ट्रंप राज में भारतीयों के सामने H1-B वीजा फीस से बड़ा खतरा मंडराया... HIRE एक्ट से बढ़ा डर, बंद होंगे अमेरिका के रास्ते?

Us Hire Act H1-B Visa Fee News

ट्रंप राज में भारतीयों के सामने H1-B वीजा फीस से बड़ा खतरा मंडराया... HIRE एक्ट से बढ़ा डर, बंद होंगे अमेरिका के रास्ते?
H1-B वीजा की फीसअमेरिका का Hire एक्टअमेरिका में भारतीय कामगार रास्ते
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

हायर अधिनियम कानून भारतीय आईटी, बीपीओ और परामर्श क्षेत्रों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। यह इसलिए भी प्रभावित होगा क्योंकि अमेरिकी आउटसोर्सिंग अनुबंधों पर निर्भर हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कुछ हफ्ते पहले एक अहम फैसले में H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ाई है। इससे खासतौर से अमेरिका में काम करने के इच्छुक भारतीयों के सामने मुश्किल खड़ी हुई है। भारतीय अभी वीजा फीस को लेकर बढ़ी मुश्किल से पार भी नहीं पा सके हैं कि अमेरिका ने नई बाधा खड़ी करने की तैयारी कर ली है। इस नई मुश्किल का नाम प्रस्तावित हायर अधिनियम है। इसमें विदेशी कर्मचारियों को आउटसोर्स करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर 25 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। एक्सपर्ट का कहना है कि इसने कानून का रूप लिया तो यह भारतीयों के लिए H-1B वीजा फीस की वृद्धि से ज्यादा परेशानी खड़ी करेगा।प्रस्तावित हॉल्टिंग इंटरनेशनल रिलोकेशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट अधिनियम 2025 अमेरिका में प्रदान की गई सेवाओं के लिए विदेशी कर्मचारियों को भुगतान करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर 25 प्रतिशत टैक्स कर लगाकर भारतीय प्रतिभाओं की आवश्यकता को काफी कम कर सकता है। अमेरिका की आउटसोर्सिंग को लक्षित करने के कारण HIRE अधिनियम भारतीयों की चिंता बढ़ा रहा है।एक्सपर्ट क्या कह रहे हैंDeKoder के साथ एक बातचीत में RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप प्रशासन के टैरिफ को वस्तुओं से बढ़ाकर सेवाओं तक लाने पर चिंता जताई है। राजन ने कहा कि हम देख रहे हैं कि टैरिफ अब सर्विस की ओर बढ़ रहा है। यह एक गंभीर खतरा है। नया HIRE अधिनियम आउटसोर्स किए गए काम पर सीधे कर लगा सकता है।राजन कहते हैं कि हायर का भारत जैसे देशों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि कंपनियां बहुत सारे भारतीय कर्मचारियों को रखती हैं। राजन का मानना है कि HIRE अधिनियम के खराब प्रभाव 21 सितंबर के बाद आवेदन करने वाले H-1B वीजा आवेदकों के लिए लागू किए गए 100,000 डॉलर की फीस से आगे जा सकते हैं।HIRE ACT क्या है?रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर बर्नी मोरेनो ने HIRE ACT को पेश किया है। इसका उद्देश्य अमेरिकी निगमों को विदेशी श्रम के माध्यम से कम वेतन पाने से रोककर आउटसोर्सिंग से रोकना है। इस विधेयक की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह अमेरिकी कंपनियों की आउटसोर्सिंग गतिविधियों पर टैक्स लगाने का प्रयास करता है।इस बिल में कहा गया है कि जो भी अमेरिकी कंपनियां टेक जॉब्स को आउटसोर्स करती हैं, उन पर 25% टैक्स लगाया जाएगा। अगर ये बिल कानून बन जाता है, तो फिर जो भारत के आईटी सेक्टर को सबसे ज्यादा झटका लगेगा, क्योंकि अमेरिका उसका सबसे बड़ा मार्केट है और यहां की कंपनियां आईटी प्रोजेक्ट्स को भारत में ही भेजती है।.

