ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर भारत बोला: अमेरिका भी तो रूस से यूरेनियम-खाद ले रहा, देश के लिए हर जरूरी क...

Donald Trump Tariff News

ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाने की धमकी पर भारत बोला: अमेरिका भी तो रूस से यूरेनियम-खाद ले रहा, देश के लिए हर जरूरी क...
Trump Reciprocal TariffsTrump Liberation Day TariffIndia Trump Trade Tariff
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 239 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 51%

US President Donald Trump Tariff Update अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार देर रात एक बार फिर रूस के तेल का हवाला देकर भारत पर और अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी।

अमेरिका भी तो रूस से यूरेनियम-खाद ले रहा, देश के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगेविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बयान जारी किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को भारत पर 'और ज्यादा टैरिफ' लगाने की धमकी दी जिसके बाद भारत ने पहली बार अमेरिका का नाम लेकर खुलकर जवाब दिया। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लिखा था कि भारत को परवाह नहीं है कि रूस के हमले में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इसलिए, मैं भारत पर टैरिफ को बढ़ाने जा रहा हूं।अमेरिका अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, ईवी उद्योग के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायन का आयात जारी रखे हुए है। यही हाल EU का है। ऐसे में भारत को निशाना बनाना अनुचित और तर्कहीन है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को निशाना बनाना गलत है। हम अपने राष्ट्रीय हितों के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।यूक्रेन संघर्ष के बाद अमेरिका ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट की स्थिरता को मजबूत करने के लिए रूस से भारत के तेल आयात को प्रोत्साहित किया था।भारत की आलोचना करने वाले वही देश खुद रूस के साथ व्यापार में कर रहे हैं। 2024 में यूरोपीय संघ का रूस के साथ वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 67.

