ट्रंप ने कमला हैरिस के पिता को कहा- मार्क्सवादी, जानिए क्या है उनकी शख़्सियत

United States News News

ट्रंप ने कमला हैरिस के पिता को कहा- मार्क्सवादी, जानिए क्या है उनकी शख़्सियत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 300 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 51%

कमला के पिता के बारे में उनकी माँ श्यामला जितनी चर्चा कम ही हुई है. ऐसे में जब ट्रंप ने कमला के पिता का ज़िक्र किया तो कुछ लोगों के मन में ये सवाल भी उठा कि आख़िर कमला के पिता कौन हैं?

अमेरिका की उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस जब पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से पहली बार मंगलवार को मुख़ातिब हुईं तो बहुत गर्मजोशी नहीं दिखी.

दोनों पहली बार आमने-सामने हुए थे. कमला हैरिस ने ही हाथ मिलाने की पहल की तब ट्रंप ने हाथ बढ़ाया. पहले से ही उम्मीद थी कि बहस में दोनों एक दूसरे पर तीखे हमले करेंगे लेकिन ट्रंप ने कमला हैरिस पर व्यक्तिगत हमले भी किए. प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''कमला मार्क्सवादी हैं. इनके पिता भी अर्थशास्त्र के मार्क्सवादी प्रोफ़ेसर थे. कमला उसी विचारधारा में पली बढ़ी हैं.'' ये सुनने के बाद कमला हैरिस ने मुस्कुराते हुए कुछ अचरज भरी निगाहों से ट्रंप को देखा. मानो कमला कह रही हों- अच्छा, मुझे तो ये बात आज पता चली! कमला हैरिस की मां श्यामला भारत से थीं. कमला की ये पहचान भारत में अक्सर चर्चा में रहती है. कमला ख़ुद भी अपनी मां के बारे में सार्वजनिक तौर पर बोलती रही हैं. मगर भारत में कमला के पिता के बारे में मां जितनी चर्चा कम ही हुई है. ऐसे में जब ट्रंप ने कमला के पिता का ज़िक्र किया तो कुछ लोगों के मन में ये सवाल भी उठा कि आख़िर कमला के पिता कौन हैं?डॉ डोनाल्ड हैरिस मूल रूप से जमैका से हैं. जमैका में ही कमला के नाना पीवी गोपालन भारत सरकार में सीनियर राजनयिक थे.हालांकि डोनाल्ड हैरिस और कमला की मां श्यामला की मुलाक़ात बर्केले में हुई थी. मानवाधिकार आंदोलनों में हिस्सा लेते हुए श्यामला और डोनाल्ड हैरिस के बीच क़रीबियां बढ़ी थीं. दोनों ने शादी की. 1964 में कमला हैरिस का जन्म हुआ. जब कमला पांच साल की थीं तब श्यामला और डोनाल्ड अलग हो गए. कमला और उनकी बहन को मां ने ही पाला. बीते सालों में कमला हैरिस ने अपने पिता के बारे में कम ही बात की है. हाल ही में कमला ने अपने पिता के बारे में एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में कहा था, ''मेरे पिता मुझसे कहेंगे कि रन कमला रन.'' यानी कमला राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लो.कमला हैरिस: अमेरिका की पहली महिला उप-राष्ट्रपति के भीतर कितना भारत बसता है?कमला की मां श्यामला और डोनाल्ड हैरिस86 साल के डॉ डोनाल्ड हैरिस शिक्षा के क्षेत्र से हैं. वो अर्थशास्त्र के जाने-माने प्रोफ़ेसर हैं. डॉ डोनाल्ड हैरिस पहले ऐसे काले स्कॉलर थे, जिन्हें स्टेनफर्ड यूनिवर्सिटी में साल 1972 में प्रोफ़ेसर की नौकरी मिली थी. यूनिवर्सिटी के अख़बार द स्टेनफर्ड डेली की 1976 की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि तब कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था.के मुताबिक़, डॉ डोनाल्ड हैरिस ने सालों तक ग्रेजुएशन कोर्स द थ्योरी ऑफ कैपेटिलिस्ट डेवलपमेंट को पढ़ाया. डॉ डोनाल्ड हैरिस अब भी स्टेनफर्ड यूनिवर्सिटी के 'प्रोफ़ेसर एमेरिटस' हैं. हालांकि डॉ डोनाल्ड हैरिस 1998 में रिटायर हो चुके हैं. डॉ हैरिस दुनिया के कई देशों में लेक्चर देने जाते रहे हैं. इन देशों में कनाडा, इंग्लैंड, भारत, कीनिया, मलेशिया, सिंगापुर जैसे कई देश शामिल हैं. इस दौरान डॉ हैरिस जमैका से भी जुड़े रहे. वो जमैका की सरकारों को अर्थव्यवस्था से जुड़े मसलों पर सलाह देते रहे. दुनिया की कई यूनिवर्सिटी के अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में भी वो 1968 में विजिटिंग फेलो रहे हैं.के मुताबिक़, जब स्टेनफर्ड यूनिवर्सिटी में डॉ डोनाल्ड हैरिस की नियुक्ति हुई तो स्टूडेंट्स के अख़बार ने उन्हें 'मार्क्सवादी स्कॉलर' बताया था.