टीम इंडिया की एक ही कमजोरी, ऐसे ग‍िरे 19 में से 12 विकेट... अब क्या करेंगे सूर्या-गंभीर?

IND Vs ZIM News

टीम इंडिया की एक ही कमजोरी, ऐसे ग‍िरे 19 में से 12 विकेट... अब क्या करेंगे सूर्या-गंभीर?
IND Vs ZIM Super 8India Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026Team India Spin Weakness
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 213 sec. here
  • 43 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 222%
  • Publisher: 63%

इस T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नतीजा कुछ भी हो, लेकिन उसको अब आने वाले समय में उस चीज पर मेहनत करनी होगी जो कभी टीम की मजबूती मानी जाती थी. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कलई ऑफ‍ स्प‍िन की गेंदबाजी के सामने पूरी तरह खुल चुकी है.

ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एमए च‍िदम्बरम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ा संकट होगा कि वो कैसे ऑफ स्प‍िनर्स से न‍िबटती है, क्योंकि टीम इंड‍िया स्प‍िनर्स और खासकर ऑफ‍ स्प‍िनर्स के सामने इस टी20 वर्ल्ड कप में एकदम 'सरेंडर मोड' में नजर आई है.

और पढ़ेंजिम्बाब्वे के साथ मैच से पहले चर्चा रन-रेट या टीम कॉम्ब‍िनेशन की नहीं, बल्कि टीम इंडिया की बल्लेबाजी की एक बड़ी कमजोरी की हो रही है. अब तक सिर्फ एक मैच हारने के बावजूद टीम इंडिया की बल्लेबाजी में एक पैटर्न साफ नजर आया है, और वो ऑफ स्पिन के खिलाफ लगातार संघर्ष. ऐसे में सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की प्लान‍िंग क्या होगी, यह देखने वाली बात होगी. In frame: The Grind 👊#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM pic.twitter.com/a4RbFMxlTe— BCCI February 25, 2026स्पिन ने खोली भारत की कमजोरीइस वर्ल्ड कप में भारत अब तक स्पिन के खिलाफ 19 विकेट गंवा चुका है, जिनमें से 12 विकेट ऑफ-स्पिनरों ने लिए हैं. विरोधी टीमों ने इस कमजोरी को पहचान लिया है और नई गेंद से ही स्पिन अटैक शुरू करने की रणनीति अपनाई है.यह भी पढ़ें: अक्षर-सैमसन IN, ये 2 ख‍िलाड़ी होंगे बाहर..? ज‍िम्बाब्वे के ख‍िलाफ ऐसी होगी टीम इंड‍िया की प्लेइंग 11 Advertisement जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा, जो इस वर्ल्ड कप में अपनी टीम के र‍िवावाइवल का फेस रहे हैं, उनके बाएं हाथ की हथेली में चोट जरूर है, लेकिन भारत के खिलाफ गेंद से हमला करने की उनकी मंशा बिल्कुल साफ है.पावरप्ले में ही लग रहे शुरुआती झटकेऑफ-स्पिन के खिलाफ भारत की परेशानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 में से 4 विकेट पावरप्ले में गिरे हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों ही दो-दो बार ऑफ-स्पिन का शिकार बन चुके हैं.यह भी पढ़ें: श्रीलंका की हार से खुली पाकिस्तान की किस्मत? बदल गया T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का गण‍ित, जानें अब ताजा समीकरणटी20 में पहले छह ओवर आमतौर पर पागलपन के होते हैं- फील्डिंग सर्कल अंदर, नई सख्त गेंद और ओपनर्स के पास खुलकर खेलने का लाइसेंस... लेकिन इस वर्ल्ड कप में विरोधियों ने स्क्रिप्ट बदल दी है.नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने चार विकेट लेकर शुरुआत की, पाकिस्तान ने सलमान आगा और सैम अयूब से ब्रेक लगाया और अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त ने भारतीय टॉप ऑर्डर को जकड़ दिया.