वॉशिंगटन: अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने कुछ हफ्ते पहले एक अहम फैसले में H-1B वीजा की फीस कई गुना बढ़ाई है। इससे खासतौर से अमेरिका में काम करने के इच्छुक भारतीयों के सामने मुश्किल खड़ी हुई है। भारतीय अभी वीजा फीस को लेकर बढ़ी मुश्किल से पार भी नहीं पा सके हैं कि अमेरिका ने नई बाधा खड़ी करने की तैयारी कर ली है। इस नई मुश्किल का नाम प्रस्तावित हायर अधिनियम है। इसमें विदेशी कर्मचारियों को आउटसोर्स करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर 25 फीसदी टैक्स लगाने का प्रस्ताव है। एक्सपर्ट का कहना है कि इसने कानून का रूप लिया तो यह भारतीयों के लिए H-1B वीजा फीस की वृद्धि से ज्यादा परेशानी खड़ी करेगा।प्रस्तावित हॉल्टिंग इंटरनेशनल रिलोकेशन ऑफ एम्प्लॉयमेंट अधिनियम 2025 अमेरिका में प्रदान की गई सेवाओं के लिए विदेशी कर्मचारियों को भुगतान करने वाली अमेरिकी कंपनियों पर 25 प्रतिशत टैक्स कर लगाकर भारतीय प्रतिभाओं की आवश्यकता को काफी कम कर सकता है। अमेरिका की आउटसोर्सिंग को लक्षित करने के कारण HIRE अधिनियम भारतीयों की चिंता बढ़ा रहा है।एक्सपर्ट क्या कह रहे हैंDeKoder के साथ एक बातचीत में RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने ट्रंप प्रशासन के टैरिफ को वस्तुओं से बढ़ाकर सेवाओं तक लाने पर चिंता जताई है। राजन ने कहा कि हम देख रहे हैं कि टैरिफ अब सर्विस की ओर बढ़ रहा है। यह एक गंभीर खतरा है। नया HIRE अधिनियम आउटसोर्स किए गए काम पर सीधे कर लगा सकता है।राजन कहते हैं कि हायर का भारत जैसे देशों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि कंपनियां बहुत सारे भारतीय कर्मचारियों को रखती हैं। राजन का मानना है कि HIRE अधिनियम के खराब प्रभाव 21 सितंबर के बाद आवेदन करने वाले H-1B वीजा आवेदकों के लिए लागू किए गए 100,000 डॉलर की फीस से आगे जा सकते हैं।HIRE ACT क्या है?रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर बर्नी मोरेनो ने HIRE ACT को पेश किया है। इसका उद्देश्य अमेरिकी निगमों को विदेशी श्रम के माध्यम से कम वेतन पाने से रोककर आउटसोर्सिंग से रोकना है। इस विधेयक की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह अमेरिकी कंपनियों की आउटसोर्सिंग गतिविधियों पर टैक्स लगाने का प्रयास करता है।इस बिल में कहा गया है कि जो भी अमेरिकी कंपनियां टेक जॉब्स को आउटसोर्स करती हैं, उन पर 25% टैक्स लगाया जाएगा। अगर ये बिल कानून बन जाता है, तो फिर जो भारत के आईटी सेक्टर को सबसे ज्यादा झटका लगेगा, क्योंकि अमेरिका उसका सबसे बड़ा मार्केट है और यहां की कंपनियां आईटी प्रोजेक्ट्स को भारत में ही भेजती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

H1-B वीजा की फीस अमेरिका का Hire एक्ट अमेरिका में भारतीय कामगार रास्ते हायर एक्ट क्या है Us Hire Act Donald Trump Indian Workers H1-B Fee Us Hire Act Indian Workers Indians In America Us Hire Act H1-B Visa Fee India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

