टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, पहले टेस्ट में आधी हुई साउथ अफ्रीका की ताकत, खूंखार गेंदबाज Playing XI से बाहर

Kagiso Rabada News

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, पहले टेस्ट में आधी हुई साउथ अफ्रीका की ताकत, खूंखार गेंदबाज Playing XI से बाहर
IND Vs SA 1St TestIND Vs SA 1St Test KolkataTeam India
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 63%

IND vs SA, 1st Test: साउथ अफ्रीका की टीम को भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में एक बहुत बड़ा झटका लगा है. इस टीम का सबसे खतरनाक गेंदबाज कोलकाता टेस्ट मैच से बाहर हो गया है. भारतीय टीम के लिए यह बहुत राहत की खबर है, क्योंकि यह अफ्रीकी गेंदबाज अकेला ही सेना के बराबर है.

IND vs SA, 1st Test: साउथ अफ्रीका की टीम को भारत के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में एक बहुत बड़ा झटका लगा है. इस टीम का सबसे खतरनाक गेंदबाज कोलकाता टेस्ट मैच से बाहर हो गया है. भारतीय टीम के लिए यह बहुत राहत की खबर है, क्योंकि यह अफ्रीकी गेंदबाज अकेला ही सेना के बराबर है.

इस गेंदबाज के पहले टेस्ट मैच से बाहर होने के कारण साउथ अफ्रीका की ताकत आधी हो गई है. पहले टेस्ट में आधी हुई साउथ अफ्रीका की ताकत कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर जारी भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन से बाहर किया है. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और भारत को गेंदबाजी सौंपी है. कैगिसो रबाडा पसलियों में चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं. टीम इंडिया के लिए खुशखबरी कैगिसो रबाडा के स्थान पर कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. कैगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका की ओर से 73 टेस्ट मैचों में 22.03 की औसत के साथ 340 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. कैगिसो रबाडा का पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलना भारत के लिए बहुत राहत की बात है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें अगर कैगिसो रबाडा को मौका दिया जाता है तो वह 350 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छू सकते हैं. कैगिसो रबाडा को इसके लिए 10 विकेट की दरकार होगी. तेम्बा बवुमा का बड़ा बयान सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए साउथ अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बवुमा ने कहा, लड़के अभी पाकिस्तान से लौटे हैं. मैं ए टीम के साथ था. तैयारी के लिहाज से, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. हर दिन आपको स्टैंड में 50 से 60 हजार दर्शकों के सामने खेलने का मौका नहीं मिलता. इसलिए, मैं इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. मैं हर चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. इस समय सब कुछ ठीक चल रहा है. उम्मीद है कि कुछ खास नहीं बदलेगा. पिच पर ज्यादा घास नहीं साउथ अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बवुमा ने कहा, प्रदर्शन के लिहाज से, हमें और भी ज्यादा गर्व के साथ काम करना होगा. लेकिन हम जो कर रहे हैं, उसे जारी रखना होगा. पिच थोड़ी सूखी है. इस पर ज्यादा घास नहीं है. यह एक आम भारतीय विकेट है. पहली पारी में रन बनाना ही अहम है. भारतीय टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जिन्होंने पैर में चोट के चलते इंग्लैंड दौरा बीच में ही छोड़ दिया था. इसके बाद पंत वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज में भी नजर नहीं आए थे. ऋषभ पंत के साथ इस भारत की प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है. प्लेइंग इलेवन भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज. साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बवुमा , टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन , साइमन हार्मर, मार्को योनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

IND Vs SA 1St Test IND Vs SA 1St Test Kolkata Team India Kagiso Rabada Ruled Out Of 1St Test Against India Kagiso Rabada News Kagiso Rabada Latest News Kagiso Rabada Records Kagiso Rabada Stats

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जुरेल-पंत का खेलना तय... इस खिलाड़ी का कट जाएगा पत्ता, 2 दिन पहले ही कोच ने प्लेइंग-XI कर दी साफजुरेल-पंत का खेलना तय... इस खिलाड़ी का कट जाएगा पत्ता, 2 दिन पहले ही कोच ने प्लेइंग-XI कर दी साफIND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मुकाबले में महज 2 दिन का समय बाकी है. इससे पहले ही भारत की प्लेइंग-XI साफ हो चुकी है. टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने पहले ही टीम की प्लेइंग-XI लगभग साफ कर दी है. उन्होंने इन फॉर्म ध्रुव जुरेल पर खुलकर बात की है.
Read more »

IND vs SA Playing-11: पंत की वापसी तय, जुरेल को मौका; टेस्ट चैंपियन से लोहा लेने उतरेंगे भारत के ये संभावित-11IND vs SA Playing-11: पंत की वापसी तय, जुरेल को मौका; टेस्ट चैंपियन से लोहा लेने उतरेंगे भारत के ये संभावित-11भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब टीम इंडिया
Read more »

IND vs SA: अक्षर पटेल या कुलदीप यादव? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में किसे मिलेगी जगह, शुभमन गिल ने ...IND vs SA: अक्षर पटेल या कुलदीप यादव? दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग XI में किसे मिलेगी जगह, शुभमन गिल ने ...भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से कोलकाता में खेला जाएगा. भारतीय टीम गेंदबाजी संयोजन को लेकर माथापच्ची कर रही है.टीम मैनेजमेंट को समझ नहीं आ रहा कि अक्षर पटेल को इलेवन में मौका दिया जाए या स्पिनर कुलदीप यादव को. अक्षर गेंदबाजी के साथ साथ जहां बैटिंग का ऑप्शन देते हैं वहीं कुलदीप विकेट चटकाकर टीम का काम आसान करते हैं.
Read more »

Ind vs SA Playing XI: स्टार बल्लेबाज की हुई छुट्टी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 स्पिनर के साथ उतरा भारत, कैसी ह...Ind vs SA Playing XI: स्टार बल्लेबाज की हुई छुट्टी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 स्पिनर के साथ उतरा भारत, कैसी ह...भारत ने कोलकाता टेस्ट में उतरा चार स्पिनर
Read more »

IND vs SA Playing 11: ऋषभ पंत की वापसी, साई सुदर्शन OUT... कोलकाता टेस्ट में ऐसा है IND-SA का कॉम्बिनेशनIND vs SA Playing 11: ऋषभ पंत की वापसी, साई सुदर्शन OUT... कोलकाता टेस्ट में ऐसा है IND-SA का कॉम्बिनेशनभारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर तीन टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने दो और अफ्रीकी टीम ने एक मैच जीता है. अब भारतीय टीम अपना आंकड़ा और बेहतर करना चाहेगी.
Read more »

India vs South Africa: Playing XI में चौंकाने वाले बदलाव, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत की वापसीIndia vs South Africa: Playing XI में चौंकाने वाले बदलाव, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत की वापसीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत में भारत ने प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए हैं. साई सुदर्शन को बाहर कर अक्षर पटेल को शामिल किया गया है, वहीं नीतीश कुमार रेड्डी की जगह ऋषभ पंत की वापसी हुई है। शुभमन गिल ने टॉस हारने के बाद पिच की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि टीम पहले की तरह ही मैच के लिए तैयार है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:27:45