भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यकीन है कि महिला टी20 विश्व कप के आयोजन स्थल में अचानक परिवर्तन से भारत की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भारतीय टीम खिताबी सूखा खत्म करेगी.
मुंबई. महिला टी20 विश्व कप के आयोजन स्थल में अचानक परिवर्तन से भारत की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. यह कहना है भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का, जो हाल ही में इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वदेश लौटी हैं.
दीप्ति ने कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विश्व कप कहां हो रहा है. मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान केंद्रित करती हूं कि एक ऑलराउंडर के रूप में मैं टीम की सफलता में कैसे योगदान दे सकती हूं.’ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश में अराजक माहौल देखते हुए महिला टी20 विश्व कप यूएई में कराने का फैसला लिया है. तीन से 20 अक्टूबर तक होने वाला यह टूर्नामेंट अब दुबई और शारजाह में होगा जिसमें बांग्लादेश मेजबानी का अधिकार बरकरार रखेगा. इससे यह सुनिश्चित होगा कि उसे रेवेन्यू का अपना हिस्सा मिले. दीप्ति शर्मा ने कहा, ‘मैं बस अपना सब कुछ देना चाहती हूं और पिछले चार-पांच महीने हमारे लिए अच्छे रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा और इस बार हम ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करेंगे. हमें थोड़ी जानकारी है कि यूएई के विकेट कैसे होंगे.’ ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा, ‘मैं इस समय अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रही हूं और इससे मुझे अपने ऊपर से दबाव हटाने में मदद मिली है. मैंने अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से सीखा है कि जब आप खेल का आनंद लेना शुरू करते हैं, तो आप मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हैं.’ दीप्ति ने लंदन स्पिरिट वुमेन के लिए द हंड्रेड 2024 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को विजयी छक्का लगाकर उसका पहला खिताब दिलाया. भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, ‘वह क्षण अद्भुत था. यही वह चीज है जिसकी मुझे कमी खल रही थी. यह हमेशा बहुत अच्छा होता है कि आप अपनी टीम के लिए मैच जीतें. मैंने भगवान को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत होती है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप सफल होते हैं.’
Womens T20 World Cup T20 World Cup Venue Indian Preparation Deepti Sharma Deepti Sharma All Rounder Indian Womens Cricket Womens Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डिएंड्रा डॉटिन ने महिला टी20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय संन्यास का फैसला बदलाडिएंड्रा डॉटिन ने महिला टी20 विश्व कप से पहले अंतरराष्ट्रीय संन्यास का फैसला बदला
Read more »
बांग्लादेश को 'योजना के मुताबिक' महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करने का भरोसाबांग्लादेश को 'योजना के मुताबिक' महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करने का भरोसा
Read more »
डेंगू को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है इस हरे पत्ते का जूस!डेंगू को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है इस हरे पत्ते का जूस!
Read more »
Gaza War: अंतिम सीमा ! हमास के खिलाफ अब ज्यादा कुछ नहीं कर सकता इजरायल, अमेरिकी अधिकारियों का दावावाशिंगटन का मानना है कि तेल अवीव कभी भी हमास को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाएगा और अधिक बमबारी से केवल नागरिक हताहतों का खतरा बढ़ेगा.
Read more »
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित, जानें कब और किससे भिड़ेगी टीम इंडियाU19 Women's T20 World Cup 2025: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल जनवरी और फरवरी में होने वाला है। मलेशिया की मेजबानी में 16 टीमों का यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 18 जनवरी को होगी जबकि फाइनल मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन...
Read more »
टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ प्रसिद्ध मंदिर में पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा, जय शाह के साथ की पूजाभारत ने जून में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 10 साल बाद भारत की झोली में आईसीसी ट्रॉफी आई थी।
Read more »
