उच्च कट ऑफ अंकों के बावजूद पहले दिन डीयू में 2011 एडमिशन पक्के हो गए SinghalNayanika
दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए पहली कट ऑफ आ गई है. कुछ कोर्सेज में कट ऑफ ने 99% की सीमा को छू लिया है. उच्च कट ऑफ अंकों के बावजूद पहले दिन डीयू में 2011 एडमिशन फीस जमा कराके पक्के हो गए. कैंपस में एडमिशन को लेकर सुबह से ही चहलकदमी शुरू हो गई थी.
देश भर के तमाम शहरों से डीयू में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार कॉलेजों में पहुंच रहे थे. वहीं जो कट ऑफ मानदंडों को पूरा कर रहे थे, वे एडमिशन के लिए सुबह सबेरे ही कॉलेजों के बाहर लाइन में खड़े हो गए थे. कुछ अपने पसंदीदा कॉलेजों के लिए कट ऑफ छू लेने से बहुत खुश थे तो कुछ इस बात से निराश थे कि 97- 98 पर्सेंट होने के बावजूद उन्हें नामी कॉलेज का पॉपुलर कोर्स नहीं मिल पा रहा. तमिलनाडु से आए आवेदक श्री राघव हिंदू कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में एडमिशन लेना चाहते थे. लेकिन उन्हें एडमिशन नहीं मिल सका. कारण ये था कि उनका सब्जेक्ट संस्कृत टॉप4 में शामिल नहीं था. उन्होंने कहा कि अब मैं हंसराज के लिए कोशिश करूंगा या दूसरी कट ऑफ लिस्ट का इंतजार करूंगा. यहां हिसार से एक टॉपर भी पहुंचे थे, जिनके बोर्ड्स में 99.50% मार्क्स आए थे. उन्हें मानो अपने सपनों का कॉलेज मिल गया था. उनके माता-पिता डॉ नवनीत गर्ल और डॉ शालू गोयल अपने बच्चे के लिए बेहद खुश नजर आ रहे थे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब भाइयों की ज़िद से बंटवारे की कगार पर Godrej– News18 हिंदीभारत के अमीर घरानों में से एक गोदरेज घराने में बंटवारे की तैयारी हो रही है. गोदरेज परिवार के पास हजारों करोड़ रुपये की जमीनें और कई इंडस्ट्री में हिस्सेदारी है.
Read more »
कैराना के बाद मेरठ के प्रह्लाद नगर मुहल्ले में लगे 'मकान बिकाऊ है' के बोर्डकैराना के बाद मेरठ के प्रह्लाद नगर मोहल्ले में 'मकान बिकाऊ है' के बोर्ड लग गए हैं. अपराध और छेडछाड़ जैसी घटनाओं के चलते प्रहलाद नगर के कई परिवारों का रहना दूभर हो गया है.
Read more »
कभी पिता के हाथ में था 'जूता' तो बेटे के हाथ में 'बल्ला'वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की एक पुरानी तस्वीर ने उनके विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय पर जारी विवाद को एक नया मोड़ दे दिया है.
Read more »
मध्य प्रदेश में 'बल्लाकांड' के बाद 'विकेट कांड' : अब एक और BJP नेता ने की अफसर की पिटाई, देखें- VIDEOमध्य प्रदेश में अभी इंदौर नगर निगम कर्मचारी पर बीजेपी नेता कैलाश विजय वर्गीय के विधायक बेटे का बल्ला मार कांड अभी ठंडा नहीं हुआ कि बीजेपी के एक और नेता ने एक अधिकारी की पिटाई कर दी. मामला सतना के रामनगर का है, जहां के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गंभीर हालत में इलाज के लिये रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में बीच बचाव करने आधा दर्जन पार्षद भी पिट गए जिनमें तीन महिला पार्षद भी हैं. सीएमओ का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अध्यक्ष के करोड़ों के घोटाले की शिकायत की थी और अध्यक्ष अब लगभग आठ करोड़ के गबन के मामले में जमानत पर हैं.
Read more »
महाराष्ट्रः ठाणे में टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट, जबरन 'जय श्री राम' के नारे लगवाए गएमामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे में 24 जून को उस समय हुई, जब मुस्लिम टैक्सी ड्राइवर सवारी को लेकर लौट रहा था और बीच रास्ते में उसकी टैक्सी खराब हो गई.
Read more »
