Indian Railways Passenger Subsidy : रेल मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में यात्रियों को 57,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई, जो 2023-24 में बढ़कर लगभग 60,000 करोड़ रुपये (अनंतिम आंकड़ा) हो गई.
भारतीय रेलवे ट्रेन में सफर करने वाले हर यात्री को टिकट के किराए पर भारी सब्सिडी देता है. रेलवे की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और दिव्यांगों को अलग से छूट दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रकम कितनी है? रेलवे की ओर से प्रति टिकट कितनी सब्सिडी दी जाती है, इसकी जानकारी आम लोगों को नहीं होती है.
हालांकि, लोगों के मन में यह सवाल जरूर होता है, जिसका जवाब बीते दिन राज्यसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद दिया है.रेलवे यात्रियों को 47% दे रहा है सब्सिडीरेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि रेलवे की ओर से यात्रियों को ज्यादा सब्सिडी दी जाती है. ट्रेन से प्रति किलोमीटर यात्रा की लागत 1.38 रुपये है, वहीं यात्रियों से केवल 73 पैसे लिए जा रहे हैं. इसका मतलब हुआ कि रेलवे यात्रियों को 47 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा है.भारतीय रेलवे का किराया पड़ोसी देशों की तुलना में काफी कम राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे न केवल यात्रियों को किफायती किराये पर सुरक्षित और बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहा है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रहा है.उन्होंने बताया कि भारत में पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों की तुलना में रेलवे का किराया कम है, जबकि पश्चिमी देशों में यह भारत की तुलना में 10 से 20 गुना अधिक है.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});वित्त वर्ष 2022-23 में यात्रियों को 57,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई, जो 2023-24 में बढ़कर लगभग 60,000 करोड़ रुपये हो गई. उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य न्यूनतम किराये पर सुरक्षित और बेहतर सेवाएं प्रदान करना है."2025 तक 'स्कोप 1 नेट जीरो' हासिल करने का लक्ष्यरेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन के लाभों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यात्रियों और माल परिवहन की बढ़ती संख्या के बावजूद ऊर्जा लागत स्थिर बनी हुई है.भारतीय रेलवे 2025 तक 'स्कोप 1 नेट जीरो' और 2030 तक 'स्कोप 2 नेट जीरो' हासिल करने के लक्ष्य पर काम कर रही है.बिहार के मधेपुरा कारखाने में निर्मित इंजनों का जल्द शुरू होगा निर्यातउन्होंने बताया कि बिहार के मधेपुरा कारखाने में निर्मित इंजनों का निर्यात जल्द ही शुरू होगा. वर्तमान में, भारतीय रेलवे के यात्री कोच मोजाम्बिक, बांग्लादेश और श्रीलंका को निर्यात किए जा रहे हैं, जबकि इंजन मोजाम्बिक, सेनेगल, श्रीलंका, म्यांमार और बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं. इसके अलावा, बोगी अंडरफ्रेम का निर्यात ब्रिटेन, सऊदी अरब, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया को किया जा रहा है, जबकि प्रोपल्शन पार्ट्स फ्रांस, मैक्सिको, जर्मनी, स्पेन, रोमानिया और इटली को भेजे जा रहे हैं.इस साल देश में 1,400 लोकोमोटिव का उत्पादन हुआ है, जो अमेरिका और यूरोप के संयुक्त उत्पादन से भी ज्यादा है. इसके साथ ही बेड़े में दो लाख नए वैगन शामिल किए गए हैं.वित्त वर्ष में भारतीय रेलवे 1.6 अरब टन माल का करेगा ट्रांसपोर्टकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि 31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारतीय रेलवे 1.6 अरब टन माल का ट्रांसपोर्ट करेगा, जिससे भारत चीन और अमेरिका सहित दुनिया के टॉप तीन देशों में शामिल हो जाएगा. यह रेलवे की बढ़ती क्षमता और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है. जनरल कोच की संख्या बढ़ाने पर जोररेल मंत्री ने कहा कि रेलवे गरीब यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने पर ध्यान दे रहा है. इसके लिए एसी कोचों की तुलना में जनरल कोचों की संख्या ढाई गुना बढ़ाई जा रही है. रेलवे के मौजूदा प्लान के तहत, 17,000 नॉन-एसी कोच बनाए जा रहे हैं.रेलवे का रेवेन्यू 2.78 लाख करोड़, खर्च 2.75 लाख करोड़ रुपयेइसके साथ ही उन्होंने बताया कि रेलवे की वित्तीय स्थिति भी लगातार बेहतर हो रही है. वर्तमान समय में रेलवे का रेवेन्यू 2.78 लाख करोड़ है जबकि खर्च 2.75 लाख करोड़ रुपये है. केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आश्वासन दिया कि भविष्य में रेलवे पहले से ज्यादा आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन तंत्र के रूप में उभरेगा.ये भी पढ़ें- Indian Railways: ट्रेन में इस उम्र तक के बच्चे फ्री में कर सकते हैं सफर, जानें कितने साल के बच्चों का लगता है टिकटIRCTC Ticket Booking: अब सिर्फ बोलकर बुक करें ट्रेन टिकट, जानें कैसे काम करेगा ये गजब का AI फीचर
Ashwini Vaishnaw Indian Railways Passenger Subsidy Indian Railways Annual Subsidy Railway Minister Subsidy Passenger Discounts Indian Railways Indian Railways Ticket Prices Indian Railways Subsidy On Train Ticket Indian Railways Rail Passengers Rail Subsidy Subsidy For Rail Passengers Subsidy For Train Passengers
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दियाभारत सरकार के रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को 'गलत और भ्रामक' बताते हुए खारिज कर दिया है।
Read more »
'सब चंगा सी...', शिवराज सिंह चौहान को Air India में मिली टूटी सीट तो कांग्रेस ने केंद्र पर किया कटाक्षकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया की फ्लाइट में टूटी सीट पर सफर करने का मामला गर्माने लगा है। इस मामले में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। कहा कि रेल और प्लेन में यात्री परेशान हैं। उधर एयर लाइन ने केंद्रीय मंत्री से माफी मांग ली...
Read more »
हरियाण में नए सिरे से तय होगी नेताओं-विधायकों की सुरक्षा, VIP सिक्योरिटी का रिव्यू शुरूHaryana VIP Security: हरियाणा की नायब सैनी सरकार आने वाले दिनों में कुछ नेताओं की सुरक्षा कम कर सकती है। सरकार ने वीआईपी सिक्योरिटी पर रिव्यू शुरू कर दिया है।
Read more »
खेल-खेल में एक्सपेरिमेंट करने वाले CV Raman ने दुनिया को बताया था ये रहस्य!खेल-खेल में एक्सपेरिमेंट करने वाले CV Raman ने दुनिया को बताया था ये रहस्य!
Read more »
Indian Railway : रेल यात्रियों को नहीं पता ट्रेन में मुफ्त मिलती हैं ये 4 सुविधाएं, क्या आपको है मालूम?Indian Railway: Railway passengers do not know that these 4 facilities are available free in the train, रेल यात्रियों को नहीं पता ट्रेन में मुफ्त मिलती हैं ये 4 सुविधाएं
Read more »
रेल यात्रियों को दी जा रही 47 प्रतिशत यात्रा सब्सिडी : अश्विनी वैष्णवरेल यात्रियों को दी जा रही 47 प्रतिशत यात्रा सब्सिडी : अश्विनी वैष्णव
Read more »
