झटका! महंगे हुए स्मार्टफोन, टॉप कंपनियों ने 2000 रुपये तक बढ़ाई कीमत, जानें वजह

एआई के कारण महंगे हो गए स्मार्टफोन News

झटका! महंगे हुए स्मार्टफोन, टॉप कंपनियों ने 2000 रुपये तक बढ़ाई कीमत, जानें वजह
Smartphone Price Hike In IndiaSmartphone Price Goes Upto By 2000Samsung Phone Price Hike
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

भारत में स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। चिप और मेमोरी की बढ़ती कीमतों के कारण फोन 2,000 रुपये तक महंगे हो चुके हैं। आने वाले समय में यह बढ़ोतरी 5,000 रुपये तक जा सकती है।

भारत में स्मार्टफोन अब पहले से ज्यादा कीमत में बिकेंगे। स्मार्टफोन की कीमतें भारत में 2,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसका कारण स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले स्टोरेज कंपोनेंट्स जैसे चिप और मेमोरी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होना है। इसका असर इस लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की कीमतों पर देखने को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने से भी स्मार्टफोन की लागत बढ़ी है। इस कंपोनेंट की लागत में बढ़ोतरी का असर अब ग्राहकों पर होगा। 2026 में लॉन्च वाले स्मार्टफोन्स की कीमतों में 5000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। ओप्पो, वीवो और सैमसंग के फोन्स महंगे हो गए हैं। वीवो, ओप्पो और सैमसंग के फोन्स की कीमतें बढ़ीThe Hindu की रिपोर्ट के अनुसार, स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत में बढ़ोतरी होने के कारण भारत में स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ चुके हैं। वीवो की T सीरीज के स्मार्टफोन जैसे T4 Lite 5G सीरीज और T4x 5G सीरीज की कीमतों में पहले ही 1,500 की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, Oppo Reno 14 सीरीज और F 31 सीरीज की कीमतों में 1,000 से 2,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है।इसके अलावा, Samsung A17 मॉडल की कीमत 500 रुपये बढ़ी है। सैमसंग के बिना चार्जर के आने वाले फोन्स को खरीदने वाले को 1300 रुपये का अतिरिक्त खर्चा करना होता है। इसका मतलब है कि उनके लिए फोन की कीमत लगभग 1800 रुपये बढ़ गई है।ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने मोबाइल फोन की कीमतों में अचानक और लगातार बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। इसका मेन कारण स्टोरेज कंपोनेंट्स की ग्लोबल कीमतों में भारी वृद्धि होना है।2026 के अंत तक बढ़ती रहेंगी कीमतेंOEMs द्वारा शेयर किए गए दस्तावेजों के अनुसार, अगस्त 2025 से चिप्स और मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। मेमोरी की सप्लाई में लगातार कमी इसे और भी गंभीर बनाती जा रही है। इंडस्ट्री रिसर्च के मुताबिक, चिप्स, मेमोरी और अन्य कच्चे माल की कीमतें 2026 के अंत तक बढ़ती रहने की उम्मीद है।रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, फ्रांसिस वोंग ने X पर इस मुद्दे से संबंधित ट्वीट करके कहा था कि 2025 ने पूरे स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक नई चुनौती पेश की है। NAND Flash, DRAM और SSDs जैसे स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत में तेज और लगातार वृद्धि हो रही है। यह किसी एक ब्रैंड या प्राइस सेगमेंट तक सीमित नहीं है। चाहे आप प्रीमियम फ्लैगशिप बना रहे हों या भरोसेमंद मिड-रेंज डिवाइस, हर कोई इस मुश्किल को महसूस कर रहा है।AI के कारण बढ़ी स्टोरेज कंपोनेंट्स की मांगउन्होंने आगे कहा कि AI के कारण डेटा सेंटर और मशीन लर्निंग सिस्टम को चलाने वाली हाई-एंड मेमोरी की भारी मांग पैदा हुई है। जो चिप्स कभी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होते थे, अब जनरेटिव AI मॉडल को पावर देने के लिए भारी मात्रा में उपयोग हो रहे हैं। इससे इंडस्ट्री को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि हम डिवाइस कैसे बनाएं, उनकी कीमत कैसे तय करें और उनमें कैसे इनोवेशन करें।सरकार से GST घटाने का आग्रहरिटेल विक्रेताओं के संगठन ने भारत सरकार से इस गंभीर मुद्दे को तुरंत हल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को मौजूदा 18% से घटाकर 5% किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यह ग्लोबल सप्लाई-चेन लागत वृद्धि को ऑफसेट करने, बाजार की गति बनाए रखने और आम नागरिक के लिए डिजिटल पहुंच को किफायती सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण हो सकता है।.