सबसे ताजा उदाहरण साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में दिखा- एडेन मार्करम ने नई गेंद खुद थामी और पहले ही ओवर में ईशान किशन को शून्य पर चलता कर दिया. यह सिर्फ विकेट नहीं था, यह मैसेज था- भारत को रोकना है तो शुरुआत में स्पिन डालो. Advertisement Intrigue in Chennai as defending champions India and Zimbabwe fight to remain in semi-final contention 🏏How to watch the #T20WorldCup 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/FxTWYEFxTC— ICC February 26, 2026सबसे पहले इस रणनीति को सलमान अली आगा ने कोलंबो में अपनाया था. इसके बाद नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त और फ‍िर साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम ने भी पावरप्ले में ऑफ-स्पिन से भारत को झटके दिए.स‍ितांशु कोटक ने बताया टीम इंड‍िया ऑफ स्प‍िनर्स से न‍िपटने का प्लानभारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने माना कि विरोधी टीमें लगातार ऑफ-स्पिन और ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदबाजी की योजना बना रही हैं. उन्होंने मैच कोटक ने कहा-हम इस पर बात कर रहे हैं, तैयारी कर रहे हैं और यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि विपक्ष हमारे बल्लेबाजों के खिलाफ क्या करना चाहता है.मिडिल ओवर्स में फंस रही है भारतीय बल्लेबाजीटॉप-ऑर्डर के जल्दी आउट होने का असर मिडिल ओवर्स में साफ दिखा है, जहां सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा है. दोनों बल्लेबाजों ने मैच से पहले स्पिन के खिलाफ लंबा नेट सेशन किया, जहां स्कोरिंग ऑप्शन खोजने पर खास फोकस रहा.क्या संजू सैमसन को मिलेगा चेन्नई में मौकाभारत का टॉप-3 पूरी तरह लेफ्ट-हैंड बल्लेबाजों का है, जिससे विपक्ष को ऑफ-स्पिन का सीधा मैच-अप मिल जाता है. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर के कॉम्ब‍िनेशन पर भी विचार कर रहा है. Advertisement नेट्स में मैच से एक द‍िन पहले संजू सैमसन ने भी लंबी बल्लेबाजी की और विकेटकीपिंग ड्रिल्स में हिस्सा लिया. हेड कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक बल्लेबाजों के साथ लगातार तकनीकी चर्चा करते नजर आए.चेपॉक की पिच क्या संकेत दे रही? दिलचस्प बात यह है कि चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम इस वर्ल्ड कप में स्पिनरों के लिए उतना मददगार साबित नहीं हुआ है. यहां स्पिन गेंदबाजों का स्ट्राइक रेट और औसत दोनों ही कमजोर रहे हैं, यानी आंकड़े और रणनीति एक-दूसरे के उलट खड़े हैं.जिम्बाब्वे ने भी बनाई खास योजनाजिम्बाब्वे के ऑलराउंडर रयान बर्ल ने माना कि भारत की स्पिन के खिलाफ कमजोरी और चेन्नई की परिस्थितियों, दोनों पर टीम की नजर है. मैच के हिसाब से गेंदबाजी का फैसला लिया जाएगा.जीत के साथ नेट रन रेट भी अहमइस सुपर-8 मुकाबले में दोनों टीमों का नेट रन रेट दबाव में है. ऐसे में यह मैच सिर्फ जीत-हार नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की तस्वीर भी काफी हद तक साफ कर सकता है.अब देखना यह होगा कि टीम इंडिया ऑफ-स्पिन की इस कमजोरी को तोड़ पाती है या जिम्बाब्वे उसी दरार को और चौड़ा कर देता है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