उस समय डॉ डोनाल्ड को मुक्त बाज़ार अर्थव्यवस्था का पक्षधर नहीं माना जाता था. स्टूडेंट्स को मुक्त बाज़ार से दूर ले जाने को लेकर उनकी आलोचना भी की गई थी. डॉ डोनाल्ड हैरिस के स्टूडेंट रहे रॉबर्ट ब्लेकर ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा था, ''प्रोफ़ेसर हैरिस शर्मीले नहीं थे. जब मैंने कमला हैरिस को अदालत में बहस करते हुए देखा तो मुझे उनमें प्रोफ़ेसर हैरिस की झलक दिखाई दी. देखकर लगा कि जैसे किसी सेमिनार में प्रोफ़ेसर भाषण दे रहे हों.''पिता के तौर पर बेटियों से दूरी को लेकर डॉ डोनाल्ड हैरिस ने एक लेख लिखा था. जमैका ग्लोबल वेबसाइट पर छपे इस लेख में डॉ हैरिस ने लिखा था, ''अदालत में कस्टडी को लेकर चली लंबी लड़ाई के बाद मेरे बच्चों से मेरा संपर्क टूट गया.'' इस लेख में प्रोफ़ेसर हैरिस ने लिखा था, ''मुझे अफ़सोस है कि मेरी बेटी कमला और माया मेरी ज़िंदगी पर असर डालने वाली दादी और नानी के बारे में नहीं जान पाईं.''राजनीति और कमला से दूरी दिखाई डॉ डोनाल्ड हैरिस सार्वजनिक मौक़ों पर कमला के साथ संभवत: नहीं दिखे हैं. वो राजनीति से भी दूरी बरतने की बातें कर चुके हैं. वो जैज के दीवाने बताए जाते हैं.के मुताबिक़, डॉ डोनाल्ड हैरिस ने कहा था कि वो राजनीति से दूर रहते हुए मीडिया को इंटरव्यू नहीं देते हैं. 1938 में जन्मे डॉ डोनाल्ड हैरिस बताते हैं कि उनकी अर्थशास्त्र में रुचि दादी के कारण पैदा हुई. उनकी एक दुकान भी थी. डॉ डोनाल्ड हैरिस का बचपन नानी के यहां भी बीता है. उनकी नानी के खेतों में गन्ना उगाया जाता था. इस कारण वो देश की अर्थव्यवस्था में चीनी की अहमियत को भी समझ पाए.कमला हैरिस ने अपने पिता के बारे में लिखा था, ''हमारे पिता हमारी ज़िंदगी का हिस्सा बने रहे. हम छुट्टियों में उनसे मिलते और वक़्त गुज़ारते. पर हमें पाल पोसकर बड़ी हमारी मां ने किया.'' पेन्सलवेनिया के एक कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्रोफ़ेसर फ्लूनी हचिंसन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि डोनाल्ड हैरिस की नीतियां जमैका की अर्थव्यवस्था में ख़ास अहमियत रखती हैं.कमला की ज़िंदगी में उनकी दिवंगत मां की गहरी छाप है. मां कमला के लिए बड़ी प्रेरणा रही हैं. कमला की मां श्यामला गोपालन का जन्म चेन्नई में हुआ था. मां-बाप की चार संतानों में वह सबसे बड़ी थीं. कमला की मां ने 19 साल की उम्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर लिया था. इसके बाद उन्होंने बर्कले के ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए आवेदन दिया. एक ऐसी यूनिवर्सिटी के लिए जिसे उन्होंने कभी देखा नहीं था और यह एक ऐसे देश में थी, जहां अब तक वह कभी नहीं गई थीं. 1958 में न्यूट्रीशिन और एंडोक्रनॉलोजी में पीएचडी करने के लिए वह भारत से निकल पड़ीं. बाद में वह ब्रेस्ट कैंसर के फील्ड में रिसर्चर बन गईं. कमला हैरिस ने कहा था, "मेरे लिए यह कल्पना करना ही मुश्किल है कि नाना-नानी के लिए मेरी मां को भारत से बाहर जाने देने का फ़ैसला कितना कठिन रहा होगा. उस समय कॉमर्शियल हवाई उड़ानें शुरू ही हुई थीं. एक दूसरे से संपर्क में रहना भी काफ़ी कठिन था. फिर भी जब मेरी मां ने कैलिफ़ोर्निया जाने की इजाज़त मांगी तो मेरे नाना-नानी ने मना नहीं किया." हैरिस ने लिखा था कि उनकी मां से अपनी पढ़ाई पूरी कर वतन लौटने और यहां मां-बाप की पसंद से शादी कर घर बसाने की उम्मीद थी. लेकिन किस्मत को कुछ और मंज़ूर था.चीन के लिए जासूसी करने वाले पूर्व सीआईए अफ़सर को 10 साल की सज़ावो दाइयां, जिन्होंने नवजात बच्चियों की हत्या बंद कर उन्हें बचाना शुरू कियाअमरोहा: स्कूल में मुस्लिम बच्चे के लंचबॉक्स पर क्यों हुआ विवाद?- ग्राउंड रिपोर्टकमला हैरिस या डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले सर्वेक्षणों में कौन आगेअमरोहा: स्कूल में मुस्लिम बच्चे के लंचबॉक्स पर क्यों हुआ विवाद?- ग्राउंड रिपोर्टएशियन चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत की मलेशिया पर 8-1 से जीत का क्या मतलब है?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