भारत में स्मार्टफोन अब पहले से ज्यादा कीमत में बिकेंगे। स्मार्टफोन की कीमतें भारत में 2,000 रुपये तक बढ़ गई हैं। इसका कारण स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले स्टोरेज कंपोनेंट्स जैसे चिप और मेमोरी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होना है। इसका असर इस लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की कीमतों पर देखने को मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने से भी स्मार्टफोन की लागत बढ़ी है। इस कंपोनेंट की लागत में बढ़ोतरी का असर अब ग्राहकों पर होगा। 2026 में लॉन्च वाले स्मार्टफोन्स की कीमतों में 5000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। ओप्पो, वीवो और सैमसंग के फोन्स महंगे हो गए हैं। वीवो, ओप्पो और सैमसंग के फोन्स की कीमतें बढ़ीThe Hindu की रिपोर्ट के अनुसार, स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत में बढ़ोतरी होने के कारण भारत में स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ चुके हैं। वीवो की T सीरीज के स्मार्टफोन जैसे T4 Lite 5G सीरीज और T4x 5G सीरीज की कीमतों में पहले ही 1,500 की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं, Oppo Reno 14 सीरीज और F 31 सीरीज की कीमतों में 1,000 से 2,000 रुपये तक का इजाफा देखा गया है।इसके अलावा, Samsung A17 मॉडल की कीमत 500 रुपये बढ़ी है। सैमसंग के बिना चार्जर के आने वाले फोन्स को खरीदने वाले को 1300 रुपये का अतिरिक्त खर्चा करना होता है। इसका मतलब है कि उनके लिए फोन की कीमत लगभग 1800 रुपये बढ़ गई है।ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने मोबाइल फोन की कीमतों में अचानक और लगातार बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। इसका मेन कारण स्टोरेज कंपोनेंट्स की ग्लोबल कीमतों में भारी वृद्धि होना है।2026 के अंत तक बढ़ती रहेंगी कीमतेंOEMs द्वारा शेयर किए गए दस्तावेजों के अनुसार, अगस्त 2025 से चिप्स और मेमोरी कंपोनेंट्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। मेमोरी की सप्लाई में लगातार कमी इसे और भी गंभीर बनाती जा रही है। इंडस्ट्री रिसर्च के मुताबिक, चिप्स, मेमोरी और अन्य कच्चे माल की कीमतें 2026 के अंत तक बढ़ती रहने की उम्मीद है।रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, फ्रांसिस वोंग ने X पर इस मुद्दे से संबंधित ट्वीट करके कहा था कि 2025 ने पूरे स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक नई चुनौती पेश की है। NAND Flash, DRAM और SSDs जैसे स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत में तेज और लगातार वृद्धि हो रही है। यह किसी एक ब्रैंड या प्राइस सेगमेंट तक सीमित नहीं है। चाहे आप प्रीमियम फ्लैगशिप बना रहे हों या भरोसेमंद मिड-रेंज डिवाइस, हर कोई इस मुश्किल को महसूस कर रहा है।AI के कारण बढ़ी स्टोरेज कंपोनेंट्स की मांगउन्होंने आगे कहा कि AI के कारण डेटा सेंटर और मशीन लर्निंग सिस्टम को चलाने वाली हाई-एंड मेमोरी की भारी मांग पैदा हुई है। जो चिप्स कभी स्मार्टफोन में इस्तेमाल होते थे, अब जनरेटिव AI मॉडल को पावर देने के लिए भारी मात्रा में उपयोग हो रहे हैं। इससे इंडस्ट्री को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है कि हम डिवाइस कैसे बनाएं, उनकी कीमत कैसे तय करें और उनमें कैसे इनोवेशन करें।सरकार से GST घटाने का आग्रहरिटेल विक्रेताओं के संगठन ने भारत सरकार से इस गंभीर मुद्दे को तुरंत हल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को मौजूदा 18% से घटाकर 5% किया जाना चाहिए। उनका मानना है कि यह ग्लोबल सप्लाई-चेन लागत वृद्धि को ऑफसेट करने, बाजार की गति बनाए रखने और आम नागरिक के लिए डिजिटल पहुंच को किफायती सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Smartphone Price Hike In India Smartphone Price Goes Upto By 2000 Samsung Phone Price Hike Vivo Phone Price Hike Oppo Phone Price Hike भारत में 2000 रुपये बढ़ गई स्मार्टफोन की कीमत भारत में क्यों बढ़ी स्मार्टफोन की कीमत भारत में महंगे हुए स्मार्टफोन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बिहार में सोना-चांदी की खरीद में मचेगी लूट, गोल्ड 1500, चांदी ₹2000 हुई सस्तीबिहार में सोना-चांदी की खरीद में मचेगी लूट, गोल्ड 1500, चांदी ₹2000 हुई सस्तीPatna Gold Silver Price: बिहार में सोना-चांदी की खरीद में अब मचेगी लूट, गोल्ड 1500 तो चांदी 2000 रुपए हुई सस्ती
Read more »