6-महीने में ₹1572 लाख करोड़ का लेनदेन, UPI से 9%: अक्टूबर में हर दिन 96 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन6-महीने में ₹1572 लाख करोड़ का लेनदेन, UPI से 9%: अक्टूबर में हर दिन 96 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शनDiscover how UPI processed ₹1,572 lakh crore in H1 2025, with 73.69 crore daily transactions during Dhanteras-Diwali, up 3x from 2022. GST 2.0 slab cuts (5% & 18%) fuel 16% festive surge.
Read more »

Mark Zuckerberg की कंपनी में बवाल, क्या है Hire to Fire रणनीति? Meta का सच आया सामने!Mark Zuckerberg की कंपनी में बवाल, क्या है Hire to Fire रणनीति? Meta का सच आया सामने!Mark Zuckerberg की कंपनी Meta लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई है. पिछले ही दिनों कंपनी 600 लोगों की छंटनी के कारण चर्चा में थी. अब फिर से कुछ ऐसा हुआ है कि यह खबरों में आ गई है.
Read more »

Raghuram Rajan Revelation: एच-1बी फीस बढ़ोतरी तो सिर्फ ट्रेलर, असली खतरा... रघुराम राजन ने बजाया ये कैसा अलार्म?Raghuram Rajan Revelation: एच-1बी फीस बढ़ोतरी तो सिर्फ ट्रेलर, असली खतरा... रघुराम राजन ने बजाया ये कैसा अलार्म?आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने भारत को अमेरिका के HIRE एक्‍ट से सावधान रहने को कहा है। यह कानून भारत के सेवा निर्यात और प्रतिभा के लिए एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी से बड़ा खतरा है। राजन के अनुसार, यह भारत के सेवा क्षेत्र पर टैरिफ लगा सकता है। इसका असर लंबे समय तक...
Read more »

टैरिफ, H-1B वीजा तो कुछ नहीं असली सूनामी तो बाकी है, बड़ा बम फोड़ने की तैयारी में हैं ट्रंप, रघुराम राजन ने बताया खतरे की घंटीटैरिफ, H-1B वीजा तो कुछ नहीं असली सूनामी तो बाकी है, बड़ा बम फोड़ने की तैयारी में हैं ट्रंप, रघुराम राजन ने बताया खतरे की घंटीरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने टैरिफ, ट्रेड डील और अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों पर खुलकर बयान दिया है. पूर्व आरबीआई गवर्नर ने H-1B वीजा विवाद से लेकर अमेरिका के प्रस्तावित HIRE एक्ट पर बात की.
Read more »

क्‍या है अमेरिका का नया HIRE एक्ट, जिसे रघुराम राजन ने बताया बड़ा खतरा, H-1B वीजा से भी ज्‍यादा करेगा परेशा...क्‍या है अमेरिका का नया HIRE एक्ट, जिसे रघुराम राजन ने बताया बड़ा खतरा, H-1B वीजा से भी ज्‍यादा करेगा परेशा...What is Hire Act : अमेरिकी सीनेट ने हाल में ही हायर एक्‍ट जारी किया है, जो कंपनियों के लिए आउटसोर्सिंग को और मुश्किल कर देगा. इसका असर भारत, चीन जैसे देशों पर सबसे ज्‍यादा पड़ेगा, जहां से हर साल हजारों लोग अमेरिका जाने का सपना देखते हैं.
Read more »

अमेरिका ने बदल डाली वीजा नियमों की ABCD, रिजेक्शन नहीं चाहिए तो जान लें आवेदन का सही तरीकाअमेरिका ने बदल डाली वीजा नियमों की ABCD, रिजेक्शन नहीं चाहिए तो जान लें आवेदन का सही तरीकाAmerica changes H1 visa rules: अमेरिका में हेल्थ सुरक्षा और मेडिकल खर्च के चलते बढ़ रही चिंताओं को कम करने के लिए उड्डयन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है. इस आदेश में वीजा प्रक्रिया के तहत मेडिकल रिपोर्ट को अहम हिस्सा बनाया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:56:12