टीम इंडिया ने अब तक कुल कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं? कम ही लोग जानते हैं सही आंकड़ा

Team India News

टीम इंडिया ने अब तक कुल कितनी ICC ट्रॉफी जीती हैं? कम ही लोग जानते हैं सही आंकड़ा
T20 World Cup 2026
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 159 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

Team India ICC Trophy: टीम इंडिया ने 15 बार आईसीसी इवेंट्स में फाइनल मुकाबला खेला है. क्या आपको मालूम है टीम इंडिया ने अब तक कितनी आईसीसी ट्रॉफी जीती है. क्रिकेट | खेल समाचार

" ICC Trophy: टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर खिताबी जीत दर्ज की. भारत ने अब तक 15 बार आईसीसी इवेंट्स के फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें कभी भारत को जीत मिली, तो कभी हार का सामना भी करना पड़ा.

क्या आपको मालूम है कि टीम इंडिया ने कब-कब और किन-किन टीमों के खिलाफ फाइनल मैच खेला है? आइए सभी खिताबी जीत के बारे में जानते हैं...Advertisment 1- विश्व कप 1983 में भारत ने जीती थी पहली ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली आईसीसी ट्रॉफी कपिल देव की कप्तानी में जीती थी. टीम इंडिया ने 1983 में खेले गए विश्व कप के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में हराकर ट्रॉफी जीती थी. इंग्लैंड की धरती पर मिली उस खिताबी जीत ने टीम इंडिया को उस मुकाम पर पहुंचाने की नींव रखी थी, जहां टीम इंडिया अभी है. इसलिए वो जीत भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. 2- चैंपियंस ट्रॉफी 2002 चैंपियंस ट्रॉफी 2002 श्रीलंका में खेली गई थी. टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका की टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला था, लेकिन बारिश ने मजा खराब किया और मैच बारिश में धुल गया. आईसीसी इवेंट के फाइनल मैच के वॉशआउट होने पर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता बनाया जाता है. नतीजन, भारत और श्रीलंका दोनों संयुक्त विजेता रहीं और ये टीम इंडिया की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी बन गई. 3- टी-20 विश्व कप 2007 टी-20 विश्व कप 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहले ही संस्करण में खिताबी जीत दर्ज कर ली थी. एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 5 रन से हराकर अपनी तीसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. 4- विश्व कप 2011 भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में खेले गए विश्व कप 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की थी. एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी उठाई थी और एमएस धोनी के बल्ले से निकला विनिंग सिक्स भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक है. ये भारत की चौथी आईसीसी ट्रॉफी रही. 5- चैंपियंस ट्रॉफी 2013 चैंपियंस ट्रॉफी 2013 इंग्लैंड की मेजबानी में खेली गई थी. टूर्नामेंट में एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल मैच में मेजबान टीम को 5 रन से हराकर ट्रॉफी जीती थी. जो भारत की 5वीं आईसीसी ट्रॉफी थी. वहीं, एमएस धोनी ने भारत को तीसरी आईसीसी ट्रॉफी जिताई थी. 6- T20 विश्व कप 2024 रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी ट्रॉफी का सालों से चला आ रहा सूखा खत्म करते हुए टी-20 विश्व कप 2024 में खिताब अपने नाम किया था. फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम को 7 रन से हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व कप में दोबारा खिताबी जीत दर्ज की थी. 7- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 दुबई की मेजबानी में खेला गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी. वो भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी थी. A momentous occasion to cherish forever 🙌🏆ICC Chair Mr. @JayShah handed over the ICC Men's T20 World Cup 2026 winners' trophy to Captain Surya Kumar Yadav and #TeamIndia on a special night in Ahmedabad 👏@surya_14kumar | #MenInBlue | #Final pic.twitter.com/B0AB5WxZAD — BCCI March 9, 2026 8- टीम इंडिया ने जीती 8वीं ICC ट्रॉफी टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में टीम इंडिया ने 96 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की और इसी के साथ भारतीय टीम ने तीसरा टी-20 विश्व कप और 8वीं आईसीसी ट्रॉपी जीती. ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका नहीं, ये है ICC इवेंट में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम, क्या नाम जानते हैं आप..."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

T20 World Cup 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2022 के बाद कैसे बदला टीम इंडिया का अप्रोच: लगातार चौथे ICC फाइनल में एंट्री, 2 टाइटल जीते; टी-20 टीमों में...2022 के बाद कैसे बदला टीम इंडिया का अप्रोच: लगातार चौथे ICC फाइनल में एंट्री, 2 टाइटल जीते; टी-20 टीमों में...Team Indias stellar performance in ICC tournaments since 2022. Follow Latest Updates.
Read more »

पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे: 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, अहमदाबाद स्टेडियम में फा...पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे: 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, अहमदाबाद स्टेडियम में फा...Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony
Read more »

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, टीम ने जीता ICC T20 विश्व कपअभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, टीम ने जीता ICC T20 विश्व कपअभिषेक शर्मा ने फाइनल में 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने 255 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखा। अभिषेक ने टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट के भरोसे को सही साबित किया।
Read more »

वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर, ICC चेयरमैन जय शाह भी दिखेवर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर, ICC चेयरमैन जय शाह भी दिखेआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे। आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी वहां मौजूद थे।
Read more »

भारत ने 3 साल में 3 ICC ट्रॉफी जीतीं: एक टी-20 वर्ल्डकप में 100+ सिक्स लगाए; संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ाभारत ने 3 साल में 3 ICC ट्रॉफी जीतीं: एक टी-20 वर्ल्डकप में 100+ सिक्स लगाए; संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ाIndia T20 World Cup Latest Updates. Follow Indias T20 World Cup win, Sanju Samsons record-breaking performance, and teams 100+ sixes milestone.
Read more »

न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका नहीं, ये है ICC इवेंट में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम, क्या नाम जानते हैं आप...न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका नहीं, ये है ICC इवेंट में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम, क्या नाम जानते हैं आप...Unique Record: क्या आपको मालूम है कि आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम कौन सी है? अगर आपको लगता है कि वो टीम न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका है, तो आप गलत सोच रहे हैं... क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:56:07