IND vs SA Playing-11: पंत की वापसी तय, जुरेल को मौका; टेस्ट चैंपियन से लोहा लेने उतरेंगे भारत के ये संभावित-11

Ind Vs Sa Test 2025 News

IND vs SA Playing-11: पंत की वापसी तय, जुरेल को मौका; टेस्ट चैंपियन से लोहा लेने उतरेंगे भारत के ये संभावित-11
Ind Vs Sa Test 2025 Playing 11Ind Vs Sa Playing 11 TodayInd Vs Sa Dream 11 Prediction
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 211 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 116%
  • Publisher: 51%

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद अब टीम इंडिया

ऋषभ पंत की वापसी, नीतीश रेड्डी बाहर भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है ऋषभ पंत की वापसी। पैर की चोट से उबरने के बाद वह फिर से टीम में शामिल हो गए हैं और उम्मीद है प्लेइंग इलेवन में उतरेंगे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल के भी खेलने की पूरी संभावना है। वह स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। वहीं, नीतीश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ेगा। उन्हें टीम से रिलीज भी कर दिया गया है। दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट से इस टीम में यही एक प्रमुख बदलाव माना जा रहा है। जुरेल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दो शतक जमाए थे। उनके खेलने से प्लेइंग-11 मजबूत होगी। टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने भी इशारा दिया कि जुरेल का फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए लग्जरी ऑप्शन बन गया है। सुदर्शन या कुलदीप में कौन बेंच पर बैठेगा? सबसे बड़ा सवाल है कि तीन नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा। साई सुदर्शन को मौका तो मिला है, लेकिन वह ठोस प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन फॉर्म जुरेल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकता है। ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर ही होगी। वहीं, चौथे नंबर पर खुद कप्तान बल्लेबाजी करेंगे। पांचवें नंबर पर पंत का आना तय है। ऐसे में सुदर्शन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। चार स्पिनर खेल सकते हैं, इनमें 3 ऑलराउंडर इस स्थिति में चार स्पिनर भी खेल सकते हैं। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर लोअर ऑर्डर में ठोस बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इससे आठवें नंबर तक भारत के पास बल्लेबाजी के विकल्प होंगे। साथ ही कुलदीप यादव को चौथे स्पिनर के रूप में खिलाया जा सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में दो तेज गेंदबाज खेल सकते हैं। गिल ने भी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर, जडेजा और सुंदर को भारतीय टीम की ताकत बताया। ऐसे में इनके खेलने की संभावना प्रबल है। भारत अगर सुदर्शन के साथ उतरता है तो एक स्पिनर कम करना पड़ेगा। या फिर चौथे स्पिनर की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा। कोलकाता में स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसे में चार स्पिनरों के खेलने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भारत में भी जीत का सिलसिला शुरू करना चाहती है। लंबे समय बाद टीम के पास एक पूरी तरह संतुलित बॉलिंग यूनिट है। इसमें तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के साथ तीन प्रमुख स्पिनर शामिल हैं। केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरन मुथुसामी खेलते दिख सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी भी मजबूत है। बावुमा और टीम के अहम खिलाड़ी फिट चोट से उबरने के बाद बावुमा ने भारत ‘ए’ के खिलाफ हाल में एक क्लासिक फिफ्टी जड़ी थी, जिससे उनका फॉर्म वापस आने के संकेत मिले। कोच कॉनराड ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बताया। पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 की बराबरी के बाद दक्षिण अफ्रीका का आत्मविश्वास और भी बढ़ा है। अब वे उस ऐतिहासिक जीत की तलाश में हैं, जो उन्होंने भारत में 1991 के बाद से कभी नहीं हासिल की। यह भी देखने वाली बात है कि बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक अजेय है, यानी कोई टेस्ट नहीं हारी है। कैसी होगी पिच? पिच क्यूरेटरों ने पहले टेस्ट के लिए ब्लैक-सॉइल पिच तैयार की है, जो पहले दो दिनों में सीम मूवमेंट और बाद में स्पिनर्स को मदद देने की उम्मीद रखती है। इस पिच पर धीरे-धीरे दरार आने के बाद स्पिन का प्रभाव बढ़ सकता है। कोलकाता की परिस्थितियां बनाएंगी टेस्ट को रोचक नवंबर के इस मौसम में कोलकाता की परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकती हैं। सुबह के सत्र में हवा में हल्की नमी के कारण गेंद स्विंग कर सकती है, जबकि तीसरे दिन के बाद से पिच टूटने लगेगी और स्पिनर्स को मदद मिलेगी। गिल की कप्तानी में भारत चाहेगा कि वह शुरुआती बढ़त हासिल कर ले, जबकि बावुमा ब्रिगेड इतिहास पलटने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/साई सुदर्शन, जसप्रीत बुमराह। दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा , डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन , मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा। दोनों स्क्वॉड भारत: शुभमन गिल , ऋषभ पंत , यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप। दक्षिण अफ्रीका: तेंबा बावुमा , कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, जुबैर हम्जा, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन।.

