अबूधाबी और दुबई में इन दिनों बड़े पैमाने पर भिखारियों की धरपकड़ हुई. पकड़े गए सभी भिखारी एशियाई देशों से वहां गए थे
अबूधाबी और दुबई में इन दिनों बड़े पैमाने पर भिखारियों की धरपकड़ हुई. पकड़े गए सभी भिखारी एशियाई देशों से वहां गए थेMay 6, 2019, 1:28 PM IST दुबई पुलिस ने एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि एशियाई देशों के कई ऐसे भिखारियों को गिऱफ्तार किया गया है, जो विजिटर ट्रेवल वीजा पर एक महीने के लिए यहां आए हैं.
उन्होंने संकेत दिया कि इन एशियाई देशों में भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के भिखारी शामिल हैं. रमजान के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात में काफी अच्छी भीख मिल जाती है.बड़े पैमाने पर ऐसे भिखारी नजर आने लगते हैं, जो पहले नहीं दिखते. ये वहां के बाजारों में मंडराते रहते हैं. दुबई पुलिस ने एक ऐसा भिखारी भी पकड़ा, जिसके पास एक लाख दिरहाम यानि 18 लाख रुपए मिले, जो उसने भीख से जुटाए थे. गौरतलब है कि रमजान के दिनों में जरूरतमंदों की मदद को अच्छा काम माना जाता है. लिहाजा भीख मांगने वालों के लिए ये समय खाड़ी में काफी फायदेमंद होता है.खलीज टाइम्स और गल्फ न्यूज में छपी खबर के अनुसार, दुबई पुलिस के पुलिस कमिश्नर ने जब प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर पूरी जानकारी दी तो पत्रकार भी हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि इस महीने में 250 से ऊपर भिखारी पकड़े जा चुके हैं. ये सुनियोजित तरीके से एशियाई देशों खासकर भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भेजे जाते हैं. उन्हें भेजने में ट्रेवल कंपनियां मदद करती हैं.इन भिखारियों को ट्रेवल वीजा पर भेजा जाता है. वो करीब महीने भर यहां रहते हैं और फिर वापस लौट जाते हैं. लेकिन जब वो लौटते हैं तो अच्छी खासी कमाई कर चुके होते हैं. पिछले साल केवल दुबई में 243 ऐसे भिखारी पकड़े गए थे, जो विजिटर वीजा लेकर यहां आए थे. यहां की पुलिस का कहना है कि पिछळे कुछ सालों में जिस तरह अचानक इन दौरान भिखारियों की भीड़ यहां बढ़ती है, वो हर किसी अचरज में डालने वाली होती है.पिछले साल पकड़े गए थे 781 भिखारी 2015 में दुबई में 1405 एशियाई भिखारी पकड़े गए थे. वहीं पूरे संयुक्त अरब अमीरात में पिछले साल 781 भिखारियों को पकड़ा गया. लेकिन बहुत से ऐसे भी होते हैं जो पकड़ में नहीं होते.गैंग करता है ये काम बताया जाता है कि एशियाई देशों में एक गैंग जो रमजान के पहले भिखारियों को खाड़ी के देशों में भेजने के लिए सक्रिय हो जाता है. इसका जाल काफी फैला हुआ है. ये काम आमतौर पर ट्रेवल कंपनियों से जुड़े लोग करते हैं. जो पहले से ही भिखारियों या इस काम के इच्छुक लोगों का वीजा तैयार कर लेते हैं. इसके बदले इन्हें कमीशन और कमाई गई रकम से हिस्सा देना होता है.ऐसी ट्रेवल कंपनियां भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान में ज्यादा व्यापक पैमाने पर काम करती हैं. दुबई पुलिस का कहना है कि उन्हें शक है कि इसके पीछे किसी रैकेट का हाथ है, जो खाड़ी के देशों में इन भिखारियों के रहने का इंतजाम भी करता है.हालांकि अब दुबई की पुलिस इस पूरे मामले को जांचने जा रही है. वो उस ट्रेवल कंपनी पर मोटा हर्जाना लगाएगी, जो इन भिखारियों को हर साल रमजान के दिनों में दुबई, अबूधाबी या अमीरात के दूसरे शहरों में भेजने की योजना बनाती हैं और उन्हें क्रियान्वित करती हैं. ऐसी ट्रेवल कंपनियों को ब्लैक लिस्ट भी किया जाएगा.आमतौर पर जो भिखारी इन दिनों खाड़ी के देशों में आते हैं, वो यहां से लाखों की कमाई करके लौटते हैं. इसमें केवल पुरुष ही नहीं होते बल्कि महिलाएं भी होती हैं, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं तो अपने छोटे बच्चों के साथ वहां जाना पसंद करती हैं, ताकि भीख देने वालों की ज्यादा सहानुभूति बटोर सकें बदले में ज्यादा पैसा हासिल करें.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पोलिंग बूथ पर वरुण धवन ने की बुजुर्ग महिला की मदद, लोग कर रहे वाह-वाही– News18 हिंदीवोट डालने पहुंचे अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) पोलिंग बूथ पर एक बुजुर्ग महिला की मदद करते दिखे.
