ट्रंप पुतिन के साथ, क्या रूस को चीन से दूर ले जाना है मकसद?

United States News News

ट्रंप पुतिन के साथ, क्या रूस को चीन से दूर ले जाना है मकसद?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 BBC News Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 386 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 158%
  • Publisher: 51%

ट्रम्प पुतिन के साथ मजबूती से खड़े हैं. क्या यह चीन से रूस को दूर करने की अमेरिका की नई रणनीति के संकेत हैं?

पुतिन के प्रति ट्रंप का समर्थन, रूस को लेकर अमेरिकी नीति में एक बड़ा बदलाव है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दशकों पुरानी अमेरिकी विदेश नीति से उलट, रूस के क़रीब जा रहे हैं. यूक्रेन में छिड़ी जंग के रोकने के मुद्दे पर भी ट्रंप पुतिन के साथ खड़े दिख रहे हैं.

वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की पर रूस की कड़ी शर्तों को मानने के लिए दबाव डाल रहे हैं.डोनाल्ड ट्रंप ने अपने यूरोपीय सहयोगियों से भी कहा है कि अमेरिका उनकी हिफ़ाज़त के लिए मदद जारी रखेगा इस उम्मीद में न रहें.क्या ये रूस को चीन से दूर करने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है?इमेज कैप्शन,समाप्त रूस को लेकर सबसे बड़ा बदलाव 12 फ़रवरी को देखने को मिला, जब ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ 90 मिनट तक फ़ोन पर बात की. इसके बाद उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर ज़ेलेंस्की पर शांति समझौते पर सहमत होने के लिए दबाव डाला और अमेरिका की ओर से बिना कोई सुरक्षा गारंटी दिए यूक्रेन के इलाक़े को रूस के हवाले करने की अपील की. राष्ट्रपति पुतिन से फ़ोन पर बातचीत के बारे में उन्होंने कहा, "हम एकसाथ, बहुत क़रीबी से काम करने पर सहमत हुए, इसमें एक दूसरे देशों की यात्रा करना भी शामिल है." ट्रंप ने यह भी कहा कि जंग के बाद यूक्रेन नेटो का सदस्य नहीं बन पाएगा. पिछले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसका वादा किया था लेकिन रूस ने तीखा विरोध किया था. तबसे ट्रंप ज़ेंलेंस्की को 'निकम्मा' और 'तानाशाह' तक कह चुके हैं. व्हाइट हाउस में जो नोकझोंक दोनों के बीच हुई वो सारी दुनिया ने देखी है. व्हाइट हाउस की बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को "जंग शुरू ही नहीं करनी चाहिए थी."ट्रंप ये भी कह चुके हैं कि अगर यूक्रेन में जंग ख़त्म होने के बाद वहां शांति सेना तैनात होती है तो अमेरिका उसमें यूरोप की कोई मदद नहीं करेगा.यूक्रेन जंग शुरू होने की तीसरे वर्षगांठ पर संयुक्त राष्ट्र में हुई वोटिंग में भी अमेरिका ने रूस का पक्ष लिया था. अमेरिका ने इस दौरान रूस की निंदा करने से इनकार किया था.पुतिन पर ट्रंप की नरमी के पीछे का वो कारण जिसकी हो रही है ख़ूब चर्चाअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का कहना है कि वह रूस को चीन के जूनियर पार्टनर के रूप में नहीं देखना चाहते. यूरोपीय सहयोगियों से दूर होते और रूस की ओर बढ़ते झुकाव वाले ये क़दम, अमेरिका की 80 साल पुरानी विदेश नीति से पटलना है, हालांकि यह अभी भी साफ़ नहीं है कि क्या यह विदेश नीति की नई रणनीति है. 