IND Vs ZIM Super 8 India Vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Team India Spin Weakness India Vs Off Spin Problem India Batting Vs Spin Suryakumar Yadav Plan Gautam Gambhir Strategy IND Vs ZIM Match Preview T20 World Cup Super 8 Analysis India Middle Order Struggle Abhishek Sharma Ishan Kishan Vs Spin India 19 Wickets Vs Spin Off Spinners Trouble India Chepauk Pitch Report IND Vs ZIM India Semifinal Chances T20 World Cup 2026 India Analysis IND Vs ZIM Key Battle Zimbabwe Spin Attack Sikandar Raza Vs India IND Vs ZIM सुपर 8 भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम इंडिया की स्पिन कमजोरी ऑफ स्पिन के खिलाफ भारत की समस्या सूर्याकुमार यादव प्लान गौतम गंभीर रणनीति भारत के 19 विकेट स्पिन से गिरे चेपॉक पिच रिपोर्ट भारत की सेमीफाइनल उम्मीदें अभिषेक शर्मा ईशान किशन आउट मिडिल ऑर्डर संघर्ष जिम्बाब्वे बनाम भारत मुकाबला सिकंदर रजा खतरा सुपर 8 मैच विश्लेषण टीम इंडिया बल्लेबाजी संकट IND Vs ZIM प्रीव्यू India Face Zimbabwe In A Crucial Super 8 Clash Of Including 12 To Off-Spinners. Can Suryakumar Yada

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

12 हाथ वाला रोबोट, काम देख दुनिया हैरान, वायरल हुआ वीडियो12 हाथ वाला रोबोट, काम देख दुनिया हैरान, वायरल हुआ वीडियोचीन से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक ऑटोमेटिक मशीन है और उसके 12 हाथ हैं. इसका नाम रोबोटिक ऐपल हार्वेस्टर है.
Read more »

महिला टी20 विश्व कप 2026: 12 टीमों की घोषणा, भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत पर सबकी निगाहेंमहिला टी20 विश्व कप 2026: 12 टीमों की घोषणा, भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत पर सबकी निगाहेंमहिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए 12 टीमों की घोषणा कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है। टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी, जानें कब और कहां होंगे मैच।
Read more »

यहां रखा है दुनिया के 60 देशों का 5000 टन सोना, 12-12 किलो की ईंटो का लगा है ढेर; सामने आईं खजाने की तस्वीरेंयहां रखा है दुनिया के 60 देशों का 5000 टन सोना, 12-12 किलो की ईंटो का लगा है ढेर; सामने आईं खजाने की तस्वीरेंलंदन स्थित बैंक ऑफ इंग्लैड के तहखाने में 60 से ज्यादा देशों का 5000 टन सोना रखा है। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
Read more »

बुलंदशहर में कुआं पूजन पर म्यूजिक विवाद: अनुसूचित जाति और मुस्लिम समाज में मारपीट, 12 गिरफ्तारबुलंदशहर में कुआं पूजन पर म्यूजिक विवाद: अनुसूचित जाति और मुस्लिम समाज में मारपीट, 12 गिरफ्तारबुलंदशहर के गिनौरा शेख गांव में कुआं पूजन के दौरान म्यूजिक सिस्टम बंद कराने को लेकर अनुसूचित जाति और मुस्लिम समाज के लोगों में मारपीट हुई।
Read more »

अगले 12 महीनों में निफ्टी 27,958 के स्तर को छू सकता है: रिपोर्टअगले 12 महीनों में निफ्टी 27,958 के स्तर को छू सकता है: रिपोर्टअगले 12 महीनों में निफ्टी 27,958 के स्तर को छू सकता है: रिपोर्ट
Read more »

अंबेडकरनगर में हादसों का बुधवार, म‍ह‍िला जायरीन समेत 5 लोगों की मौत; 12 यात्री घायलअंबेडकरनगर में हादसों का बुधवार, म‍ह‍िला जायरीन समेत 5 लोगों की मौत; 12 यात्री घायलअंबेडकरनगर में बुधवार को हुए कई सड़क हादसों में एक महिला जायरीन सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 यात्री घायल हो गए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:22:11