ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, बहन घायल; सिर पर पहिया चढ़ने से मौके पर गई जान

Teacher Accident News

ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत, बहन घायल; सिर पर पहिया चढ़ने से मौके पर गई जान
Chauri Chaura AccidentGorakhpur Road AccidentNibihwa Overbridge
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 53%

चौरीचौरा के निबिहवा ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका श्रेहा विश्वकर्मा की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन खुशी के साथ स्कूल जा रही थीं, जो हादसे में घायल हो गईं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर देवरिया की ओर फरार हो गया। घटना के चलते गोरखपुर–देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। चौरी गांव के टोला रामनगर निवासी 24 वर्षीय श्रेहा विश्वकर्मा फुटहवा इनार स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे वह अपनी 20 वर्षीय बहन खुशी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक धर्मकांटा के पास गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिक्षिका सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी बहन खुशी घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद गोरखपुर–देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा जिससे लंबी कतार लग गई। चौरीचौरा पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।.

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर देवरिया की ओर फरार हो गया। घटना के चलते गोरखपुर–देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। चौरी गांव के टोला रामनगर निवासी 24 वर्षीय श्रेहा विश्वकर्मा फुटहवा इनार स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे वह अपनी 20 वर्षीय बहन खुशी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक धर्मकांटा के पास गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शिक्षिका सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठी बहन खुशी घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद गोरखपुर–देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा जिससे लंबी कतार लग गई। चौरीचौरा पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Chauri Chaura Accident Gorakhpur Road Accident Nibihwa Overbridge Truck Scooter Collision Teacher Death Road Safety Uttar Pradesh Accident Shreha Vishwakarma Gorakhpur News Rampur News Rampur Latest News Rampur News In Hindi Rampur Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 23:23:44