Israel-Hamas Ceasefire: हमास 20 तो इस्राइल 250 कैदियों को करेगा रिहा, शांति समझौते के तहत 12 बजे होगी रिहाई Israel Hamas will release hostages today amid Ceasefire विदेश
"Israel-Hamas Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस्राइल जा रहे हैं. इस दौरान, राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान एयरफोर्स-वन में उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि गाजा युद्ध खत्म हो गया है.
मुझे लगता है कि स्थिति अब शांत हो जाएगी. बता दें, इस्राइल-हमास में शांति समझौता होने के बाज ट्रंप पहली बार इस्राइल जा रहे हैं. Advertisment डोनाल्ड ट्रंप इस्राइल के संसद नेसेट में भाषण देंगे. इसके बाद वे मिस्र जाएंगे, जहां वे एक बड़े शांति शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे. ट्रंप के साथ इस दौरान, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी रहेंगे. 20 बंधकों को रिहा करेगा इस्राइल इस्राइल की सरकार की प्रवक्ता शोश बेड्रोसियन ने शांति समझौते पर कहा कि सोमवार सुबह तीन बैचेस में 20 बंधकों को हमास रिहा करेगा. ये सभी बंधक जिंदा है. हमास 28 मृत बंधकों के शवों को भी वापस करेगा. हमास समझौते के तहत दोपहर 12 बजे तक सभी बंधकों को छोड़ देगा. वहीं, इस्राइल 250 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. ये खबर भी पढ़ें- Nobel Prize: लाखों कोशिशों के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप को नहीं मिला नोबेल पुरस्कार, आठ-आठ युद्ध रुकवाने का कर चुके हैं दावा बोर्ड ऑफ पीस का गठन डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि गाजा के पुननिर्माण की देखरेख के लिए जल्द एक बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिसका नाम- बोर्ड ऑफ पीस होगा. ट्रंप ने कहा कि युद्ध विराम में कतर ने भी अहम भूमिका निभाई है. उसे भी मदद करने का श्रेय दिया जाना चाहिए. ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू की भी तारीफ की है. सभी इससे खुश हैं फिर चाहे वे यहूदी हों या फिर मुस्लिम या फिर अरब देश. इस्राइल के दौरे के बाद मैं मिस्र जाऊंगा, वहां बड़े, शक्तिशाली और अमीर देशों के नेताओं से मिलूंगा. ये खबर भी पढ़ें- Israel-Hamas Ceasefire: फिर से भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, कहा- मैं युद्ध सुलझाने में एक्सपर्ट शिखर सम्मेलन में भारत भी होगा शामिल बता दें, ट्रंप जिस शिखर सम्मेलन में जाने की बात कर रहे हैं, इसमें 20 से अधिक देशों के नेता शामिल होंगे. जैसे भारत, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, सऊदी अरब, जॉर्डन और तुर्किए आदि. फलस्तीनी अथॉरिटी के राष्ट्रपति महमूद अब्बास भी शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. हालांकि, हमास ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाई है. ये खबर भी पढ़ें- US: "मैंने सात युद्ध रुकवाएं हैं, मुझे नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए", फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति ने की मांग "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel Hamas: इस्राइल-हमास संघर्ष विराम के बीच आज रिहा होंगे 20 बंधक; शांति योजना के तहत वापस लौट रहे सैनिकइस्राइल ने रविवार को कहा कि गाजा पट्टी में बंद सभी जीवित बंधकों को सोमवार तक रिहा कर दिया जाएगा। यह कदम हमास के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत उठाया जा रहा
Read more »
इजरायल ने चलाया ऑपरेशन रिटर्निंग होम, हमास के कब्जे से छूटेंगे बंधक, सीजफायर के बाद अब लौटेगी शांतिIsrael-Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच सीजफायर की घोषणा हो चुकी है. वहीं अब इजरायली सेना (IDF)ने ऑपरेशन रिटर्निंग होम चलाया है.
Read more »
As Israel Awaits Return OF Hostages And Gaza Holds Its Breath, India Lands In Egypt For Historic Sharm el-Sheikh Peace SummitUnion Minister Kirti Vardhan Singh will represent PM Modi at Sharm el-Sheikh as Israel braces for hostages’ return under Donald Trump-brokered ceasefire.
Read more »
Israel-Hamas Ceasefire: फिर से भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, कहा- मैं युद्ध सुलझाने में एक्सपर्टफिर से भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा, कहा- मैं युद्ध सुलझाने में एक्सपर्ट Donald Trump again Claims for India-Pak War Amid Israel Hamas Ceasefire
Read more »
Israel Hamas Hostages Release: IDF को 9 बजे बंधकों से मिलने की उम्मीदगाजा में दो साल के बाद आज इजरायली बंधकों की रिहाई शुरू हो रही है। हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को हमले में 250 बंधकों को अगवा कर लिया था। इनमें अभी भी 48 गाजा में मौजूद हैं।
Read more »
Israel-Hamas Ceasefire: बंधकों की रिहाई और कैदियों की अदला-बदली के लिए तैयारी पूरी; इस्राइल के लिए ट्रंप रवानादो साल से ज्यादा वक्त की जंग के बाद इस्राइल और हमास में संघर्ष विराम लागू हो गया है और इस कड़ी में आज बंधकों की रिहाई और कैदियों की अदला-बदली के लिए भी तैयारियां
Read more »
