ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुणे के डीएम के खिलाफ थाने में दी शिकायत

United States News News

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, पुणे के डीएम के खिलाफ थाने में दी शिकायत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 197 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 63%

विवादों में घिरी महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने अब पुणे के जिलाधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक पूजा खेडकर के घर जो पुलिस पहुंची थी, उसको लेकर ये शिकायत की गई है. खेडकर ने पुणे डीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

विवादों में घिरी महाराष्ट्र की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने अब पुणे के जिलाधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. सूत्रों के मुताबिक पूजा खेडकर के घर जो पुलिस पहुंची थी, उसको लेकर ये शिकायत की गई है.

खेडकर ने पुणे डीएम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. दरअसल, सोमवार देर शाम पुलिस की टीम पूजा के वाशिम स्थित घर पहुंची थी और उनके पूछताछ की थी. पूजा के घर वाशिम की महिला पुलिस की टीम गई थी. जानकारी के मुताबिक पूजा ने वाशिम कलेक्टर बुवेनेश्वरी एस से अनुमति लेकर कुछ जानकारी साझा करने के लिए पुलिस को फोन किया था. पुलिस की टीमें पूजा के पिता दिलीप खेडकर और मां मनोरमा खेडकर की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.यह भी पढ़ें: क्या है UPSC का वो दिव्यांगता कोटा जिसपर IAS पूजा खेडकर मामले के बाद उठ रहे हैं सवालपूजा खेडकर के घर पर 3 महिला पुलिसकर्मियों की टीम गई थी. इनमें एक एसीपी थीं, जो टीम को लीड कर रही थीं. सोमवार रात करीब 10.30 बजे वाशिम पुलिस पूजा खेडकर के घर पहुंची और रात 1 बजे बाहर आई. पूजा की पुलिस से क्या बातचीत हुई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. जब पुलिस से कारण पूछा गया तो कहा गया कि वे आधिकारिक उद्देश्य से आए हैं.AdvertisementLBSNAA ने रद्द की पूजा की IAS की ट्रेनिंगइससे पहले उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एकेडमी ने पूजा खेडकर का महाराष्ट्र से ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द कर दिया. इसके साथ ही एकेडमी ने उन्हें तत्काल वापस बुलाने के लिए लेटर भी जारी किया है. इसके अलावा एकेडमी ने महाराष्ट्र सरकार को भी इस संबंध में पत्र लिखकर सूचित किया गया है. LBSNAA द्वारा पूजा खेडकर को जारी आदेश में कहा गया है, "आपके जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित रखने तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए आपको तुरंत वापस बुलाने का निर्णय लिया है. अतः आपको महाराष्ट्र राज्य सरकार के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से मुक्त किया जाता है. एकेडमी का पत्र इसके साथ संलग्न है. आपको यथाशीघ्र, किन्तु किसी भी परिस्थिति में 23 जुलाई, 2024 के बाद एकेडमी में शामिल होने का निर्देश दिया जाता है." यह भी पढ़ें: अलग शहर, अलग पते और अलग-अलग डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट... IAS पूजा के खुल रहे हैं रोज नए-नए राजIAS पूजा को लेकर रोज हो रहे खुलासेपूजा खेडकर को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आरोप है कि पूजा खेडकर ने दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से बीमार होने का प्रमाण पत्र जमा करके यूपीएससी परीक्षा में हिस्सा लिया था. उसके आधार पर विशेष रियायतें पाकर वो आईएएस बनीं. यदि उन्हें यह रियायत नहीं मिलती तो उनके लिए प्राप्त अंकों के आधार पर आईएएस पद प्राप्त करना असंभव होता. पूजा पर आरोप है कि चयन के बाद पूजा को मेडिकल जांच से गुजरना था, लेकिन उन्होंने इसे टाल दिया. उन्होंने विभिन्न कारणों से छह बार मेडिकल परीक्षण से इनकार कर दिया. बाद में बाहरी मेडिकल एजेंसी से एमआरआई रिपोर्ट जमा करने का विकल्प चुना, जिसे यूपीएससी ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया. हालांकि बाद में यूपीएससी ने इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया. इसके चलते सरकार से इसकी जांच की मांग की जा रही है.Advertisementइसके अलावा उनकी उम्र को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. दस्तावेजों से पता चलता है कि पूजा खेडकर द्वारा 2020 और फिर 2023 में केंद्रीय अपीलीय ट्रिब्यूनल को विवरण दिए गए. इसमें तीन साल के अंतराल के बावजूद सिर्फ एक साल आयु बढ़ना दिखाया गया है. हालांकि, खेडकर ने अपनी बेंचमार्क डिसेबिलिटी साबित करने के लिए कोई टेस्ट नहीं कराया. यूपीएससी ने उनके चयन को केंद्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण में चुनौती दी थी, जिसने फरवरी 2023 में उनके खिलाफ फैसला सुनाया था. खेडकर ने 2020 और 2023 के कैट आवेदन फॉर्म में खुद के लिए बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट मांगी है. पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप2023 बैच की पूजा खेडकर पर पुणे में प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी के रूप में काम करते हुए पद के दुरुपयोग का आरोप है. पूजा ने कई सुविधाओं की मांग की थी. दरअसल, ये सुविधाएं प्रशिक्षु अधिकारियों को नहीं मिल पातीं हैं, फिर भी पूजा ने लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया. अपने वाहन पर 'महाराष्ट्र सरकार' का साइनबोर्ड लगाया और एक आधिकारिक कार, आवास, कार्यालय कक्ष और अतिरिक्त स्टाफ की मांग की. इतना ही नहीं, उन्होंने सीनियर अधिकारी की अनुपस्थिति में उनके चैंबर पर भी कब्जा कर लिया था. इन सभी मामलों के बाद पुणे कलेक्टर सुहास दिवासे ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था और पूजा खेडकर की शिकायत की थी. उसके बाद पूजा का तबादला वाशिम जिले में कर दिया गया. वहां उन्होंने असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में जॉइन कर लिया है. Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लाल बत्ती के नियम क्या है? ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की ऑडी पर लगी लालबत्ती क्यों विवादों में आ गईलाल बत्ती के नियम क्या है? ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की ऑडी पर लगी लालबत्ती क्यों विवादों में आ गईPooja Khedkar Trainee IAS Red Light Issue: ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर अपनी गाड़ी में लाल बत्ती लगाने के बाद विवादों में है.
Read more »