ऋषभ पंत की वापसी, नीतीश रेड्डी बाहर भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है ऋषभ पंत की वापसी। पैर की चोट से उबरने के बाद वह फिर से टीम में शामिल हो गए हैं और उम्मीद है प्लेइंग इलेवन में उतरेंगे। इसके अलावा ध्रुव जुरेल के भी खेलने की पूरी संभावना है। वह स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। वहीं, नीतीश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ेगा। उन्हें टीम से रिलीज भी कर दिया गया है। दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट से इस टीम में यही एक प्रमुख बदलाव माना जा रहा है। जुरेल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ दो शतक जमाए थे। उनके खेलने से प्लेइंग-11 मजबूत होगी। टीम के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे ने भी इशारा दिया कि जुरेल का फॉर्म चयनकर्ताओं के लिए लग्जरी ऑप्शन बन गया है। सुदर्शन या कुलदीप में कौन बेंच पर बैठेगा? सबसे बड़ा सवाल है कि तीन नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा। साई सुदर्शन को मौका तो मिला है, लेकिन वह ठोस प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इन फॉर्म जुरेल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकता है। ओपनिंग की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर ही होगी। वहीं, चौथे नंबर पर खुद कप्तान बल्लेबाजी करेंगे। पांचवें नंबर पर पंत का आना तय है। ऐसे में सुदर्शन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। चार स्पिनर खेल सकते हैं, इनमें 3 ऑलराउंडर इस स्थिति में चार स्पिनर भी खेल सकते हैं। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर लोअर ऑर्डर में ठोस बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इससे आठवें नंबर तक भारत के पास बल्लेबाजी के विकल्प होंगे। साथ ही कुलदीप यादव को चौथे स्पिनर के रूप में खिलाया जा सकता है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में दो तेज गेंदबाज खेल सकते हैं। गिल ने भी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षर, जडेजा और सुंदर को भारतीय टीम की ताकत बताया। ऐसे में इनके खेलने की संभावना प्रबल है। भारत अगर सुदर्शन के साथ उतरता है तो एक स्पिनर कम करना पड़ेगा। या फिर चौथे स्पिनर की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा। कोलकाता में स्पिनर्स को मदद मिलती है। ऐसे में चार स्पिनरों के खेलने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद तेंबा बावुमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भारत में भी जीत का सिलसिला शुरू करना चाहती है। लंबे समय बाद टीम के पास एक पूरी तरह संतुलित बॉलिंग यूनिट है। इसमें तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के साथ तीन प्रमुख स्पिनर शामिल हैं। केशव महाराज, साइमन हार्मर और सेनुरन मुथुसामी खेलते दिख सकते हैं। टीम की बल्लेबाजी भी मजबूत है। बावुमा और टीम के अहम खिलाड़ी फिट चोट से उबरने के बाद बावुमा ने भारत ‘ए’ के खिलाफ हाल में एक क्लासिक फिफ्टी जड़ी थी, जिससे उनका फॉर्म वापस आने के संकेत मिले। कोच कॉनराड ने उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बताया। पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ 1-1 की बराबरी के बाद दक्षिण अफ्रीका का आत्मविश्वास और भी बढ़ा है। अब वे उस ऐतिहासिक जीत की तलाश में हैं, जो उन्होंने भारत में 1991 के बाद से कभी नहीं हासिल की। यह भी देखने वाली बात है कि बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक अजेय है, यानी कोई टेस्ट नहीं हारी है। कैसी होगी पिच? पिच क्यूरेटरों ने पहले टेस्ट के लिए ब्लैक-सॉइल पिच तैयार की है, जो पहले दो दिनों में सीम मूवमेंट और बाद में स्पिनर्स को मदद देने की उम्मीद रखती है। इस पिच पर धीरे-धीरे दरार आने के बाद स्पिन का प्रभाव बढ़ सकता है। कोलकाता की परिस्थितियां बनाएंगी टेस्ट को रोचक नवंबर के इस मौसम में कोलकाता की परिस्थितियां गेंदबाजों के लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकती हैं। सुबह के सत्र में हवा में हल्की नमी के कारण गेंद स्विंग कर सकती है, जबकि तीसरे दिन के बाद से पिच टूटने लगेगी और स्पिनर्स को मदद मिलेगी। गिल की कप्तानी में भारत चाहेगा कि वह शुरुआती बढ़त हासिल कर ले, जबकि बावुमा ब्रिगेड इतिहास पलटने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/साई सुदर्शन, जसप्रीत बुमराह। दक्षिण अफ्रीका: एडन मार्करम, रेयान रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, तेंबा बावुमा , डेवाल्ड ब्रेविस, काइल वेरेन , मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा। दोनों स्क्वॉड भारत: शुभमन गिल , ऋषभ पंत , यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप। दक्षिण अफ्रीका: तेंबा बावुमा , कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, जुबैर हम्जा, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Ind Vs Sa Test 2025 Playing 11 Ind Vs Sa Playing 11 Today Ind Vs Sa Dream 11 Prediction Ind Vs Sa Today Dream11 Team Playing 11 Ind Vs Sa Dream 11 Team Prediction Today Match Ind Vs Sa 1St Test Playing 11 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट के 5 दिलचस्प किस्से: बॉल टैम्परिंग के कारण बैन हुए तेंदुलकर, क्रोनिए-अजहर का फिक्...India Vs South Africa Test 2025 Special Story; Follow IND Vs SA Match Fixing, Controversy, and Latest News On Dainik Bhaskar. 15 जून 2000...
Read more »