USA: पार्टी नेताओं की अपील के बावजूद कमला हैरिस पर निजी हमले जारी रखेंगे ट्रंप, बोले- ये मेरा हक हैUSA: पार्टी नेताओं की अपील के बावजूद कमला हैरिस पर निजी हमले जारी रखेंगे ट्रंप, बोले- ये मेरा हक हैट्रंप ने कहा कि 'उन्होंने (कमला हैरिस) जेडी वेंस को भी बुरा बताया जबकि वह बुरा नहीं है। वह एक बेहतरीन छात्र रहा है। हैरिस की अपनी नीति अजीब है।
Read more »

US: 'मैं कमला हैरिस से अच्छा दिखता हूं', चुनावी रैली में ट्रंप ने उड़ाया डेमोक्रेटिक उम्मीदवार का मजाकUS: 'मैं कमला हैरिस से अच्छा दिखता हूं', चुनावी रैली में ट्रंप ने उड़ाया डेमोक्रेटिक उम्मीदवार का मजाकपूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक रैली में कहा कि जो बाइडन की तुलना में कमला हैरिस को चुनाव में हराना ज्यादा आसान है।
Read more »

DNC: 'ट्रंप को व्हाइट हाउस में वापस लाने के गंभीर परिणाम होंगे', कमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों को चेतायाDNC: 'ट्रंप को व्हाइट हाउस में वापस लाने के गंभीर परिणाम होंगे', कमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों को चेतायाकमला हैरिस ने अमेरिकी नागरिकों को लगभग चेतावनी देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप एक अगंभीर व्यक्ति हैं और उन्हें दोबारा से व्हाइट हाउस में लाने के गंभीर परिणाम होंगे।
Read more »

कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए ‘डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी’ स्वीकार की, अपनी मां को किया यादकमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए ‘डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी’ स्वीकार की, अपनी मां को किया यादकमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए ‘डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी’ स्वीकार की, अपनी मां को किया याद
Read more »

कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए ‘डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी’ स्वीकार की, अपनी मां को किया यादकमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए ‘डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी’ स्वीकार की, अपनी मां को किया यादकमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए ‘डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी’ स्वीकार की, अपनी मां को किया याद
Read more »

US Presidential Debate :"आपको डोनाल्ड ट्रंप से सिर्फ झूठ सुनने को मिलेंगे" : अबॉर्शन बैन पर कमला हैरिस का अटैकUS Presidential Debate :"आपको डोनाल्ड ट्रंप से सिर्फ झूठ सुनने को मिलेंगे" : अबॉर्शन बैन पर कमला हैरिस का अटैककमला हैरिस ने महाबहस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा, 'अबॉर्शन के लिए संघीय सुरक्षा को खत्म करने की कोशिशों के बारे में वह बार-बार झूठ बोलते हैं'.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:03:00