Maharashtra Pune IAS Trainee Selection Controversy विकलांगता और OBC आरक्षण कोटे का दुरुपयोग करके IAS में पद हासिल करने की आरोपी ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर की ट्रेनिंग रोक दी गई है
पूजा ने संघ लोक सेवा आयोग को दिए एक हलफनामे में दावा किया है कि वह मानसिक रूप से अक्षम हैं और उन्हें देखने में भी दिक्कत होती है। पूजा ने मेडिकल टेस्ट देने से 6 बार मना किया था, जबकि मेडिकल टेस्ट देना जरूरी होता है। ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर की UPSC में गड़बड़ी के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि पूजा ने UPSC के अटेम्प्ट बढ़ाने के लिए अपने नाम और उम्र में बदलाव किया था। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल में पूजा की तरफ से लगाए गए 2020 और 2023 के दो आवेदनों में पूजा के अलग-अलग नाम हैं। पूजा ने 2020 के आवेदन में अपना नाम 'खेडकर पूजा दिलीपराव' और उम्र 30 साल बताई थी। वहीं, 2023 में CAT के आवेदन में उन्होंने अपना नाम 'पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर' और उम्र 31 साल बताई। सवाल उठाया जा रहा है कि तीन साल के अंतराल में उनकी उम्र एक ही साल कैसे बढ़ सकती है। दरअसल, UPSC में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 32 साल की उम्र तक 6 बार परीक्षा देने की अनुमति होती है। वहीं OBC कैटेगरी का अभ्यर्थी 35 साल तक 9 बार परीक्षा दे सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पूजा ने कुल 11 बार सिविल सर्विसेस की परीक्षा दी हैं। पूजा पर दिव्यांगता और OBC आरक्षण कोटे का दुरुपयोग करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में सिलेक्शन पाने का आरोप है। विवाद बढ़ने के बाद उन्हें पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया गया था।वाशिम पुलिस ने बताया कि 3 महिला कॉन्स्टेबल सोमवार देर रात पूजा के घर गई थीं। पूजा ने ही पुलिस को फोन कर कहा था कि वह कुछ जानकारी शेयर करना चाहती है। महिला कॉन्स्टेबल रात 11 बजे पूजा के केबिन में गई थीं, वे यहां से 1 बजे लौटीं। हालांकि अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि पूजा और पुलिस के बीच 3 घंटे तक क्या चर्चा हुई।पूजा खेडकर की ट्रेनिंग एक हफ्ते के लिए रोक दी गई है। पूजा को 15 से 19 जुलाई तक अकोला में आदिवासी विकास परियोजना में प्रशिक्षु के रूप में शामिल होना था, लेकिन वाशिम जिला अधिकारी ने इस पर रोक लगा दी है। पूजा के दिव्यांग और OBC सर्टिफिकेट की पुलिस जांच होगी। सर्टिफिकेट जारी करने वाले डॉक्टर से भी पूछताछ की जाएगी।ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर ने दो बार विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था। पुणे के औंध अस्पताल ने उनका आवेदन खारिज कर दिया था। औंध अस्पताल ने पूजा के आवेदन के जवाब में कहा, 'आपने 23 अगस्त 2022 को विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था। आपकी ओर से बताई गई बीमारी लोकोमोटर विकलांगता की मेडिकल टीम ने 11 अक्टूबर 2022 को जांच की थी। टीम ने रिपोर्ट के आधार पर आपके दावे को उचित नहीं माना। आपके पक्ष में विकलांगता सर्टिफिकेट जारी करना संभव नहीं है। लोकोमीटर विकलांगता हड्डियों या मांसपेशियों को प्रभावित करती है, जिसके कारण हाथ-पैर के मूवमेंट में परेशानी हो सकती है।' इसके बाद उन्होंने पिंपरी-चिंचवड के गवर्नमेंट अस्पताल में विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।केंद्र ने 11 जुलाई को विवादों में घिरी ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की उम्मीदवारी को वेरिफाई करने के लिए सिंगल मेंबर कमेटी का गठन किया है। केंद्र ने एक बयान में कहा कि यह जांच एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अफसर कर रहे हैं। इसका मकसद 2023 बैच की अधिकारी खेडकर की उम्मीदवारी के दावों और अन्य डिटेल को वेरिफाई करना होगा। समिति अपनी रिपोर्ट दो हफ्तों में पेश करेगी। पूजा से जब उनकी जांच के लिए गठित कमेटी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पूजा ने कहा, 'मुझे इस पर कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। मैं कमेटी के सामने अपना पक्ष रखूंगी।'