घर में ही 2000 रुपए लगाकर बना डाला Air Purifire, सिर्फ 15 मिनट में 381 से 50 हुआ AQIघर में ही 2000 रुपए लगाकर बना डाला Air Purifire, सिर्फ 15 मिनट में 381 से 50 हुआ AQICheap Air Purifier: दिल्ली में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि अब लोग खुद ही घर पर एयर प्यूरीफायर बना रहे हैं. एक शख्स ने केवल ₹2,000 में ऐसा DIY एयर प्यूरीफायर बनाया जो 15 मिनट में AQI को 380 से घटाकर 50 से नीचे ले आया. इस सस्ते जुगाड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
Read more »

SIP Calculation: 2000 रुपये की एसआईपी से कब बनेगा 10 लाख का फंड, कितने समय के लिए करना होगा निवेश?SIP Calculation: 2000 रुपये की एसआईपी से कब बनेगा 10 लाख का फंड, कितने समय के लिए करना होगा निवेश?आज हर कोई ऐसे फंड की तलाश में है, जो कम समय में बेहतर रिटर्न दे सके। म्यूचुअल फंड में हर कोई निवेश तो करना चाहता है, लेकिन ये समझने में असमर्थ रहता है कि कौन-सा फंड उनके लिए सही है। आज हम एक्सपर्ट से समझेंगे कि नवंबर महीने में हमें कौन-से फंड में निवेश करना चाहिए। जिससे हमारा पोर्टफोलियो और बेहतर...
Read more »

भारत की सबसे अमीर एक प्रतिशत आबादी की संपत्ति 2000 से 2023 के बीच 62% बढ़ी: जी-20 रिपोर्टभारत की सबसे अमीर एक प्रतिशत आबादी की संपत्ति 2000 से 2023 के बीच 62% बढ़ी: जी-20 रिपोर्टवैश्विक संपत्ति असमानता पर तैयार एक नई रिपोर्ट बताती है कि भारत के सबसे अमीर 1% लोगों की संपत्ति साल 2000 से 2023 के बीच 62% बढ़ी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2000 से 2024 के बीच बनी नई संपत्ति का 41% हिस्सा दुनिया के शीर्ष 1% लोगों के पास चला गया है, जबकि दुनिया की निचली आधी आबादी की संपत्ति में सिर्फ 1% की बढ़ोतरी हुई है.
Read more »

PM kisan Yojana 21st Installment: लिस्ट में नाम गायब हुआ तो अटकेंगे ₹2000, फौरन ऐसे करें चेकPM kisan Yojana 21st Installment: लिस्ट में नाम गायब हुआ तो अटकेंगे ₹2000, फौरन ऐसे करें चेकPM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है. अगर आप 2,000 रुपये की किस्त पाना चाहते हैं, तो तुरंत समय रहते अपनी e-KYC, आधार लिंकिंग और बैंक डिटेल अपडेट कर लें. जरा-सी लापरवाही से किस्त अटक सकती है.
Read more »

सोना और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें करीब 2,000 रुपए बढ़ींसोना और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें करीब 2,000 रुपए बढ़ींसोना और चांदी में लौटी तेजी; कीमतें करीब 2,000 रुपए बढ़ीं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:56:18