सैमसंग Fab Grab Fest सेल में ग्राहकों को होम अप्लायंस पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल में द फ्रेम TV, सैमसंग Refrigerator और WindFree AC पर 51% तक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है.
सैमसंग ने भारत में Fab Grab Fest 2025 की शुरुआत कर दी है, जिसमें कंपनी अपने कई प्रोडक्ट पर बड़ी छूट दे रही है. इस फेस्टिव सेल में होम अप्लायंस जैसे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और मॉनिटर्स शामिल हैं. हाल ही में GST में कटौती के बाद एयर कंडीशनर्स, स्मार्ट टीवी और मॉनिटर्स की नई कम कीमतें पहले से ही सैमसंग की वेबसाइट पर लिस्ट की जा चुकी हैं.
ये सेल ऐसे समय में हो रही है जब भारत में Amazon Great Indian Festival 2025 और Flipkart Big Billion Days 2025 भी लाइव हैं. यानी ग्राहकों को इस त्योहार पर कई प्लेटफॉर्म्स पर बेस्ट ऑफर्स का फायदा मिल रहा है. ये भी पढ़ें-लॉन्च के बाद पहली बार इतना सस्ता मिल रहा है iPhone 16, खरीदारों की लगी लाइन! स्टॉक खत्म होना तय! Samsung के पॉपुलर TV पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें तो ग्राहक The Frame और Neo QLED जैसे प्रीमियम टीवी पर 51% तक छूट पा सकते हैं. चुनिंदा मॉडलों के साथ फ्री साउंडबार या एक अडिशनल टीवी भी ऑफर किया जा रहा है. इसके अलावा ₹5,000 तक एक्सचेंज बोनस, 30 महीने तक EMI, और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी शामिल है. फ्रिज पर भी मिल रहा है डिस्काउंट सैमसंग फ्रिज पर 46% तक डिस्काउंट दिया जा रहा है, साथ ही 20 साल की वारंटी डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर पर मिलती है. इसके अलावा वॉशिंग मशीनों पर 48% तक छूट मिल रही है. इनमें फ्रंट-लोड और टॉप-लोड दोनों ऑप्शन मौजूद हैं. सभी मॉडल्स में AI-ड्रिवन क्लीनिंग और 20 साल की वारंटी दी जा रही है. किचन अपग्रेड के लिए Samsung माइक्रोवेव पर 39% तक डिस्काउंट और 10 साल की वारंटी सिरेमिक इनेमल कैविटी पर दी जा रही है. ये भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट, अमेज़न के बाद सैमसंग ने भी लगा दी सेल, आधे दाम पर मिलने लगे ये 14 फोन, लैपटॉप भी सस्ता Air Conditioners पर भी छूट चुनिंदा WindFree ACs पर 48% तक ऑफ मिल रहा है. इसके अलावा 5-स्टार मॉडल्स पर फ्री इंस्टॉलेशन और 5 साल की कंप्रीहेंसिव वारंटी दी जा रही है. स्मार्टवॉच पर मिलने वाले ऑफर की बात करें को Galaxy Watch 8 Classic, Galaxy Watch 8, Galaxy Watch Ultra, Galaxy Buds 3 Pro, Galaxy Buds 3 और Galaxy Buds Core पर 50% तक डिस्काउंट और ₹20,000 तक बैंक ऑफर मिल रहा है.
Samsung Wearables Discount Galaxy Watch 8 Offer Galaxy Buds 3 Pro Price Samsung TV Festive Sale The Frame TV Discount Samsung Refrigerator Offer Samsung Washing Machine Deal Samsung Windfree AC Discount Samsung Festive Offers India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी ने कहा- कल से GST बचत उत्सव, जानें कितने सस्ते मिलेंगे TV-ACप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश को संबोधित करते हुए नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म्स की जानकारी दी. मोदी ने कहा कि कल सूर्योदय के साथ देश में जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो रहा है. नए GST रेट लागू होने के बाद TV, AC और डिशवॉशर मशीन के दाम कम होने जा रहे हैं.
Read more »
दिल्ली-एनसीआर से मानसून की विदाई जल्द, अगले 48 घंटों में हो सकती है घोषणादिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क बना हुआ है और मानसून वापसी के सभी मानक पूरे हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में दिल्ली से मानसून की औपचारिक विदाई की घोषणा हो सकती है। इस हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है और तापमान 35°C से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
Read more »
GST New Rate: जीएसटी दरों में कमी से बाजार गुलजार, TV-AC और मोटरसाइकिल लेने उमड़े ग्राहकभागलपुर के बाजारों में जीएसटी दरों में कमी का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। टीवी एसी और मोटरसाइकिलों की बिक्री में उछाल आया है। पनीर सस्ता होने से डेयरी उत्पादों की खरीदारी भी बढ़ी है। हालांकि दवा और ड्राईफ्रूट पर अभी राहत का इंतजार है। होटल और बैंकेट हॉल में भी जीएसटी घटने से...
Read more »
GST कट के बाद Samsung सेल का ऐलान, सस्ते में मिलेंगे AC-TV और फोनSamsung ने Fab Grab Fest सेल का ऐलान कर दिया है. इस सेल का फायदा उठाकर आप टीवी, स्मार्टफोन, AC और दूसरे प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं.
Read more »
GST कट से एक दिन में कितनी बढ़ी कार, TV-AC से कपड़े तक की सेल? सामने आए ये आंकड़ेजीएसटी कटौती का असर दिखाई देने लगा है. मारुति और हुंडई मोटर्स जैसी कार कंपनियों ने एक दिन में ही रिकॉर्ड सेल की है. जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ें की ऑनलाइन खरीदारी भी बढ़ी है.
Read more »
New GST Rates: लग्जरी कारों पर 28 से 40 परसेंट पहुंची जीएसटी, लेकिन फिर कारें हुई सस्ती.. यहां समझें पूरा ग...Kanpur News: सरकार ने लग्जरी कारों पर जीएसटी 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया है, लेकिन 20% सेस हटाने से कुल टैक्स 48% से घटकर 40% हो गया है.
Read more »