25 फ़रवरी को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कंज़र्वेटिव न्यूज़ वेबसाइट ब्रेटबार्ट से कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन रूस और चीन के बीच संबंधों को कमज़ोर करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रूसी लोग हमेशा के लिए चीन का जूनियर पार्टनर नहीं बनना चाहेंगे. ऐसे में जो भी चीन कहेगा वो उन्हें करना पड़ेगा. मुझे नहीं लगता कि रूस के लिए यह ठीक है. ये अमेरिका या यूरोप या दुनिया के लिए भी कोई अच्छी बात है." उन्होंने कहा कि यह अमेरिका के लिए ख़तरनाक होगा क्योंकि, "आप ऐसी दो परमाणु महाशक्तियों के बारे में बात कर रहे हैं जो अमेरिका के ख़िलाफ़ एकजुट हैं." रूबियो ने ये भी कहा कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव नाम से चीन जो वैश्विक व्यापार नेटवर्क बना रहा है, अमेरिकी उसे चुनौती देगा.चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, "चीन और रूस के बीच दरार डालने की अमेरिका की कोशिश विफल होने को अभिशप्त है. चीन और रूस के पास विकास की दीर्घकालिक रणनीति है."पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने 1972 में चीन का दौरा किया था, इसे कूटनीतिक रूप से मास्टर स्ट्रोक माना जाता है. जिस रणनीति की बात रूबियो कर रहे हैं उसे सोवियत संघ के ज़माने में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन भी अपना चुके हैं. उनकी कोशिश भी चीन और यूएसएसआर को अलग करने की थी. निक्सन ने रूस को अलग थलग करने के लिए चीन से संबंध स्थापित किए गए. ट्रंप रूस के साथ क़रीबी संबंध बनाकर चीन को अलग थलग करना चाह रहे हैं. टिप्पणीकारों ने इसे 'रिवर्स निक्सन' या 'रिवर्स किसिंजर' प्लान बताया है. अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर की सलाह पर निक्सन ने 1972 में चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते में अमेरिका के ख़िलाफ़ दोनों साम्यवादी देशों की एकजुट आक्रामकता को समाप्त कर दिया था. अमेरिकी थिंक टैंक, काउंसिल फ़ॉर फ़ॉरेन रिलेशंस का कहना है कि, "रूबियो की योजना में व्हाइट हाउस और इसमें मौजूद चीन के कट्टर विरोधी ऐसा मानते हुए प्रतीत होते हैं कि वे चीन को दुनिया से अलग थलग करने और उसके बढ़ते वैश्विक प्रभाव को कम करने के लिए रूस के साथ मिलकर काम कर सकते हैं." लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में गेस्ट प्रोफ़ेसर क्लाउस विली कहते हैं, "अमेरिका नहीं चाहता है कि रूस चीन के लिए कच्चे माल का एक उपनिवेश बन जाए. इसका मतलब होगा कि वे चीन को अपने संसाधन सस्ते दामों में बेचेंगे, जो चीन को अमेरिका पर बढ़त दे रहा है." हालांकि ब्रिटेन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फ़ॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज़ से जुड़े डॉ. डाना एलिन का कहना है कि इसकी कम संभावना है कि ट्रंप इस रणनीति का पूरी ताक़त से समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा, "यह ट्रंप के विचार से अलग नहीं है और हो सकता है कि वह इसे संभव मानें, लेकिन यह विचार, मार्को रूबियो और विदेश नीति के अन्य पारंपरिक रिपब्लिकन शख़्सियतों की ओर से आया है और वे व्हाइट हाउस की उस टीम में नहीं हैं जो नीतियां बना रही है."रूस और चीन को अलग करने के लिए अमेरिका को कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है. साल 2022 में यूक्रेन पर हमले के ठीक पहले दोनों देशों ने 'अंतहीन' दोस्ती की घोषणा की थी और उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध में उछाल आया है. चीन कमोबेश रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा ख़रीदार है. उसने 2024 में 62 अरब डॉलर का रूसी कच्चा तेल ख़रीदा. साल 2021 में चीन इसका एक तिहाई ही तेल रूस से ख़रीदता था. यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस के तेल पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसने चीन को रूस से और अधिक तेल ख़रीदने का मौका दिया. दूसरी ओर रूस की कम्प्यूटर चिप जैसे हाई टेक उपकरणों की ज़रूरत पूरी करने के लिए चीन एक मूल्यवान सहयोगी के रूप में मिला है. अमेरिका एंटरप्राइजेज़ इंस्टीट्यूट और कार्नेगी एंडावमेंट फ़ॉर इंटरनेशनल पीस जैसे अमेरिकी थैंक टैंक की रिपोर्टों का कहना है कि रूस जो कम्प्यूटर चिप्स आयात करता है उसका एक बड़ा हिस्सा चीन से आता है.