5 बिलियन यूरो था। यह रूस के साथ भारत के कुल व्यापार से काफी अधिक है। यूरोप-रूस व्यापार में न केवल ऊर्जा, बल्कि उर्वरक, खनन उत्पाद, रसायन, लोहा और इस्पात, मशीनरी और परिवहन उपकरण भी शामिल हैं। जहां तक अमेरिका का सवाल है वो खुद अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, अपने इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए पैलेडियम, उर्वरक और रसायनों का आयात कर रहा है। इस लिहाज से भारत को निशाना बनाना गलत है। भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। इसके अलावा विदेश मंत्री जयशंकर ने भी एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया की व्यवस्था में अब किसी एक का दबदबा नहीं चलेगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने सोमवार को कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे खुले बाजार में मुनाफे के साथ बेच रहा है। ट्रम्प ने कहा कि भारत को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूस के हमले से यूक्रेन में कितने लोग मारे जा रहे हैं। इस वजह मैं भारत पर लगने वाले टैरिफ में भारी इजाफा करूंगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा था कि ऐसी खबरें हैं कि भारत ज्यादा दिन तक रूस से तेल नहीं खरीदेगा।टैरिफ की घोषणा के बावजूद भारत अमेरिकी दबाव को खारिज करते हुए समझौते पर राजी नहीं है। इससे ट्रम्प बौखलाए हैं।अपने ही टैरिफ वॉर में उलझे ट्रम्प भारत और रूस पर तो हमलावर हैं, पर चीन पर चुप्पी साधे हैं। जबकि आंकड़े बताते हैं कि रूस से क्रूड ऑयल का सबसे बड़ा खरीदार चीन ही है। दिसंबर 2022 से जून 2025 तक रूस के कुल क्रूड निर्यात का 47% हिस्सा चीन को गया। वहीं, भारत ने 38%, यूरोपीय यूनियन और तुर्किये ने 6%-6% क्रूड ऑयल रूस से आयात किया। टैरिफ की धमकी देने वाले अमेरिका ने रूस से 2024 में 3 अरब डॉलर का सामान आयात किया था। जबकि इस साल के शुरुआती पांच महीनों में ही अमेरिका रूस से 2.09 अरब डॉलर का आयात कर चुका है। यह पिछले साल इसी अवधि से 24% ज्यादा है। इस साल यह आंकड़ा 4 अरब डॉलर पहुंच सकता है। ईयू ने 2024 में रूस से करीब 72.9 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार किया। वहीं, 2023 में सेवाओं का व्यापार 18.6 अरब डॉलर रहा। यह भारत के उस वर्ष या उसके बाद रूस से कुल व्यापार से कहीं अधिक है। ईयू ने 2024 में रूस से 1.65 करोड़ टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस आयात की, जो 2022 के 1.521 करोड़ टन के रिकॉर्ड को पार कर गई। रूस से यूरोप उर्वरक, खनन उत्पाद, रसायन, लोहा और इस्पात और मशीनरी का भी व्यापार करता है।अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सलाहकार स्टीफन मिलर ने सोमवार को कहा था कि भारत, अमेरिका के साथ ईमानदारी से पेश नहीं आ रहा है। मिलर ने फॉक्स न्यूज पर एक इंटरव्यू में कहा कि भारत खुद को हमारा करीबी देश बताता है, लेकिन इसके बावजूद वह हमारे सामानों को मंजूरी नहीं देता और अमेरिकी सामानों पर भारी टैरिफ लगाता है। मिलर ने आगे कहा कि भारत, अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी का गलत फायदा उठाता है और अब रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से फंड कर रहा है। मिलर का बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका, भारत पर रूस से तेल खरीदने को लेकर दबाव बना रहा है। मिलर ने कहा कि भारत अब चीन की तरह रूस का बड़ा ग्राहक बन गया है, जो हैरान करने वाली बात है। हालांकि स्टीफन मिलर ने यह भी माना कि ट्रम्प और मोदी के रिश्ते बेहद अच्छे रहे हैं, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर भारत ने संतुलन नहीं बनाया, तो अमेरिका के पास सभी विकल्प खुले हैं।रॉयटर्स ने 30 जुलाई को अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारतीय तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने रूस से तेल की खरीदी रोक दी है, क्योंकि छूट कम हो रही है और शिपिंग में दिक्कतें आ रही हैं। इसमें यह भी कहा गया था कि पिछले एक सप्ताह में रूस से कच्चे तेल की मांग नहीं की गई है। भारतीय रिफाइनरियां रूसी कच्चा तेल कम खरीद रही हैं, क्योंकि वहां से मिलने वाली छूट 2022 के बाद से सबसे कम हो गई है। अब रिफाइनरियों को डर है कि रूस पर लगे नए प्रतिबंधों से विदेशी व्यापार में मुश्किलें आ सकती हैं। यूरोपीय यूनियन ने 18 जुलाई को रूस पर नए प्रतिबंध लगाए थे। जिसमें रूसी तेल और ऊर्जा उद्योग को और अधिक नुकसान पहुंचाने के उपाय भी शामिल हैं ।टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिकी तेल इम्पोर्ट दोगुना अप्रैल में ट्रम्प के टैरिफ ऐलान के बाद भारत ने अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद दोगुनी कर दी है। अप्रैल-जून तिमाही में इसमें सालाना आधार पर 114% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने 37 जरूरी दवाओं की कीमतें 10-15% तक घटा दी हैं। इनमें पेरासिटामॉल, एटोरवास्टेटिन और एमोक्सिसिलिन जैसी दवाएं शामिल हैं, जो हार्ट, डायबिटीज और इंफेक्शन के मरीजों के लिए जरूरी हैं।भारत पर ट्रम्प का 25% टैरिफ 7 दिन टला:90 देशों को भी राहत, लेकिन कनाडा पर आज से 35% टैरिफ; लिस्ट में चीन नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर 25% टैरिफ को 7 दिन के लिए टाल दिया है। ये आज से लागू होना था, जो अब 7 अगस्त से लागू होगा। ट्रम्प ने 92 देशों पर नए टैरिफ की लिस्ट जारी की है। इसमें भारत पर 25% और पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया गया है। हालांकि, कनाडा पर आज से ही 35% टैरिफ लागू हो गया है।खाली हाथ देश छोड़कर भागीं शेख हसीना:शेख हसीना के तख्तापलट का 1 साल पूरा:ट्रम्प की धमकी- भारत पर ज्यादा टैरिफ लगाएंगे:लखनऊ में 72 घंटे से लगातार बारिशआगरा में इस मानसून में अब तक 56% बारिशराजस्थान में दो दिन बाद बारिश का अलर्टबरसात के मौसम में बाल झड़ने की समस्या बढ़ी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Trump Reciprocal Tariffs Trump Liberation Day Tariff India Trump Trade Tariff Trump Tariff News Trump Tariff Hike Impact