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के बाद अब उसकी मां भी मुश्किल में... मनोरमा खेडकर के खिलाफ इस मामले में FIR दर्जट्रेनी IAS पूजा खेडकर के बाद अब उसकी मां भी मुश्किल में... मनोरमा खेडकर के खिलाफ इस मामले में FIR दर्जमहाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के साथ पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। किसान ने आरोप लगाया कि उसे मनोरमा खेडकर ने धमकाया...
Read more »

पुणे जिला कलेक्टर को पूजा खेडकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना चाहिए- पूर्व IAS अरुण भाटियापुणे जिला कलेक्टर को पूजा खेडकर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करना चाहिए- पूर्व IAS अरुण भाटियाअरुण भाटिया ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि पूजा खेडकर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होने और तुरंत कार्रवाई नहीं होने के पीछे राजनीतिक ताकत है.
Read more »

IAS Pooja Khedkar: एमबीबीएस में दाखिले के समय पूजा खेडकर ने किया था फिट होने का दावा!IAS Pooja Khedkar: एमबीबीएस में दाखिले के समय पूजा खेडकर ने किया था फिट होने का दावा!एमबीबीएस में दाखिले के समय पूजा खेडकर ने किया था फिट होने का दावा!
Read more »

Pooja Khedkar के माता-पिता की तलाश में जुटी Police, फ़रारी के सवाल पर सुनें क्या बोली पूजाPooja Khedkar के माता-पिता की तलाश में जुटी Police, फ़रारी के सवाल पर सुनें क्या बोली पूजाविवादों में घिरी ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के माता-पिता पर कथित तौर पर एक किसान को धमकाने का आरोप है. पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की है. पुलिस के मुताबिक पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर फरार हैं और उनका फोन स्विच ऑफ़ है. ट्रेनी IAS की मां का पिस्तौल लहराते एक वीडियो भी वायरल है.
Read more »

ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा ने अलग-अलग नामों से UPSC दी: CAT के आवेदनों में इनका जिक्र; 2020 में उम्र 30 तो 2023 ...ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा ने अलग-अलग नामों से UPSC दी: CAT के आवेदनों में इनका जिक्र; 2020 में उम्र 30 तो 2023 ...Maharashtra Pune IAS Trainee Selection Controversy विकलांगता और OBC आरक्षण कोटे का दुरुपयोग करके IAS में पद हासिल करने की आरोपी ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:34:08