हालांकि शांघाई एकेडमी ऑफ़ ग्लोबल गवर्नेंस एंड एरिया स्टडीज़ के प्रोफ़ेसर यांग चेंग का कहना है कि दोनों के बीच 'जटिल ऐतिहासिक अविश्वास और वैचारिक भिन्नता के चलते' रूस और अमेरिका के बीच पूरी तरह संबंध क़ायम होने की संभावना कम है. उन्होंने बीबीसी से कहा, "रूस अमेरिकी विदेश नीति का एकतरफ़ा तंत्र बनने की बजाय रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखेगा." स्वीडिश इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंटरनेशनल अफ़ेयर्स के डॉ. हेनरिक वॉचमिस्टर कहते हैं, "मुझे लगता है कि पुतिन कुछ समय के लिए अमेरिकी नज़रिए के साथ जा सकते हैं, लेकिन अमेरिका चाहे जो पेशकश करे, उसके बदले वह चीन के साथ अपने रिश्ते से समझौता नहीं करेंगे." उन्होंने कहा, "संसाधनों के मामले में रूस और चीन स्वाभाविक सहयोगी हैं. जबकि रूस और अमेरिका के साथ ऐसा नहीं है. तेल और गैस के व्यापार के मामले में वे एकदूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं."ट्रंप-ज़ेलेंस्की के बीच ओवल ऑफ़िस में हुई बहस पर क्या कह रहे हैं दुनियाभर के नेताट्रंप का कहना है कि 'रूसी हस्तक्षेप के प्रचार से उन्हें और पुतिन को एकसाथ गुजरना पड़ा.' डॉ. एलिन का कहना है कि रूस और पुतिन का पक्ष लेने का कारण ये नहीं है कि ट्रंप की मंशा कूटनीतिक रणनीति की है, बल्कि यह 'बहुत ही निजी' है और यह उनके पहले कार्यकाल से ही है. चुनाव प्रचार अभियान में हस्तक्षेप को लेकर रूस पर आरोप लगे थे. ट्रंप और उनकी टीम पर उनके साथ मिलीभगत करने के आरोप लगे थे. व्हाइट हाउस में ज़ेलेंस्की के साथ हुई हालिया बैठक में ट्रंप ने पुतिन के बारे में कहा था, "मैं उन्हें लंबे समय से जानता हूं. रूस के बारे में दुष्प्रचार से हम दोनों को एक साथ गुजरना पड़ा."लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के प्रोफ़ेसर विली कहते हैं, "हमें पता है कि ट्रंप और पुतिन के बीच अच्छे संबंध हैं. यह तबसे है जब उन्होंने वहां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता कराई थी और उनके रियल इस्टेट परियोजनाओं में रूस ने बड़े पैमाने पर धन लगाया, जिसकी वजह से वह फले फूले."बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशितट्रंप का पुतिन की ओर झुकाव, क्या रूस और चीन के बीच दरार लाने की है कोशिश?महिला पंचों की जगह पतियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, जानिए पूरा मामलाशरीफ़ुल्लाह : कौन है कथित अफ़ग़ान चरमपंथी जिसे गिरफ़्तार करने के लिए ट्रंप ने किया पाकिस्तान का शुक्रियाविदेश से कितना सोना ला सकते हैं भारतीय? जानिए क्या हैं नियमचैंपियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड का सामना करना भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?क्या विश्वकप से पहले बदल दी जाएगी इंडियन क्रिकेट टीम? किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौक़ाबांग्लादेश में बनी नई पार्टी कितनी है अलग, क्या है उसका राजनीतिक भविष्यराजेश खन्ना का ‘आशीर्वाद’: जिसे कभी ‘भूत बंगला’ कहा गयारमज़ान के दौरान रोज़ेदारों को क्या खाना चाहिए और कैसे करनी चाहिए कसरत?डीपफ़ेक पोर्न तस्वीर ने बदल दी एक टीचर की ज़िंदगी, दक्षिण कोरिया में ऐसे बढ़ रहा संकट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

