Israel-Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की है.
Joe Biden On Israel-Hamas Ceasefire : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में इजरायल और हमास के बीच हुए संघर्षविराम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व राष्ट्रपति ने 20 जीवित बंधकों की वापसी और युद्धविराम समझौते का स्वागत किया और इस युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी.
मैं बेहद आभारी महसूस कर रहा हूं.... बाइडेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए ट्रंप प्रशासन का आभार जताते हुए कहा, मैं बेहद आभारी और राहत महसूस कर रहा हूं कि यह दिन आ गया उन आखिरी 20 जीवित बंधकों के लिए जो अकल्पनीय नरक से गुजरे और आखिरकार अपने परिवारों और प्रियजनों से मिले और गाजा में उन नागरिकों के लिए जिन्होंने अथाह क्षति झेली. आखिरकार उन्हें अपना जीवन फिर से शुरू करने का मौका मिलेगा. बाइडेन ने की ट्रंप की सराहना ट्रंप की सराहना करते हुए बाइडेन ने आगे लिखा, इस समझौते का रास्ता आसान नहीं था. मेरे प्रशासन ने बंधकों को घर वापस लाने, फिलिस्तीनी नागरिकों को राहत पहुंचाने और युद्ध समाप्त करने के लिए अथक प्रयास किया. मैं राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम की सराहना करता हूं कि उन्होंने नए युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए काम किया. I am deeply grateful and relieved that this day has come – for the last living 20 hostages who have been through unimaginable hell and are finally reunited with their families and loved ones, and for the civilians in Gaza who have experienced immeasurable loss and will finally… — Joe Biden October 13, 2025 इजरायल और फिलिस्तीन के लिए शांति सद्भाव की कामना करते हुए उन्होंने लिखा, अब, संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया के समर्थन से मध्य पूर्व शांति की राह पर है और मुझे उम्मीद है कि यह कायम रहेगा और इजरायलियों और फिलिस्तीनियों दोनों के लिए समान रूप से शांति, सम्मान और सुरक्षा वाला भविष्य होगा. रिहा हुए बंधक बता दें कि हमास ने सोमवार 14 अक्टूबर 2025 को गाजा में बचे हुए 20 बंधकों को रिहा कर दिया. यह लगभग 2,000 फिलिस्तीनी बंदियों के लिए एक अदला-बदली समझौते का हिस्सा था. बाद में 20 से ज्यादा देशों के विश्व नेताओं ने मिस्र में डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी की सह अध्यक्षता में एक शिखर सम्मेलन में मुलाकात की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सीमित युद्धविराम को स्थायी शांति में बदला जा सके. वहीं ट्रंप ने कहा कि आखिरकार मिडिल ईस्ट में शांति आ गई है. FAQ गाजा शांति योजना में क्या हुआ है? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत 20 इजरायली बंधकों को रिहा किया गया है और गाजा में युद्ध को समाप्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. बाइडेन ने क्या कहा? पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस युद्धविराम समझौते का स्वागत किया और ट्रंप प्रशासन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह समझौता मध्य पूर्व में शांति की राह पर एक महत्वपूर्ण कदम है और उन्हें उम्मीद है कि यह कायम रहेगा.
Israel-Hamas Ceasefire Joe Biden On Israel-Hamas Ceasefire Joe Biden
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel-Hamas Ceasefire: जब से इस्राइल-हमास ने शांति समझौते पर साइन किया, तब से अब तक गाजा में 30 मौतेंIsrael-Hamas Ceasefire: जब से इस्राइल-हमास ने शांति समझौते पर साइन किया, तब से अब तक गाजा में 30 मौतें 30 Killed after Israel Hamas Peace Deal
Read more »
इजरायल ने चलाया ऑपरेशन रिटर्निंग होम, हमास के कब्जे से छूटेंगे बंधक, सीजफायर के बाद अब लौटेगी शांतिIsrael-Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है. वहीं अब इजरायली सेना (IDF)ने ऑपरेशन रिटर्निंग होम चलाया है.
Read more »
Israel-Hamas Ceasefire: फिर से भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, कहा- मैं युद्ध सुलझाने में एक्सपर्टफिर से भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, कहा- मैं युद्ध सुलझाने में एक्सपर्ट Donald Trump again Claims for India-Pak War Amid Israel Hamas Ceasefire
Read more »
Israel-Hamas Ceasefire: बंधकों की रिहाई और कैदियों की अदला-बदली के लिए तैयारी पूरी; इस्राइल के लिए ट्रंप रवानादो साल से ज्यादा वक्त की जंग के बाद इस्राइल और हमास में संघर्ष विराम लागू हो गया है और इस कड़ी में आज बंधकों की रिहाई और कैदियों की अदला-बदली के लिए भी तैयारियां
Read more »
Israel-Hamas Ceasefire: हमास 20 तो इस्राइल 250 कैदियों को करेगा रिहा, शांति समझौते के तहत 12 बजे होगी रिहाईIsrael-Hamas Ceasefire: हमास 20 तो इस्राइल 250 कैदियों को करेगा रिहा, शांति समझौते के तहत 12 बजे होगी रिहाई Israel Hamas will release hostages today amid Ceasefire विदेश
Read more »
Israel-Hamas Ceasefire: थोड़ी देर में इस्राइली बंधकों की रिहाई व कैदियों की अदला-बदली; हमास ने 20 नाम किए जारीदो साल से ज्यादा वक्त की जंग के बाद इस्राइल और हमास में संघर्ष विराम लागू हो गया है और इस कड़ी में आज बंधकों की रिहाई और कैदियों की अदला-बदली के लिए भी तैयारियां
Read more »
