ट्रंप की सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बिक्री को मंजूरी

अंतर्राष्ट्रीय News

ट्रंप की सऊदी अरब को F-35 लड़ाकू विमान बिक्री को मंजूरी
F-35 लड़ाकू विमानडोनाल्ड ट्रंपसऊदी अरब
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 63%

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की बिक्री को मंजूरी देने की पुष्टि की है। यह सऊदी अरब के डि फैक्टो रूलर मोहम्मद बिन सलमान की व्हाइट हाउस यात्रा की तैयारी का हिस्सा है, जिसके दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ट्रंप ने अब्राहम समझौते में सऊदी अरब के शामिल होने की उम्मीद भी जताई है।

F35 Fighter Jet deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंफर्म किया है कि वो सऊदी अरब को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमानों की बिक्री को मंजूरी देंगे. ये सऊदी अरब के डि फैक्टो रूलर की 7 साल से भी ज्यादा समय बाद व्हाइट हाउस की अपनी पहली यात्रा की तैयारी का हिस्सा है.

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के इस हफ्ते दोनों देशों के बीच आर्थिक और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित वार्ता के लिए आगमन से पहले व्हाइट हाउस के बाहर सऊदी झंडे फहराए गए. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वो एडवांस्ड वॉर प्लेन की बिक्री को आगे बढ़ाएंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया: हम ऐसा करेंगे. MBS का होगा शानदार स्वागत मंगलवार 18 नवंबर 2025 को होने वाली इस यात्रा में मिलिट्री बैंड, तोपों की सलामी और घोड़ों के साथ स्वागत समारोह सहित कई औपचारिक कार्यक्रम होंगे, जिसके बाद ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय चर्चा और एक ब्लैक-टाई डिनर होगा. हालांकि इसे औपचारिक राजकीय दौरा नहीं माना गया है, लेकिन इस कार्यक्रम में ग्रीन टेक्नोलॉजी, डिजिटल बुनियादी ढांचे, बायोटेक्नोलॉजी और रक्षा पर सहयोग पर चर्चा करने वाला एक अहम इंवेस्टमेंट फोरम शामिल है. इन समझौते पर हो सकते हैं दस्तखत ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सऊदी अरब, इजरायल और कई अरब देशों के बीच अमेरिका की तरफ मध्यस्थता किए गए नॉर्मल करने वाले समझौतों, अब्राहम समझौते में शामिल हो सकता है. ट्रंप ने बीते शुक्रवार को मीडिया से कहा, अब्राहम एकॉर्ड पर हम चर्चा करेंगे. मुझे उम्मीद है कि सऊदी अरब जल्द ही अब्राहम समझौते में शामिल हो जाएगा. दोनों नेताओं के इस दौरे के दौरान कई आर्थिक और रक्षा समझौतों पर दस्तखत करने की उम्मीद है, जिनमें टेक्नोलॉजी और व्यावसायिक साझेदारी पर फोकस किया जाएगा. सलामन का रुतबा 39 साल के क्राउन प्रिंस मोहम्मद, अपने 89 साल पिता, किंग सलमान के ताकतवर सहायक के तौर पर काम करते हैं, और उन्हें व्यापक रूप से सऊदी अरब का वास्तविक शासक माना जाता है. वो अपने देश के तकरीबन सभी रोजाना के मामलों को मैनेज करते हैं और अक्सर अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में मुल्क को रिप्रेजेंट करते हैं. MBS पिछली बार कब आए थे अमेरिका? उनकी आखिरी व्हाइट हाउस विजिट 2018 में हुई थी, जो सऊदी सरकार के एक प्रमुख आलोचक पत्रकार जमाल खशोगी की तुर्की स्थित राज्य के वाणिज्य दूतावास में हत्या से कुछ महीने पहले हुई थी. ट्रंप ने हाल ही में मई में रियाद की यात्रा के दौरान क्राउन प्रिंस से मुलाकात की थी, जो उनके दूसरे कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा थी. उनका भव्य स्वागत किया गया जिसमें लड़ाकू विमानों के साथ एस्कॉर्ट, सुनहरी तलवारों से लैस सम्मान गार्ड और उनके काफिले के साथ अरबी घोड़े शामिल थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

