजम्मिल और उमर को हमले के हथियार बेचने का संदेह है।आतंकी हमले में शामिल शोएब की कस्टडी बढ़ीइस बीच दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को लाल किला विस्फोट मामले में आमिर राशिद अली की एनआईए हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ा दी। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने इसी मामले में शोएब को भी 10 दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया। उस पर कार बम विस्फोट से पहले आतंकवादी उमर को रसद सहायता प्रदान करने का आरोप है। एजेंसी ने अदालत को बताया कि आगे की पूछताछ और तथ्य जुटाने के लिए जरूरी है। कश्मीर के पंपोर में सम्बूरा के निवासी अली को 16 नवंबर को दिल्ली में कार-जनित तात्कालिक विस्फोटक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किए गए वाहन को सुविधाजनक बनाने में उसकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। शोएब पर 10 नवंबर के हमले से ठीक पहले आतंकी उमर उन नबी को पनाह देने और उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Delhi Car Blast Dr Shaheen Shahid Wife Not Girlfriend Nikah Of Two Terrorist Mosque At Al-Falah University Sharia Law डॉ. शाहीन और डॉ. मुजम्मिल दिल्ली धमाका लाल किला ब्लास्ट

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 18:48:08