पूजा ने संघ लोक सेवा आयोग को दिए एक हलफनामे में दावा किया है कि वह मानसिक रूप से अक्षम हैं और उन्हें देखने में भी दिक्कत होती है। पूजा ने मेडिकल टेस्ट देने से 6 बार मना किया था, जबकि मेडिकल टेस्ट देना जरूरी होता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा का पहला मेडिकल टेस्ट दिल्ली AIIMS में अप्रैल 2022 में शेड्यूल हुआ था। उन्होंने कोविड पॉजिटिव होने का हवाला देकर इसमें शामिल होने से मना कर दिया था। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि जब पूजा ने एग्जाम में शामिल होने से मना कर दिया था तो फिर सिलेक्शन क्यों और कैसे हुआ?पूजा ने साल 2023 में जॉइनिंग से पहले सरकार को दिए अपनी अचल संपत्ति के ब्योरे में बताया कि उन्होंने 2015 में पुणे के म्हालुंगे में 2 प्लॉट खरीदे। इसमें उन्होंने एक प्लॉट 42 लाख 25 हजार रुपए और दूसरा प्लॉट 43 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा। अभी दोनों प्लॉट की मार्केट वैल्यू 6 से 8 करोड़ रुपए के बीच है। पूजा ने 2018 में पुणे के धनेरी इलाके में 20 लाख 79 हजार रुपए में 4.
74 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इसकी मौजूदा कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए है। पूजा ने 2020 में 44 लाख 90 हजार रुपए में केंधवा में 724 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट खरीदा, जिसकी कीमत अभी 75 लाख रुपए है।पूजा खेडकर की VIP नंबर वाली सफेद रंग की ऑडी कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूजा खेडकर अपनी पोस्टिंग के दौरान जिस ऑडी कार पर लाल-नीली बत्ती और महाराष्ट्र सरकार का स्टिकर लगाकर घूमती थीं, उस पर 26 हजार रुपए का जुर्माना बकाया है। 2022 से अब तक तेज गति से गाड़ी चलाने, सिग्नल तोड़ने और पुलिस के पूछने पर रुकने से इनकार करने जैसे ट्रैफिक रूल्स तोड़ने को लेकर ऑडी के 21 चालान पेंडिंग हैं। ऑडी कार एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। RTO ने इंजीनियरिंग कंपनी को नोटिस जारी किया है। RTO के एक अधिकारी ने 12 जुलाई को बताया कि पुणे RTO ने पुणे स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को नोटिस जारी किया है, जिसके नाम पर MH-12/AR-7000 नंबर वाली ऑडी रजिस्टर्ड है। नोटिस में कंपनी को जांच के लिए ऑडी कार को तुरंत RTO में पेश करने के लिए कहा गया है।पूजा खेडकर के माता-पिता फरार हैं। पुलिस ने सोमवार को कहा- उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया है। पुलिस ने कहा- हम बानेर रोड पर स्थित उनके बंगले पर कल और आज दो बार गए थे, वे दोनों बार हमें नहीं मिले। एक बार जब हम उन्हें ढूंढ लेंगे, तो जांच बैठा दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। दरअसल, पूजा की मां मनोरमा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे पिस्तौल से किसानों को धमकाती हुई नजर आ रही थीं। घटना पुणे के मुलशी तालुका के धडावली गांव की है, जहां पूजा के पिता दिलीप खेडकर ने जमीन खरीदी थी। पूजा की मां और पिता पर इसी मामले में केस दर्ज है।मनोरमा खेडकर के साथ सिक्योरिटी गार्ड्स भी थे। मनोरमा किसानों को डराती-धमकाती नजर आईं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खेडकर परिवार ने बाउंसर की मदद से पड़ोसी किसानों की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और उनको धमकाया। किसान कुलदीप पासलकर ने दावा किया कि मनोरमा जबरदस्ती उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद 13 जुलाई को पूजा की मां मनोरमा और पिता दिलीप समेत 7 लोगों के खिलाफ पौड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि FIR में आर्म्स एक्ट के चार्ज भी शामिल किए गए हैं। हालांकि पुणे पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने 12 जुलाई को बताया था कि यह घटना पिछले साल 5 जून धडावली गांव में हुई थी। तब किसानों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन शिकायत में पिस्तौल का जिक्र नहीं था। पुणे पुलिस ने कहा- हम जांच कर रहे हैं कि मनोरमा के पास पिस्तौल का लाइसेंस है या नहीं।