झारखंड में उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने सर्दी को अचानक बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में रात के तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 10.9 डिग्री तक पहुंच
एक दिन में पारा 4.5 डिग्री तक गिरा, कई जिलों में बढ़ी कनकनी, अगले तीन दिन बढ़ेगी ठंडझारखंड में उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रहीं बर्फीली हवाओं ने सर्दी को अचानक बढ़ा दिया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में रात के तापमान में 4.
5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। गुमला का न्यूनतम तापमान गिरकर 10.9 डिग्री तक पहुंच गया है, जो इस सीजन कसुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे दिन में धूप होने के बावजूद सर्दी चुभने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में बढ़ती बर्फबारी का सीधा असर झारखंड पर पड़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और तेज होगी।राजधानी रांची में भी सर्दी का असर साफ दिख रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में रांची का पारा 4 डिग्री तक और गिर सकता है। इससे सुबह-शाम की ठिठुरन और बढ़ेगी।शनिवार को राज्य में तापमान में सबसे अधिक गिरावट चाईबासा में देखी गई, जहां पारा तीन डिग्री नीचे आया। वहीं बोकारो में 1.6 डिग्री, गोड्डा में 1.5 डिग्री, जमशेदपुर में 1.2 डिग्री और गिरिडीह में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट होती रहेगी।मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि 15 नवंबर से राज्य में ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। सुबह कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल पूरे झारखंड में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है और खासकर सुबह और शाम के समय कनकनी महसूस की जा रही है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी हवाओं का बहाव लगातार जारी है, इससे तापमान और नीचे जा सकता है। राजधानी रांची में रविवार को रात का तापमान 13 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा। आने वाले दो-तीन दिन में मौसम धूप से राहत देगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहने की वजह से सर्दी का असर लगातार महसूस होता रहेगा।झारखंड में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असरउत्तराखंड में पहाड़ों में छाए बादल, मैदानी इलाकों में धुंधहरियाणा में कफ सिरप को लेकर चेतावनीउदयपुर में बढ़ी सर्दी, न्यूनताम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचान्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम, रातें हुईं ठंडी
IMD Cold In Jharkhand Weather Forecast
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sabarimala Scandal: శబరిమల అయ్యప్ప ఆలయంలో 4.5 కిలోల బంగారం మాయం..అసలు కథేంటి?Sabarimala Scandal: కేరళలో ప్రసిద్ధి చెందిన శబరిమల అయ్యప్ప స్వామి ఆలయంలో ఏకంగా 4.5 కిలోల బంగారం మాయం కావడం రాష్ట్రంలోనే కాకుండా దేశవ్యాప్తంగా పెను సంచలనం సృష్టించింది.
Read more »
ताबड़तोड़ बुकिंग...धड़ाधड़ डिलीवरी! इन दो कंपनियों ने बेची 4.5 लाख कारेंGST Impact: नए जीएसटी स्ट्रक्चर के लागू होने के बाद त्योहारी सीजन में टाटा और मारुति ने 4.5 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है.
Read more »
विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 702 अरब डॉलर हुआ, गोल्ड रिजर्व भी 6 अरब डॉलर बढ़ाविदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 702 अरब डॉलर हुआ, गोल्ड रिजर्व भी 6 अरब डॉलर बढ़ा
Read more »
विश्व स्ट्रोक दिवस: नितिन कामथ ने 'गोल्डन 4.5 आवर' के महत्व को साझा कियाविश्व स्ट्रोक दिवस: नितिन कामथ ने 'गोल्डन 4.5 आवर' के महत्व को साझा किया
Read more »
5.1 करोड़ शेयरों के ब्लॉक डील की खबर आते ही भरभराकर गिरा Airtel का शेयर ₹10300 करोड़ में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी ये कंपनीटेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एयरटेल के स्टॉक्स आज खुलने के साथ बुरी तरह से गिर गए. एयरटेल के शेयर आज इंट्राडे ट्रेडिंग में करीब 4.5% टूटकर2001 तक फिसल गया. दरअसल ये गिरावट एक खबर के बाद आई.
Read more »
मैदान पर बिछ जाती लाशें... भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में था जान का खतरा, आनन-फानन में भागे खिलाड़ी!India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए 5वें और आखिरी टी20 मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. मैच में सिर्फ 4.5 ओवर का ही खेल हो पाया. इसके बाद बारिश और स्ट्रॉम के कारण दोबार खेल को शुरू नहीं किया जा सका.
Read more »
