इस Toyota Fortuner में हैं केवल दो दरवाजे, किसी स्पोर्ट कार जैसा देती है फील। DC Design का ये मेकओवर देख हैरान हो जाएंगे —
Toyota Fortuner को डीसी डिजाइन ने मॉडिफाई कर बनाया दो दरवाजों वाली Eleron SUV जनसत्ता ऑनलाइन March 26, 2019 12:12 PM DC Design ने 2014 में अपनी Eleron के कॉन्सेप्ट को पहली बार प्रदर्शित किया था। DC Design Eleron Price, Features: डीसी डिजाइन देश भर में अपने कार और बाइक मॉडिफिकेशन के लिए मशहूर है। DC Design ने अब तक कई वाहनों को मॉडिफाई कर उन्हें बिलकुल ही नया लुक और डिजाइन दिया है। इस बार हम डीसी डिजाइन के कलेक्शन से एक ऐसी एसयूवी लेकर आये हैं जिसे शायद आप पहचान भी न पाएं। दरअसल डीसी डिजाइन ने Toyota Fortuner को इस तरह से मॉडिफाई किया है कि उसका पूरा लुक और डिजाइन ही बदल गया है और अब वो दो दरवाजों वाली ‘Eleron’ बन गई है। डीसी नॉर्थ इस्ट ने इस नए Eleron की तस्वीरों को प्रस्तुत किया है। इस डिजाइन की सबसे खास बात ये है कि इसे लेयर्ड बॉडी डिजाइन दिया गया है जो कि किसी फ्यूचरिस्टीक कार के डिजाइन की तरह लगती है। ज्यादातर लोग इसके डिजाइन को देखकर कॉन्सेप्ट कार समझते हैं। इसमें फॉर्च्यूनर के दरवाजों को हटाकर इसमें केवल दो दरवाजों को लगाया गया है। इसमें डुअल टोन बॉडी पेंट का प्रयोग किया गया है। इसके फ्रंट में जेनॉन हेडलैंप और बड़े ग्रिल का प्रयोग किया गया है, जो कि इस एसयूवी के फ्रंट लुक को और भी हंकी बनाते हैं। इतना ही नहीं इसके एलॉय व्हील को भी काफी अलग डिजाइन दिया गया है। जो कि आज के अत्याधुनिक डिजाइनों से कहीं बेहतर है। एक्सटीरियर के साथ साथ इसके इंटीरियर को भी बिलकुल नया लुक और डिजाइन दिया गया है। इसके इंटीरियर को डुअल टोन ब्लैक और टैन कॅलर के थीम से सजाया गया है। इंटीरियर में ज्यादा से ज्यादा लैदर का प्रयोग किया गया है। इसका स्टीयरिंग व्हील फस्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर से लिया गया है। Also Read हालांकि जब डीसी डिजाइन ने अपनी Eleron के कॉन्सेप्ट को सबसे पहली बार पेश किया था। उस वक्त इसमें 2.
0 लीटर की क्षमता का टर्बो चार्ज इंजन का प्रयोग किया गया था। जो कि 260 Bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। लेकिन अब इसमें कंपनी ने लेटेस्ट जेनरेशन की 3.0 लीटर की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है। डीसी डिजाइन एलेरॉन की कीमत 35 लाख रुपये तय की गई है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महिला ने कहा- एसी चला दो, Uber के ड्राइवर ने दिया ऐसा जवाबउबर के एक और ड्राइवर की बदतमीजी का मामला सामने आया है। एक महिला का आरोप है कि उसने ड्राइवर से एसी चलाने के लिए कहा था, जिसके बाद महिला से अभद्रता की गई।
Read more »
चौकीदार को चोर कहने पर बोले पीएम मोदी- हर गाली को बना लें गहना-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशभर के चौकीदारों से बातचीत में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई कितनी भी गाली दे, हमें हर गाली को गहना बना लेना चाहिए।
Read more »
नीलाम होंगी नीरव मोदी की ये करोड़ों की गाड़ियां, रोल्स रॉयस से लेकर पोर्शे तक शामिलनीरव मोदी की जिन कारों को नीलाम किया जाएगा उसमें रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सिडिज बेंज की जीएल क्लॉस एसयूवी, टोयोटा फॉर्चूनर, मर्सिडिज बेंज की सिडान और पोर्शे की स्पोर्ट कार शामिल हैं।
Read more »
राहुल गांधी बोले- PMO को मोदी ने बना दिया प्रचार मंत्री का ऑफिसकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से अपने निशाने पर लिया और यह आरोप लगाया कि ने प्रधानमंत्री ने अपनी खुद की मार्केटिंग के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को प्रचार मंत्री का ऑफिस बना दिया है. इसके अलावा राहुल ने बेरोजगारी और नोटबंदी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी पर जम कर प्रहार किए.
Read more »
आडवाणी: दो सांसदों वाली पार्टी को पहुंचाया बुलंदियों पर, आज बन गए इतिहास - Amarujalaआडवाणी: दो सांसदों वाली पार्टी को पहुंचाया बुलंदियों पर, आज बन गए इतिहास 2019LokSabhaelections LokSabha BJPFirstList LKAdvani Gandhinagar PMModi BJPKilist2019
Read more »
सीमा पर भारत ने दिया ऐसा जवाब, झेल नहीं पाया PAK, उल्टा किया झंडासेना की ओर से जारी इस वीडियो में पोस्ट के आस-पास कोई नहीं दिखाई दे रहा है, पोस्ट के आस-पास की मिट्टी धंसी हुई और वहां सिर्फ झंडा दिखाई दे रहा है. सेना का कहना है कि उल्टा झंडा दिखाकर संदेश देना इस बात का सूचक है कि सामने वाला गंभीर संकट में है और जल्द से जल्द शांति चाहता है.
Read more »
1 अप्रैल से कार खरीदना होगा महंगा, ऑटो कंपनियों ने बढ़ाईं कीमतेंटाटा मोटर्स, टोयोटा और जगुआर ने 1 अप्रैल से कार की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.
Read more »
रेनॉ की क्विड 1 अप्रैल से 3% महंगी होगी, अभी कीमत 2.66 लाख से 4.63 लाख रु. तकRenault to increase Kwid prices by up to 3 pc from April | कंपनी ने लागत बढ़ने का हवाला देकर कीमतों में इजाफे का ऐलान किया इससे पहले टाटा और टोयोटा भी कर चुकी है कीमत बढ़ाने की घोषणा
Read more »