खेडकर परिवार ने पुणे के मुलशी तहसील में 25 एकड़ जमीन खरीदी थी। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इसके एक हिस्से पर किसानों ने कब्जा कर लिया था। इसके चलते मनोरमा अपने सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ वहां पहुंचीं और किसानों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया। वीडियो में सुना जा सकता है कि वह कह रही हैं कि जमीन उनके नाम पर है।ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा की मां पर दबंगई का आरोप, गांव के लोगों ने कहा- फसल जलवाई, जमीनें हड़पीं, बंगला बनवाया 2018 में एक मराठी थ्रिलर फिल्म 'मुलशी पैटर्न' आई थी। फिल्म की कहानी किसानों पर अत्याचार कर जमीन हथियाने की है। ये फिल्मी कहानी पुणे के मुलशी तहसील की थी। 11 जुलाई को मुलशी का ही एक वीडियो वायरल हुआ।IRS अफसर महिला से पुरुष बनी:सिविल सर्विस इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ; वित्त मंत्रालय ने ऑफिशियल रिकॉर्ड में नाम-जेंडर बदला हैदराबाद में तैनात भारतीय रेवन्यू सर्विस की एक महिला अधिकारी महिला से पुरुष बनी है। दरअसल, 35 साल के अधिकारी ने अपना जेंडर चेंज करवाया है। इसके बाद उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है। उन्होंने अपना नाम एम अनुसूया से अनुकाथिर सूर्या एम रख लिया है।कैप्टन बृजेश थापा की मां बोलीं- बेटे को सीमा पर नहीं भेजेंगे, तो देश के लिए कौन लड़ेगापटना से FSL की टीम रवाना, रिश्तेदार का दावा-हत्याकांड में गांव के लोगों का हाथबंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित:भोपाल, इंदौर में तेज बारिशचंडीगढ़ में बारिश आने से गर्मी से राहतबिलासपुर में पांचवे दिन बारिश से मौसम सुहानाभीलवाड़ा में देर रात तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत
Trainee IAS Officer Selection Dispute IAS Trainee Selection Controversy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आम के हैं दीवाने तो आज ही ट्राई करें ये मैंगो स्क्वैश रेसिपी, शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की रेसिपीअगर आप भी आम के दीवाने हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से खाना चाहते हैं तो शेफ पंकज भदौरिया ने आपके लिए आम से बनने वाली एक रेसिपी शेयर की है.
Read more »
नीट पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए से मांगी रिपोर्टपेपर लीक की ऐसी कोई घटना भविष्य में नहीं हो, इसके लिए अलग-अलग तरह के विशेषज्ञों की संभावित समिति के बारे में भी सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जानकारी मांगी है.
Read more »
क्या ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर ने दिव्यांगता का झूठा दावा किया? UPSC में सिलेक्शन को लेकर बवालट्रेनी IAS अधिकारी डॉ. पूजा खेडकर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को सौंपे गए हलफनामे में दृष्टिबाधित और मानसिक रूप से बीमार होने का दावा किया था. हालांकि परीक्षा में सिलेक्शन के बाद पूजा को दिव्यांगता की पुष्टि के लिए मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ा. लेकिन पूजा ने 6 अलग-अलग मौकों पर इन मेडिकल जांच प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया था.
Read more »
लाल बत्ती के नियम क्या है? ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की ऑडी पर लगी लालबत्ती क्यों विवादों में आ गईPooja Khedkar Trainee IAS Red Light Issue: ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर अपनी गाड़ी में लाल बत्ती लगाने के बाद विवादों में है.
Read more »
दिल्ली, यूपी-बिहार में बारिश को लेकर ताजा अलर्ट, इस राज्य में रेड अलर्ट, जानें आपके प्रदेश में कैसा रहेगा मौसममौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अगले 72 घंटों में देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।
Read more »
