Rules Changes from 1st April 2025 : Bank rules will change from April 1, डिजिटल बैंकिंग और मिनिमम बैलेंस समेत 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बैंक के ये नियम, लापरवाही पड़ेगी भारी
Rules Change s from 1st April 2025 : मार्च का महीना खत्म होने को है और अप्रैल की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में 1 अप्रैल 2025 से पूरे देश में कई नियम बदलने वाले हैं. इनमें से ज्यादातर नियम बैंकिंग से जुड़े हैं, जिनका प्रभाव बचत खाता, क्रेडिट कार्ड और एटीएम ट्रांजैक्शन पर पड़ेगा.
इसलिए बेहतर है कि आप इन नियमों से रूबरू हो जाएं. कहीं ऐसा न हो कि जानकारी के अभाव में आपको नुकसान उठाना पड़ जाए. Advertisment डिजिटल बैंकिंग दरअसल, बैंक लगातार डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं. इस क्रम में बैंक नए-नए फीचर्स जोड़ रहे हैं. ऐसे में कस्टमर अब ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल कर पहले से काफी अच्छी सर्विस ले सकते हैं. इसलिए बैंकों ने ऐसे चैटबॉट की शुरुआत की है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलते हैं. डिजिटस ट्रांजैक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसी सुरक्षा लेकर आया है. यह खबर भी पढ़ें- PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना को लेकर आया अपडेट, इनको मिल सकते हैं 4,000 रुपए मिनिमम बैलेंस के नियम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक जैसे कई बड़े बैंकों ने अपने मिनिमम बैलेंस से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. हालांकि मिनिमम बैलेंस इस बात पर डिपेंड करता है कि आपका अकाउंट शहरी या ग्रामीण इलाके में है. ऐसे में निर्धारित राशि से कम बैलेंस रखने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. ब्याज दरों में बदलाव 1 अप्रैल 2025 से कई बैंक बचत खाता और एफडी दरों में बदलाव कर रहे हैं. अब बचत खाता का ब्याज अकाउंट बैलेंस पर निर्भर करेगा. मतलब, जितना ज्यादा बैलेंस होगा उतना बेहतर रिटर्न मिलेगा. यह खबर भी पढ़ें- Aadhaar Card से लिंक नहीं आपका PAN Card तो हो जाएं सावधान, हो सकता है यह नुकसान ATM फीस में इजाफा नई व्यवस्था के अनुसार अब नेटवर्क के बाहर अगर ATM से कोई भी विड्राल करते हैं या फिर बैलेंस चेक किया जाएगा तो वह अब पहले के मुकाबले थोड़ा महंगा होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले जब आप अपने बैंक के ATM के अलावा किसी दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालते थे तो इसके लिए आपको 17 रुपए देने होते थे. जो कि अब बढ़कर 19 रुपए हो गए हैं. इसके अलावा दूसरे ATM से बैलेंस चेक करने के लिए अब आपको 6 रुपए की जगह 7 रुपए देने होंगे. हां, आपसे दूसरे बैंक के एटीएम को यूज करनी फीस तभी वसूली जाएगी, जब आप फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट क्रॉस कर चुके होंगे.
Bank Rules Change Bank Rules Changed Rules Changes From 1St April 2025 Rules Changes
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LPG सिलेंडर, FD के रेट्स...मार्च के पहले दिन से बदल जाएगा बहुत कुछ, सीधा आपकी जेब पर होगा असरफरवरी महीने के खत्म होने जा रहा है. मार्च महीने के शुरुआत के साथ ही आपके आसपास कई नियम बदल जाएंगे. ये नियम पैसों से जुड़े हैं. आपकी सेविंग से लेकर एलपीजी सिलेंडर तक सबके रेट्स बदल जाएंगे. बैंकों की छुट्टियां बदल जाएंगी. 1 मार्च 2025 से कई बड़े नियम बदलने वाले हैं.
Read more »
Rule Change : 1 मार्च से देश में बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा क्या असर?Rule Change: These rules will change in the country from March 1, Rule Change : 1 मार्च से देश में बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा क्या असर?
Read more »
भारत से बहुत अलग होते हैं पाकिस्तान के स्कूल, लड़कियों के लिए हैं ये नियमभारत से बहुत अलग होते हैं पाकिस्तान के स्कूल, लड़कियों के लिए हैं ये नियम
Read more »
ममूटी के घर में सख्त नियम, सिर्फ एक शख्स के लिए होते हैं बदलाव, पृथ्वीराज ने खोला राजममूटी (Mammootty) के घर में क्या करना है और क्या नहीं, इस पर सख्त नियम हैं और ये नियम सिर्फ एक शख्स के लिए बदलते हैं.
Read more »
यूपीआई ट्रांजैक्शन, एटीएम चार्ज... 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर1 अप्रैल, 2025 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो रही है, जिसमें कई नए नियम लागू होंगे। इनमें ATM से पैसे निकालने, मिनिमम बैलेंस, पॉजिटिव पे सिस्टम, डिजिटल बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड संबंधी बदलाव शामिल हैं। यूपीआई ट्रांजैक्शन, टैक्स नियम, PAN और आधार लिंकिंग और डीमैट अकाउंट से जुड़े नियम भी बदलेंगे। ग्राहकों को इनकी जानकारी होनी...
Read more »
अब होमगार्ड बनना आसान नहीं! बहाली के समय शरीर में लगाए जाएंगे चिप, जानें नियमबदल गया होमगार्ड भर्ती का नियम! अब बहाली के दौरान शरीर में लगाई जाएगी ये चीज, सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत
Read more »