BBC News Hindi /  🏆 18. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत, यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर चर्चाडोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत, यूक्रेन युद्ध को खत्म करने पर चर्चाअमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत की है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत में यूक्रेन युद्ध खत्म करने के बारे में चर्चा की गई है। यह फरवरी 2022 के बाद पुतिन की किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ पहली बातचीत है। ट्रंप ने कहा कि उनके पास रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का प्लान है।
Read more »

ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से बात की, युद्ध समाप्त करने को कहाट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से बात की, युद्ध समाप्त करने को कहाअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर बातचीत की। उन्होंने दोनों पक्षों को युद्ध समाप्त करने के लिए तुरंत वार्ता शुरू करने पर जोर दिया। ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने पुतिन के साथ अपनी टीमों को तुरंत बातचीत शुरू करने के लिए कहा है। पुतिन ने ट्रंप को मॉस्को आने का निमंत्रण दिया। इस बीच, रूस की ओर से कहा गया है कि पुतिन और ट्रंप के बीच करीब डेढ़ घंटे बातचीत हुई।
Read more »

जेलेंस्की ट्रंप और पुतिन के बीच फंसे: रूस से बातचीत के लिए शर्त रखीजेलेंस्की ट्रंप और पुतिन के बीच फंसे: रूस से बातचीत के लिए शर्त रखीयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच संघर्ष में फंस गए हैं। ट्रंप ने रूस के साथ बातचीत शुरू करने की इच्छा जताई है लेकिन यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से मना कर दिया है। जेलेंस्की ने रूस के साथ बातचीत के लिए अमेरिका और यूरोप के साथ युद्ध को समाप्त करने पर सहमति की आवश्यकता जताई है।
Read more »

ट्रंप के यूक्रेन नीति से यूरोपीय देश चिंतितट्रंप के यूक्रेन नीति से यूरोपीय देश चिंतितउत्तम विश्व संदेश: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन पर बात की और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए वार्ता शुरू होने की घोषणा की। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को इस बातचीत से पहले सम्मिलित नहीं किया गया, जिससे यूक्रेन और यूरोपीय देश आश्चर्यचकित हैं। ट्रंप की यूक्रेन नीति बाइडन सरकार की नीति से भिन्न है, और यूरोपीय देशों का मानना है कि यूक्रेन के लिए शांति समझौते पर बातचीत में शामिल होना आवश्यक है। ट्रंप के रक्षा सचिव ने कहा है कि रूस द्वारा हासिल किए गए क्षेत्रों को यूक्रेन को वापस करने की उम्मीद 'अवास्तविक' है, जिससे यूक्रेन के लिए और चिंताएं बढ़ गई हैं।
Read more »

रूस ने तैनात की 'अमेरिका किलर' यार्स बैलिस्टिक मिसाइल, पुतिन ने परमाणु युद्धाभ्यास करके डराया, जानें कितनी खतरनाकरूस ने तैनात की 'अमेरिका किलर' यार्स बैलिस्टिक मिसाइल, पुतिन ने परमाणु युद्धाभ्यास करके डराया, जानें कितनी खतरनाकव्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध के बीच यार्स बैलिस्टिक मिसाइल के साथ परमाणु युद्धाभ्यास करके दुनिया को डराया है। रूस की इस मिसाइल को अमेरिका किलर मिसाइल के नाम से जाना जाता है। रूस ने अब इस मिसाइल के साथ युद्धाभ्यास किया है, जो पुतिन की किसी बड़ी योजना का संकेत दिखाई देता...
Read more »

Russia Ukraine War: अमेरिका के बिना क्या यूक्रेन में रूस को रोक सकते हैं यूरोपीय देश?Russia Ukraine War: अमेरिका के बिना क्या यूक्रेन में रूस को रोक सकते हैं यूरोपीय देश?ट्रंप और ज़ेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद ये सवाल और गंभीर हो गया है कि क्या अमेरिका के बिना यूरोप रूस को यूक्रेन में रोक सकता है?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:33:23