डीडी न्यूज़ ने बदला लोगो, प्रसार भारती पर विपक्ष ने लगाया ‘प्रचार भारती’ होने का आरोप

United States News News

डीडी न्यूज़ ने बदला लोगो, प्रसार भारती पर विपक्ष ने लगाया ‘प्रचार भारती’ होने का आरोप
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 344 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 141%
  • Publisher: 51%

प्रसार भारती ने दूरदर्शन के समाचार चैनल डीडी न्यूज़ के लोगो का रंग लाल से बदलकर 'भगवा' कर दिया है, जिसे लेकर विपक्ष हमलावर है.

सरकारी स्वामित्व वाले प्रसारक, प्रसार भारती ने दूरदर्शन के समाचार चैनल डीडी न्यूज़ के लोगो का रंग लाल से बदलकर 'भगवा' कर दिया है. ब्रॉडकास्टर का कहना है कि चैनल का लोगो सिर्फ सुंदरता के लिए बदला गया है, वहीं विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा किए जाने पर सवाल उठाए हैं.

मंगलवार को शाम को डीडी न्यूज़ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर नए लोगो का वीडियो एक संदेश के साथ पोस्ट किया था. जिसमें लिखा गया था, “देखिए अपने पसंदीदा डीडी न्यूज़ को नए अवतार में, दावे नहीं, दिखलाते हैं तथ्य, दिखावा नहीं चुनते हैं सच. डीडी न्यूज़-भरोसा सच का.” इसके तुरंत बाद 2012 से 2014 के बीच प्रसार भारती के सीईओ रहे तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने कहा, “राष्ट्रीय प्रसारण दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है. पूर्व सीईओ के रूप में मैं इसके भगवाकरण को चिंता के साथ देख रहा हूं और महसूस कर रहा हूं कि यह अब प्रसार भारती नहीं बचा है, बल्कि यह प्रचार भारती है.” इंडियन एक्सप्रेस अखबार से बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह सिर्फ लोगो की बात नहीं है, बल्कि सरकारी प्रसारक से जुड़ी हर चीज़ अब भगवा है. यहां सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यक्रमों को ज़्यादा से ज़्यादा प्रसारण का समय मिलता है, जबकि विपक्षी पार्टियों को अब शायद ही यहां कोई जगह मिलती है.” उन्होंने कहा कि यह सब सत्तारूढ़ बीजेपी की वजह से हो रहा है. इसके साथ ही जवाहर ने भगवाकरण का एक और उदाहरण देते हुए नई संसद में राज्यसभा हॉल का ज़िक्र किया.पीएम मोदी ने की इलेक्टोरल बॉन्ड की तारीफ़, राहुल गांधी ने बताया 'वसूली स्कीम'दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर लोगों को लेकर विपक्ष की तरफ से हो रही आलोचना का जवाब देते हुए प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने अखबार को बताया कि नए लोगो में नारंगी रंग आकर्षक है. उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले जी-20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए हमने डीडी इंडिया को नए तरीके से पेश किया था और इस क्रम में चैनल के लिए ग्राफिक्स तय किए थे. गौरव द्विवेदी ने बताया कि उसी समय उन्होंने डीडी न्यूज को विजुअली और टेक्निकली नए अवतार में लाने का काम शुरू कर दिया था.उन्होंने कहा कि चमकीले और आकर्षक रंग का इस्तेमाल पूरी तरह से चैनल की ब्रांडिंग को देखते हुए किया गया है और इससे अलग इसमें कुछ नहीं है. द्विवेदी ने कहा कि यह सिर्फ एक लोगो नहीं है, बल्कि चैनल की पूरी लुक एंड फील को बढ़ाया गया है और हमारे पास नया सेट, नई लाइट्स, लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ उपकरण हैं. अखबार के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि जब 1959 में दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी तो उस वक्त इसका लोगो भगवा रंग का था. इसके बाद लोगो में नीला, पीला और लाल जैसे रंग इस्तेमाल किए गए. हालांकि डिज़ाइन के केंद्र में एक ग्लोब के साथ दो पंखुड़ियों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है.मार्च में, अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के कुछ महीने बाद, दूरदर्शन ने घोषणा की थी कि वह हर सुबह रामलला की मूर्ति की पूजा किए जाने का सीधा प्रसारण करेगा.बीबीसी डॉक्युमेंट्री दिखाने की कोशिश करने वाले छात्रों का भविष्य अधर मेंरामदास मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ ने पीएचडी कर रहे एक दलित छात्र को दो साल के लिए निलंबित कर दिया है. इस साल जनवरी में छात्र ने भारतीय संसद के बाहर प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फोरम के बैनर तले एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.द टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने पहले पन्ने पर जगह दी है. टिस का मानना है कि प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फोरम उसके नाम का गलत इस्तेमाल करता है. इसके साथ ही छात्र पर यह भी आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पैम्फलेट भी पोस्ट किए थे, जिसमें लोगों से अपील की गई थी कि वे 26 जनवरी को स्क्रीन होने वाली डॉक्यूमेंट्री 'राम के नाम' को देखने के लिए आएं. डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग को टिस ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के खिलाफ अपमान और विरोध का प्रतीक माना था. रामदास केएस, पीएसएफ के पूर्व महासचिव और मौजूदा वक्त में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य हैं. वे लंबे समय से छात्रों के अधिकारों की वकालत कर रहे हैं. पीएसएफ के एक बयान में कहा गया है कि वे एक मेधावी छात्र भी हैं, जिन्होंने यूजीसी-नेट परीक्षा में अनुसूचित जाति के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप हासिल की है. अखबार के मुताबिक एक छात्र ने कहा कि निलंबन के बाद फेलोशिप का पैसा मिलना बंद हो सकता है. फिलहाल उन्हें एचआरए मिलाकर करीब 48 हज़ार रुपये मिलते हैं.देशभर के कई छात्र संगठनों ने सोशल मीडिया पर रामदास के समर्थन में खड़े होने की बात कही है. इन संगठनों ने ‘सरकारी नीतियों के खिलाफ विरोध’ के लिए दो साल के निलंबन को कठोर बताया है और इसके निलंबन की मांग की है.न्यूज़क्लिक मामला: पत्रकारों के मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप ज़ब्त होने पर बढ़ी निजता से जुड़ी चिंताटिस का मुंबई कैंपसउन्होंने कहा कि छात्रों से पढ़ाई में ध्यान लगाने की उम्मीद की जाती है, लेकिन छात्रों का एक वर्ग राजनीतिक गतिविधियों में शामिल है, जिससे संस्थान की ब्रांड वैल्यू खराब हो रही है और इससे बच्चों को नौकरी मिलने पर भी असर पड़ रहा है. अधिकारी ने बताया कि टिस एक पब्लिक फंडेड संस्थान है. इसके अलावा कैंपस में नफरत फैलाने के आरोप में कुछ अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की गई है. 7 मार्च को जारी किए गए नोटिस में कहा गया था कि पीएसएफ को टिस से मान्यता प्राप्त नहीं है लेकिन फिर भी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान टिस शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया. नोटिस के मुताबिक रामदास पर 28 जनवरी, 2023 को भारत में प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, भगत सिंह मेमोरियल लेक्चर में ‘विवादास्पद’ वक्ताओं को बुलाने और रात में निदेशक के बंगले के बाहर नारेबाज़ी और धरना प्रदर्शन करने का आरोप है.नोटिस में कहा गया है कि रामदास की गतिविधियां राष्ट्रहित में नहीं हैं और एक सार्वजनिक संस्थान होने के नाते वह अपने छात्रों को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं दे सकता है, जो राष्ट्र विरोधी हैं और देश का नाम खराब कर रही हैं. अपने जवाब में रामदास ने स्वीकार किया कि उन्होंने 12 जनवरी को दिल्ली में संसद मार्च में हिस्सा लिया था, जिसे यूनाइटेड स्टूडेंट्स ऑफ इंडिया ने आयोजित किया था. कमेटी ने इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है और उस पर्चे का ज़िक्र किया है जिसमें नारा लिखा हुआ था, “शिक्षा बचाओ, एनईपी हटाओ, भारत बचाओ, बीजेपी हराओ.” कमेटी का कहना है कि संगठन ने टिस के नाम की वजह से रामदास को इसलिए प्रदर्शन में हिस्सा लेने दिया, जो अपने आप में गलत है. अखबार के मुताबिक रामदास को 7 मार्च को कारण बताओ नोटिस दिया गया. उनके जवाब और एक कमेटी की जांच के आधार पर गुरुवार, 18 अप्रैल को निलंबन पत्र जारी किया गया.'द कश्मीर वाला' के संपादक फ़हद शाह, जिन्हें कथित 'देश विरोधी कंटेंट' शेयर करने के आरोप में किया गया है गिरफ़्तारसाल 2022 में भारत ने फिलीपींस के साथ 375 मिलियन डॉलर की एक डील साइन की थी, यह पहली खेप उसी का हिस्सा है.ने पहले पन्ने पर जगह दी है. मिसाइलों की डिलीवरी की घोषणा पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के दमोह में हुई एक चुनावी रैली में भी की थी और इसके लिए देश के लोगों को बधाई दी थी.इस मिसाइल को भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर और रूसी आईएल-76 परिवहन विमानों के ज़रिए फिलीपींस पहुंचाया गया है. अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ तनाव के बीच फिलीपींस इनकी तैनाती अपने तटीय क्षेत्र में करेगा.पत्रकारों के रिकॉर्ड गुप्त तरीक़े से हासिल करने पर रोक लगाएगा अमेरिकापंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के एक समूह के हमले में दो की मौत, दो अन्य घायललोकसभा चुनाव 2024: लालू यादव की बेटी मीसा क्या इस बार रामकृपाल यादव को पीछे छोड़ पाएँगी?मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, 'अगर मैं अयोध्या जाता तो क्या उन्हें बर्दाश्त होता' - प्रेस रिव्यू अरविंद केजरीवाल के खान-पान पर भिड़े ईडी और 'आप', आतिशी ने कहा- 'जेल में जान से मारने की साज़िश रची जा रही है'लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की तीन महिलाएं जो अचानक से उतर आयी हैं चुनावी मैदान मेंलोकसभा चुनाव 2024: लालू यादव की बेटी मीसा क्या इस बार रामकृपाल यादव को पीछे छोड़ पाएँगी?अमेरिका: कोर्ट के बाहर शख़्स ने ख़ुद को लगाई आग, अंदर ट्रंप मामले की हो रही थी सुनवाईलोकसभा चुनाव 2024: सात चरणों में होगा मतदान, जानिए किस राज्य में कब-कब होंगे चुनाव, कब आएंगे नतीजे?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

