ट्रंप को आदर्श मानता है न्यूजीलैंड का शूटर, व्हाइट सुप्रीमैसी की थी सनक

United States News News

ट्रंप को आदर्श मानता है न्यूजीलैंड का शूटर, व्हाइट सुप्रीमैसी की थी सनक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 63%

ChristChurch NewZealandShooting हमलावर ने अप्रवासियों को बाहर निकालने की बात की

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में शुक्रवार का दिन इबादत करने वालों पर भारी पड़ा. एक बंदूकधारी हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चला कर कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं.

यह हमला तब हुआ जब मस्जिद श्रद्धालुओं से भरी थी. ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक हमलावर ब्रिटिश मूल का 28 वर्षीय युवक ब्रेंटन टैरेंट है जो ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है. इसके हमलावर ने इस आतंकी हमले के पहले एक सनसनीखेज मैनिफेस्टो लिखा था, जिसमें उसने हजारों यूरोपीय नागरिकों की आतंकी हमलों में गई जान का बदला लेने के साथ श्वेत वर्चस्व को कायम करने के लिए अप्रवासियों को बाहर निकालने की बात की है. ब्रिटेन के अखबार दि सन के मुताबिक हमलावर ने अपने मैनिफेस्टो 'दि ग्रेट रिप्लेसमेंट' में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नए सिरे से श्वेत पहचान और साझा उद्देश्य का प्रतीक बताया है. इस नरसंहार को अंजाम देने की वजह पर उसने लिखा है, 'आक्रमणकारियों को दिखाना हैं कि हमारी भूमि कभी भी उनकी भूमि नहीं होगी, हमारे घर हमारे अपने हैं और जब तक एक श्वेत व्यक्ति रहेगा, तब तक वे कभी जीत नहीं पाएंगे. ये हमारी भूमि और वे कभी भी हमारे लोगों की जगह नहीं ले पाएंगे. परिभाषा के हिसाब से यह एक आतंकवादी हमला है. लेकिन मेरा मानना है कि यह कब्जे वाली ताकत के खिलाफ एक कार्रवाई है.' मैनिफेस्टो के मुताबिक हमलावर खुद को साधारण श्वेत व्यक्ति बता रहा है. जिसका जन्म ऑस्ट्रेलिया के श्रमिक वर्ग में हुआ. उसके परिजन ब्रिटिश मूल के हैं. हमलावर द्वारा लिखे गए 87 पेज के मैनिफेस्टो के मुताबिक वो श्वेत जन्म दर बदलने की बात कर रहा है. उसका कहना है कि अगर कल को सभी गैर-यूरोपीय अप्रवासियों को श्वेत भूमि से बाहर भी निकाल दिया जाए तब भी यूरोपीय लोगों का नाश सुनिश्चित है. हमलावर का कहना है कि यूरोपीय लोगों की संख्या हर रोज कम होने के साथ वे बूढ़े और कमजोर हो रहे हैं. इसके लिए फर्टिलिटी लेवल 2.06 से बढ़ाना होगा नहीं तो उनका समूल नाश निश्चित है. उसका कहना है कि हमारी फर्टिलिटी रेट कम है, लेकिन बाहर से आए अप्रवासियों की फर्टिलिटी रेट ज्यादा है लिहाजा एक दिन ये लोग श्वेत लोगों से उनकी भूमि छीन लेंगे. हमलावर के मैनिफेस्टो के मुताबिक उसे नाटो देशों की सेना में तुर्की को शामिल किए जाने पर भी आपत्ति है. क्योंकि तुर्की विदेश है और मूलत: यूरोप का दुश्मन है. इसके अलावा वो फ्रांस के उदारवादी राष्ट्रपति को अंतरराष्ट्रीयतावादी, वैश्विक और श्वेत विरोधी बताता है. हमलावर बताता है कि उसके मन मस्तिष्क को प्रभावित करने वाली घटना यूरोपीय देशों में हुए आतंकी हमले हैं. जिसके बाद उसने तय कर लिया कि लोकतांत्रिक, राजनीतिक हल के बजाय हिंसक क्रांतिकारी हल ही एकमात्र विकल्प है. उल्लेखनीय है कि खाड़ी देशों और पश्चिम एशियाई देशों जारी सशस्त्र संघर्ष की वजह से यूरोपीय देशों में अप्रवासी शरणार्थियों की काफी आवक हुई है. हाल के दिनों यूरोपीय देशों में इस बात को लेकर चिंता होने लगी है कि जिस रफ्तार से दुनिया भर के अप्रवासी वहां आकर बस रहे हैं. कुछ दिनों में ऐसी नौबत आ जाएगी कि यहां के मूल निवासी कही अपनी ही धरती पर अल्पसंख्यक न हो जाएं और अप्रवासी लोग बहुसंख्यक हो जाएं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पाकिस्तान ने एफएटीएफ की समीक्षा इकाई से भारत को हटाने की मांग की- Amarujalaपाकिस्तान ने एफएटीएफ की समीक्षा इकाई से भारत को हटाने की मांग की- Amarujalaपाकिस्तान के वित्त मंत्री असद उमर ने पेरिस स्थित संस्था एफएटीएफ के अध्यक्ष मार्शल बिलिंगसलीआ को भेजे एक पत्र में ऐसा
Read more »

Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलLok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1,  उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »

“न तो मेरी इच्‍छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”“न तो मेरी इच्‍छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उन्हें उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है।
Read more »

फर्जी डॉक्टर के अबॉर्शन की वजह से मशहूर पाकिस्तानी मॉडल की मौत!फर्जी डॉक्टर के अबॉर्शन की वजह से मशहूर पाकिस्तानी मॉडल की मौत!रुबाब के परिजनों ने रुबाब की मौत को हत्या करार दिया है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस उमर की तलाश में जुटी है।
Read more »

LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में फायरिंग, 27 की मौत, FB पर लाइव था हमलावरLIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में फायरिंग, 27 की मौत, FB पर लाइव था हमलावरLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »

LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में अंधाधुंंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायलLIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में अंधाधुंंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायलLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »

श्रद्धालुओं पर हुई लड्डुओं की बौछार, लठमार होली आजश्रद्धालुओं पर हुई लड्डुओं की बौछार, लठमार होली आजनंदगांव के हुरियारों के होली खेलने के लिए बरसाना आने का निमंत्रण स्वीकार करने की खुशी में गुरुवार को बरसाना के श्रीजी
Read more »

न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में गोलीबारी, 40 लोगों की मौत, हमलावर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकन्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में गोलीबारी, 40 लोगों की मौत, हमलावर ऑस्ट्रेलियाई नागरिकन्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी का माहौल है। यह भी दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम भी हादसे में बाल-बाल बच गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:12:22