मनोरंजन | बॉलीवुड: Bollywood Actress: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की सगाई टूट गई थी, जिसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की और अब एक पार्टनर का साथ चाहती हैं.
"Bollywood Actress: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार है, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कभी शादी ना करने का फैसला लिया है. कुछ कपल ऐसे हैं, जो साथ तो रहते हैं, लेकिन कभी शादी नहीं करना चाहते. हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, जो एक समय पर अपना घर बसाना चाहती थी, यहां तक कि उन्होंने सगाई भी कर ली थी.
लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनका रिश्ता टूट गया और उन्होंने फिर कभी शादी नहीं की. लेकिन अब एक्ट्रेस एक पार्टनर का साथ चाहती हैं. चलिए जानते हैं क्या है इस एक्ट्रेस का नाम.Advertisment कौन हैं ये एक्ट्रेस? हम यहां बात करे रहे हैं, अक्सर बॉलीवुड में साइड रोल में नजर आने वालीं एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की, जो 25 सितंबर को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना से की थी', इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हिंदी, पंजाबीस मलयाम से लेकर इंग्लिश फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर में जितनी शौहरत कमाई, उतना ही वो अपनी पर्सनल लाइफ में अकेले रही. सात साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और फिर उनकी मां ने उउनकी परवरिश की. वहीं, एक्ट्रेस ने कभी शादी भी नहीं की. दिव्या दत्ता ने क्यों नहीं की शादी? ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस कभी शादी नहीं करना चाहती थी. कुछ मीडिया खबरों की माने तो दिव्या की भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप शेरगिल के साथ में सगाई की थी. लेकिन किसी वजह से दोनों की सगाई टूट गई थी और फिर एक्ट्रेस ने कभी भी शादी करने को लेकर नहीं सोचा. एक्ट्रेस ने शादी ना करने के बारे में कहा था- 'अगर आपको अच्छा पार्टनर मिलता है तो शादी करना अच्छा है और अगर नहीं मिलता है तो लाइफ में खूबसूरती के साथ आगे बढ़िए. खराब शादी में रहने से अच्छा है कि खुद पर फोकस कीजिए. खुद को आगे बढ़ाइए. किसी रिश्ते में खुद को कम आंकने से बेहतर है कि खुद से प्यार करें.' पति नहीं, पार्टनर चाहती हैं एक्ट्रेस अपने इस पूराने इंटरव्यू में दिव्या ने एक पार्टनर होने की इच्छा भी जातई थी. उन्होंने कहा था- 'रिलेशनशिप तब होना चाहिए जब आप कनेक्ट करते हैं. अगर आपको ये फील हो कि वो शख्स आपका हाथ पकड़ सकता है तो ठीक, लेकिन ऐसा नहीं है तो मत कीजिए. मेरे पास बहुत सारे अच्छे दोस्त हैं. मैं खुद के लिए खड़ी होती हूं. मैं शादी नहीं करना चाहती हूं लेकिन मुझे एक साथी चाहिए, जिसके साथ में ट्रैवल कर सकूं.अगर नहीं है तो भी मैं खुश हूं. मेरी बेस्ट फ्रेंड ने मुझे एक कोट भेजा था. जिसमें एक शख्स ने पूछा, 'आप सिंगल क्यों हो? आप खूबसूरत हो, अट्रैक्टिव हो, केयरिंग हो तो मैंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं ओवरक्वालिफाइड हूं.' ये भी पढ़ें- कम बजट, ना कोई सुपरस्टार, फिर भी OTT पर धमाल मचा रही ये फिल्म, मिला बेस्ट मूवी का नेशनल अवॉर्ड"
Entertainment News In Hindi Latest Entertainment News Latest News In Hindi Divya Dutta Birthday Divya Dutta
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
New GST Rates: लग्जरी कारों पर 28 से 40 परसेंट पहुंची जीएसटी, लेकिन फिर कारें हुई सस्ती.. यहां समझें पूरा ग...Kanpur News: सरकार ने लग्जरी कारों पर जीएसटी 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया है, लेकिन 20% सेस हटाने से कुल टैक्स 48% से घटकर 40% हो गया है.
Read more »
Samsung की बड़ी सेल: TV, वाशिंग मशीन, AC पर मिल रही है 48% की छूट, फ्री मिलेगा साउंडबारसैमसंग Fab Grab Fest सेल में ग्राहकों को होम अप्लायंस पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल में द फ्रेम TV, सैमसंग Refrigerator और WindFree AC पर 51% तक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है.
Read more »
GoodBye कहने को तैयार नहीं मानसून, 48 घंटे बाद फिर तेज बरसात का अलर्ट! पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेटगुजरात और राजस्थान समेत कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है, वहीं मध्य प्रदेश में अक्टूबर के पहले हफ्ते तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई में देरी हो सकती है.
Read more »
न खाने को अनाज-न रहने को छत, 2 बच्चों संग दर-दर भटकी थी एक्ट्रेस, बोली- 48 घंटों तक...एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर शालिनी चौधरी टीवी शोज आहट, क्राइम पेट्रोल में नजर आ चुकी हैं. वो उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन कुछ पैसे कमाकर जिंदगी गुजारने के मकसद से वो मुंबई आ गई थीं.
Read more »
किशनगंज में DRI की बड़ी कार्रवाई, 48 गोल्ड बिस्किट के साथ 4 अरेस्ट; मार्केट वैल्यू 6.29 करोड़ रुपएकिशनगंज सोना तस्करों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। डीआरआई ने डांगी बस्ती में छापा मारकर चार तस्करों को गिरफ्तार किया और 6.29 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट बरामद किए। आरोपियों के पास से 1.
Read more »
झारखंड के 13 बंधुआ मजदूर 48 घंटे में विशाखापट्टनम से छुड़ाए गए, बंधक बनाकर जबरन लिया जा रह था कामJharkhand's migrant workers- बोकारो ज़िले की सोनपुरा पंचायत के 13 प्रवासी मज़दूर विशाखापत्तनम स्थित एक निजी रसायन फैक्टरी में एक ठेकेदार के जरिए काम पर लगे थे और उन्हें बंधक बना लिया गया है। झारखंड सरकार ने इन सभी प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी कराने में सफलता हासिल की...
Read more »