IND vs SA: नीतीश रेड्डी को नहीं मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह, हाल ही में शतक ठोकने वाले बल्लेबाज का खेलना तयIND vs SA: नीतीश रेड्डी को नहीं मिलेगी प्लेइंग-11 में जगह, हाल ही में शतक ठोकने वाले बल्लेबाज का खेलना तयभारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार से साउथअ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। इस मैच से पहले टीम के सहायक कोच ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलेगी। उनकी जगह इनफॉर्म बल्लेबाज को मौका दिया जाएगा।
Read more »

IND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदIND vs SA: नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट टीम से बाहर, वनडे सीरीज में वापसी की उम्मीदभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले, नीतीश कुमार रेड्डी को टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे। ध्रुव जुरेल को पहले टेस्ट में मौका मिलेगा। रेड्डी की वनडे सीरीज में वापसी की संभावना है।
Read more »

IND vs SA 1st Test Live Updates: वापसी कर रहे हैं बावुमाIND vs SA 1st Test Live Updates: वापसी कर रहे हैं बावुमाIND vs SA 1st Test Live: भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कल से भिड़ने वाली है।
Read more »

Live: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-ALive: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-ALive: டெல்லி கார் வெடிப்பு சம்பவம் தங்கம் விலை வானிலை நிலவரம் IND-A vs SA-A - அப்டேட்ஸ்
Read more »

IND vs SA: ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट...वो भी बतौर कप्तान! मैच के लिए उत्साहित हैं गिल, प्लेइंग-11 पर कहा येIND vs SA: ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट...वो भी बतौर कप्तान! मैच के लिए उत्साहित हैं गिल, प्लेइंग-11 पर कहा येभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने टीम चयन को लेकर दिलचस्प खुलासे किए। गिल ने
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:49:18