Unique Record: क्या आपको मालूम है कि आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम कौन सी है? अगर आपको लगता है कि वो टीम न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका है, तो आप गलत सोच रहे हैं... क्रिकेट | खेल समाचार
"Unique Record: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय क्रिकेट टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी अपने नाम की. एक ओर जहां भारत ने जीत के बाद जश्न मनाया, वहीं न्यूजीलैंड की टीम के हाथ निराशा लगी और उन्हें एक बार फिर फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा.
मगर, क्या आपको मालूम है कि आईसीसी इवेंट्स में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम कौन सी है? अगर आपको लगता है कि वो टीम न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका है, तो ये गलत सोच रहे हैं, क्योंकि लिस्ट में न्यूजीलैंड का नाम तो तीसरे नंबर पर आता है.Advertisment किस टीम ने हारे हैं सबसे ज्यादा फाइनल? आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा बार फाइनल मैच हारने वाली टीम कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम है. टीम इंडिया ने अब तक आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 15 फाइनल खेले हैं, जिसमें 7 बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. आपको बता दें, टीम इंडिया को फाइनल में पहली हार 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में मिली, जब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया था. फिर, आईसीसी विश्व कप 2003 में, आईसीसी टी-20 विश्व कप 2014 में, चैंपियंस ट्रॉफी 2017, आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023, आईसीसी विश्व कप 2023 में हार का सामना करना पड़ा. वर्ष टूर्नामेंट फाइनल में किससे हारा 2000 ICC Champions Trophy New Zealand national cricket team 2003 ICC Cricket World Cup Australia national cricket team 2014 ICC Men's T20 World Cup Sri Lanka national cricket team 2017 ICC Champions Trophy Pakistan national cricket team 2021 ICC World Test Championship Final New Zealand national cricket team 2023 ICC World Test Championship Final Australia national cricket team 2023 ICC Cricket World Cup Australia national cricket team न्यूजीलैंड ने कितने फाइनल हारे? आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीमों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है. इंग्लैंड ने 6 फाइनल हारे हैं, वहीं न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी इवेंट में सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली तीसरी टीम है, जिसने अब तक 5 फाइनल मैच हारे हैं. यहां देखें किस टीम ने कितने फाइनल हारे क्रमांक टीम हारे हुए ICC फाइनल 1 India national cricket team 7 2 England cricket team 6 3 New Zealand national cricket team 5 4 Sri Lanka national cricket team 4 5 Australia national cricket team 4 ये भी पढ़ें: ट्रॉफी के साथ कैसी हुई भारतीय खिलाड़ियों की सुबह, देखें वर्ल्ड चैंपियंस की शानदार तस्वीरें"
Cricket News In Hindi Ind Vs Nz India Vs New Zealand T20 World Cup 2026
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC ने टीमों के लिए चार्टर्ड प्लेन बुक किए: इंग्लैंड शनिवार को, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज रविवार को रवाना ...ICC charters flights for England, South Africa, West Indies departing India. Follow Latest Updates.
Read more »
2022 के बाद कैसे बदला टीम इंडिया का अप्रोच: लगातार चौथे ICC फाइनल में एंट्री, 2 टाइटल जीते; टी-20 टीमों में...Team Indias stellar performance in ICC tournaments since 2022. Follow Latest Updates.
Read more »
पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे: 2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, अहमदाबाद स्टेडियम में फा...Ricky Martin Falguni Pathak Sukhvir Singh ICC Men’s T20 World Cup 2026 Final Closing Ceremony
Read more »
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी, टीम ने जीता ICC T20 विश्व कपअभिषेक शर्मा ने फाइनल में 21 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने 255 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखा। अभिषेक ने टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट के भरोसे को सही साबित किया।
Read more »
वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर, ICC चेयरमैन जय शाह भी दिखेआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे। आईसीसी चेयरमैन जय शाह भी वहां मौजूद थे।
Read more »
भारत ने 3 साल में 3 ICC ट्रॉफी जीतीं: एक टी-20 वर्ल्डकप में 100+ सिक्स लगाए; संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ाIndia T20 World Cup Latest Updates. Follow Indias T20 World Cup win, Sanju Samsons record-breaking performance, and teams 100+ sixes milestone.
Read more »