TMC कार्यकर्ता पर टूट पड़े अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का Video ViralTMC कार्यकर्ता पर टूट पड़े अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का Video Viralलोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच TMC ने शनिवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
Read more »

लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार में भाजपा आगे, कांग्रेस दूसरे और 'आप' तीसरे नंबर परलोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचार-प्रसार में भाजपा आगे, कांग्रेस दूसरे और 'आप' तीसरे नंबर परआधुनिकीकरण के युग में सत्ता का सिकंदर बनने के लिए राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार भौतिक रूप से होने वाले चुनाव प्रचार से ज्यादा अब डिजिटल प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे हैं।
Read more »

सबरजीत के हत्यारे की हत्या में भारत का हाथ, पाकिस्तान के मंत्री का बड़ा दावाPakistan Claims Indian: सरबजीत के हत्यारे तांबा की हत्या में पाकिस्तान ने भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है।
Read more »

अस्पताल ने कर दी बच्चों की अदला-बदली! मां ने किया दावा- बेटी को जन्म दिया लेकिन अस्पताल ने थमा दिया किसी और का बेटाअस्पताल ने कर दी बच्चों की अदला-बदली! मां ने किया दावा- बेटी को जन्म दिया लेकिन अस्पताल ने थमा दिया किसी और का बेटामां ने लगाया अस्पताल पर बच्चा बदलने का आरोप
Read more »

दूरदर्शन का ‘भगवाकरण’: डीडी न्यूज़ का लोगो बदलकर भगवा करने पर नाराजगीदूरदर्शन का ‘भगवाकरण’: डीडी न्यूज़ का लोगो बदलकर भगवा करने पर नाराजगीHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

DD News ने बदला अपना लोगो तो भड़का विपक्ष, मोदी सरकार पर न्यूज चैनल के भगवाकरण का आरोपविपक्षी दलों के नेताओं ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले लोगो को बदलने की आवश्यकता पर सवाल उठाया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:47:00