Read more »
श्रीलंका: ईस्टर पर हुए धमाकों के बाद सार्वजनिक जगहों पर चेहरा ढकने पर प्रतिबंधश्रीलंका ने तीन क्षेत्रों को छोड़कर पूरे देश से रात का कर्फ्यू हटा लिया है. ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए आठ विस्फोटों के बाद श्रीलंका में कर्फ्यू लगाया गया था. इन धमाकों में 250 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.
Read more »
फिट होने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी?– News18 हिंदीफिट होने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे धोनी?-ipl 2019: chennai super kings ms dhoni could rest against delhi capitals
Read more »
रोमांटिक डेट पर गए विराट और अनुष्का, कौन बना रहा था वीडियो?– News18 हिंदीपहले कहा जा रहा था कि विराट ने कोई एक्सलूसिव डिनर प्लान किया है. अनुष्का के करीबी सूत्र ने ये खबर दी थी.
Read more »
आंध्रप्रदेश में तेज बारिश शुरू, ओडिशा में 8 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएओडिशा के तट से कल टकरा सकता है फैनी; नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल हाईअलर्ट पर ओडिशा में 880 राहत शिविर बनाए गए, अनहोनी से बचने के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद | Fani Cyclonic Storm Armed Forces Alert Odisha news and updates
Read more »
आंध्रप्रदेश में तेज बारिश, ओडिशा में 8 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएओडिशा के तट से कल टकरा सकता है फैनी; नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल हाईअलर्ट पर ओडिशा में 880 राहत शिविर बनाए गए, अनहोनी से बचने के लिए सभी शिक्षण संस्थान बंद | Fani Cyclonic Storm Armed Forces Alert Odisha news and updates
Read more »
इस शहर में गप्पें मारने पर है बैन, पकड़े गए तो उठाना पड़ेगा कचरा– News18 हिंदीफिलीपींस का एक शहर ऐसा भी है, जहां पर आप अगर गॉसिप और अफवाह फैलाते हैं तो आप पर सख्त कार्रवाई कर दी जाएगी. प्रशासन की तरफ से गॉसिप और अफवाह फैलाने को लेकर कड़े कदम उठाने की शुरुआत की है. फिलीपींस की राजधानी मनीला से लगभग तीन घंटे की दूरी पर स्थित एक शहर बिनलोन में अब गॉसिप करते हुए लोग पकड़े गए तो उन पर प्रशासन सख्त रुख अख्तियार करेगी.
Read more »
पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों पर हाहाकार, 108 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए दामदरअसल, पाकिस्तान की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) की शुक्रवार को हुई बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला लिया गया.
Read more »
पृथ्वी पर अदृश्य तौर पर मौजूद हैं एलियंस, हम पर लगातार है उनकी नजर– News18 हिंदीInvisible Aliens are living among us, can breed new species । news18hindi। ऑक्सफोर्ड के एक जाने माने कोरियाई साइंटिस्ट ने ये दावा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है. उसका ये भी कहना है कि समय आने पर एलियंस मानवों के साथ इंटरब्रीडिंग कर नई प्रजाति भी पैदा करेंगे
Read more »