F-35 लड़ाकू विमान डोनाल्ड ट्रंप सऊदी अरब मोहम्मद बिन सलमान अब्राहम समझौता

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार में 35 सीटों पर 'जन सुराज' ने बिगाड़ा खेल! जीत के अंतर से ज्यादा मिले प्रशांत किशोर की पार्टी को वोटबिहार में 35 सीटों पर 'जन सुराज' ने बिगाड़ा खेल! जीत के अंतर से ज्यादा मिले प्रशांत किशोर की पार्टी को वोटBihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के विश्लेषण से पता चलता है कि प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जन सुराज (Jan Suraaj) ने भले ही चुनाव लड़ा, लेकिन वह 35 सीटों पर जीत के अंतर से अधिक वोट हासिल करके एक 'स्पॉइलर' की भूमिका निभा गई। डेटा बताता है कि 35 विधानसभा क्षेत्रों में जन सुराज को मिले वोटों की संख्या, विजयी और उपविजेता...
Read more »

NDA और महागठबंधन दोनों के लिए ठंडा-गरम साबित हुए PK? इन 35 सीटों से समझिए गणितNDA और महागठबंधन दोनों के लिए ठंडा-गरम साबित हुए PK? इन 35 सीटों से समझिए गणितBihar Election 2025 Analysis: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एक खास पैटर्न निकलकर सामने आया है. प्रशांत किशोर यानी PK और उनकी जन सुराज पार्टी का वोट बैंक. न कहीं पूरी तरह गर्म और न ही न पूरी तरह ठंडा साबित हुआ.
Read more »

लखीसराय में ब्यूटी पार्लर कोर्स से बदलेगी महिलाओं की ज़िंदगी, लें फ्री ट्रेनिंगलखीसराय में ब्यूटी पार्लर कोर्स से बदलेगी महिलाओं की ज़िंदगी, लें फ्री ट्रेनिंगलखीसराय में ब्यूटी पार्लर कोर्स से बदलेगी महिलाओं की ज़िंदगी, 35 दिनों के फ्री ट्रेनिंग में सीखें मेहंदी, फेस मसाज और स्पा
Read more »

लखीसराय में ब्यूटी पार्लर कोर्स से बदलेगी महिलाओं की ज़िंदगी, लें फ्री ट्रेनिंगलखीसराय में ब्यूटी पार्लर कोर्स से बदलेगी महिलाओं की ज़िंदगी, लें फ्री ट्रेनिंगलखीसराय में ब्यूटी पार्लर कोर्स से बदलेगी महिलाओं की ज़िंदगी, 35 दिनों के फ्री ट्रेनिंग में सीखें मेहंदी, फेस मसाज और स्पा
Read more »

गोविंदा और मेरी जोड़ी ईश्वर ने बनाई है, हमें कोई अलग नहीं कर सकता- सुनीता आहूजागोविंदा और मेरी जोड़ी ईश्वर ने बनाई है, हमें कोई अलग नहीं कर सकता- सुनीता आहूजाअभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को 35 वर्ष से ज्यादा समय हो गया है। दोनों के रिश्ते का सच जानने के लिए हमने सुनीता आहूजा से बात की।
Read more »

दुबई एयरशो में एयर डिफेंस किलर Su-57 जेट की धमाकेदार एंट्री, अमेरिकी F-35 और चीनी J-20 क्यों नहीं कर पाते यह खतरनाक मिशन?दुबई एयरशो में एयर डिफेंस किलर Su-57 जेट की धमाकेदार एंट्री, अमेरिकी F-35 और चीनी J-20 क्यों नहीं कर पाते यह खतरनाक मिशन?दुनिया में पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट बनाने वाले सिर्फ तीन ही देश हैं, फिर भी रूस अपने Su-57E को अल्जीरिया के अलावा किसी और देश को नहीं बेच पाया है। जबकि अमेरिकी F-35 ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर स्टील्थ विमान को दुनिया भर के 17 से ज्यादा देशों ने खरीदा है और कई देशों की डिलीवरी पाइपलाइन में...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:29