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुतिन को फोन करेंगे जिनपिंग और होगा डबल अटैक... नाटो चीफ की तीसरे विश्वयुद्ध पर बड़ी भविष्यवाणी, बताया कैसे होगी शुरुआतपुतिन को फोन करेंगे जिनपिंग और होगा डबल अटैक... नाटो चीफ की तीसरे विश्वयुद्ध पर बड़ी भविष्यवाणी, बताया कैसे होगी शुरुआतनाटो की कमान संभालने के बाद से ही मार्क रूटे रूस और चीन पर हमलावर हैं। खासतौर से यूक्रेन पर हमले के लिए उन्होंने व्लादिमीर पुतिन की तीखी आलोचना की है।
Read more »

अमेरिका के 10% एक्स्ट्रा टैरिफ से नहीं डरेगा भारत! सरकार के पास तैयार है प्लान-बी, व्यापार को मिलेगा नया रास्ताअमेरिका के 10% एक्स्ट्रा टैरिफ से नहीं डरेगा भारत! सरकार के पास तैयार है प्लान-बी, व्यापार को मिलेगा नया रास्ताअमेरिका द्वारा भारत समेत BRICS देशों पर 10% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने की संभावित चेतावनी के बीच, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च रिपोर्ट ने राहत भरी तस्वीर पेश की है.
Read more »

नाटो की भारत को चेतावनी, रूस के साथ व्यापार पड़ेगा महंगानाटो की भारत को चेतावनी, रूस के साथ व्यापार पड़ेगा महंगा100 प्रतिशत टैरिफ और अन्य प्रतिबंधों की चेतावनी देते हुए, नाटो महासचिव ने भारत, चीन और ब्राजील पर जोर देते हुए तीनों देशों से रूस के साथ व्यापार रोकने की बात कही.
Read more »

किचन वेस्ट से घर में बनाएं ऑर्गेनिक खाद, हरे-भरे हो जाएंगे पौधेकिचन वेस्ट से घर में बनाएं ऑर्गेनिक खाद, हरे-भरे हो जाएंगे पौधेअगर आपके घर की छत, बालकनी या आंगन में पेड़-पौधे हैं तो मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए जैविक खाद (ऑर्गेनिक कम्पोस्ट) बनाना बेहद जरूरी है.
Read more »

ट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाट्रंप का भारत पर बड़ा हमला: रूस से तेल खरीदने पर जुर्मानाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस का साथ देने वाले देशों पर जुर्माना लगाने की घोषणा की है। इसी वजह से भारत को अमेरिका से बड़ा नुकसान उठाने पड़ सकता है।
Read more »

दिल्ली पर नहीं चली ट्रंप की धौंस... भारत के रूस से तेल लेने के फैसले की पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने की तारीफ, मुनीर-शहबाज को लताड़ादिल्ली पर नहीं चली ट्रंप की धौंस... भारत के रूस से तेल लेने के फैसले की पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने की तारीफ, मुनीर-शहबाज को लताड़ाअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाते हुए कहा है कि रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:44:14