ज्योति मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, तारीफ...अब तक 11, देश भर में गद्दारों की हो रही गिरफ्तारी, जानिए एक-एक की कुंडली

Jyoti Malhotra News

ज्योति मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, तारीफ...अब तक 11, देश भर में गद्दारों की हो रही गिरफ्तारी, जानिए एक-एक की कुंडली
Devendra SinghPakistani SpySecurity Agency
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

भारत में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है.

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में छिपे भारत के दुश्मनों का सफाया कर दिया. वहीं अब सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से भारत में छिपे गद्दारों पर एक के बाद एक कार्रवाई हो रही है. पिछले कुछ दिनों में 11 पाकिस्तानी जासूस ों को गिरफ्तार किया गया है.

ये वो जासूस हैं जो भारत में रहकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम करते थे. गिरफ्तार किए गए लोगों की लिस्ट में तमाम तरह के लोग हैं. यूट्यूबर, स्टूडेंट, व्यवसायी, गार्ड हर स्तर पर पाकिस्तान के इशारे पर ये सूचना पहुंचाते थे. ज्योति मल्होत्रा: हरियाणा की रहने वाली ज्योति पर सनसनीखेज आरोप है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़ी हुई थी. पुलिस जांच के अनुसार वह जनवरी में पहलगाम गई थी और वहां से गुप्त रास्ते से पाकिस्तान पहुंची. हालांकि उसका पहलगाम हमले से कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच जारी है.देवेंद्र सिंह: कैथल जिले के मस्तगढ़ गांव से पकड़ा गया देवेंद्र एक पूर्व सैन्यकर्मी का बेटा है. वह फेसबुक के माध्यम से एक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आया और 5 से 10 हजार रुपये के बदले सैन्य गोपनीय जानकारियां भेजता रहा. उसके पास से संवेदनशील नक्शे और दस्तावेज बरामद हुए हैं.शहज़ाद: रामपुर, यूपी का निवासी शहज़ाद एक कारोबारी था, जो भारत-पाक के बीच कॉस्मेटिक और मसालों का व्यापार करता था. इसी आड़ में वह ISI के लिए भी काम कर रहा था. उसे मुरादाबाद से यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया. नोमान इलाही: पानीपत से गिरफ्तार नोमान असल में एक 'डार्क वेब' जासूस था. पेशे से कंप्यूटर ऑपरेटर, लेकिन काम पाकिस्तान को भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी भेजना. उसने स्वीकार किया है कि उसने USB ड्राइव और नकदी के बदले संवेदनशील डाटा डार्कनेट पर अपलोड किया. गजाला: पंजाब के मलेरकोटला से पकड़ी गई गजाला, पाकिस्तान का वीजा लगवाने के लिए अक्सर हाई कमिशन जाती थी. यह गतिविधि शक के घेरे में आई और उसकी गिरफ्तारी हुई. यमीन मोहम्मद: गजाला के साथ ही पकड़ा गया यमीन पाकिस्तान हाई कमिशन में कार्यरत दानिश नामक व्यक्ति के संपर्क में था. उन पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं.अरमान: हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार अरमान व्हाट्सएप के ज़रिए भारत की सैन्य गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था. उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ है.मुर्तजा अली: जालंधर में गुजरात पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया मुर्तजा ISI के लिए खुद बनाए मोबाइल ऐप से जानकारी भेजता था. उसके पास से चार मोबाइल और तीन सिम कार्ड मिले. तारीफ़: नूंह से गिरफ्तार दूसरे व्यक्ति तारीफ़ ने पूछताछ में बताया कि वह पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारियों के संपर्क में था. वे उसे सिम कार्ड देते थे और उसे सिरसा जाकर एयरपोर्ट की तस्वीरें भेजने के निर्देश मिले थे. नउमान इलाही: पानीपत में 15 मई को गिरफ्तार 24 वर्षीय नौमान उत्तर प्रदेश के कैराना का निवासी है. वह एक फैक्ट्री में गार्ड था, लेकिन पाकिस्तान से कई बार संपर्क में था और संवेदनशील जानकारी भेजता था.करनबीर सिंह: गुरदासपुर में पकड़े गए करनबीर सिंह सीधे ISI के संपर्क में था और पिछले कई दिनों से भारतीय सेना से जुड़ी जानकारी भेज रहा था. उस पर ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Devendra Singh Pakistani Spy Security Agency ज्योति मल्होत्रा देवेंद्र सिंह पाकिस्तानी जासूस सुरक्षा एजेंसी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौतजालौन: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौतJalaun Road Accident: जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक कार और ट्रक की टक्कर में एक नवजात बच्ची समेत एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई.
Read more »

25 हजार की जॉब से लेकर पाकिस्तान तक का सफर, कैसे बनीं ज्योति मल्होत्रा जासूस?25 हजार की जॉब से लेकर पाकिस्तान तक का सफर, कैसे बनीं ज्योति मल्होत्रा जासूस?25 हजार की जॉब से लेकर पाकिस्तान तक का सफर, कैसे बनीं ज्योति मल्होत्रा जासूस?
Read more »

'ज्योति जासूस' के साथ गई थी कश्मीर, फिर पाकिस्तान; जांच के घेरे में एक और यूट्यूबर'ज्योति जासूस' के साथ गई थी कश्मीर, फिर पाकिस्तान; जांच के घेरे में एक और यूट्यूबरPakistan Spy Jyoti Malhotra Case: पाकिस्तान की जासूस ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी दोस्त प्रियंका सेनापति भी जांच के घेरे में है. यहां जानिए जासूस ज्योति मल्होत्रा की दोस्त प्रियंका सेनापति की पूरी कुंडली.
Read more »

'इस पर रखिए नजर...', ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले इस शख्स ने दी थी वार्निंग, अब वायरल हो रही है पुरानी पोस्ट'इस पर रखिए नजर...', ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले इस शख्स ने दी थी वार्निंग, अब वायरल हो रही है पुरानी पोस्ट'इस पर रखिए नजर....', ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले इस शख्स ने दी थी वार्निंग, अब वायरल हो रही है पुरानी पोस्ट
Read more »

उसकी दोस्ती पाकिस्तान में, क्या वह उनसे बात भी नहीं कर सकती... ज्योति मल्होत्रा के समर्थन में आए पिताउसकी दोस्ती पाकिस्तान में, क्या वह उनसे बात भी नहीं कर सकती... ज्योति मल्होत्रा के समर्थन में आए पिताहिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इन दिनों विवादों में हैं। उनके पाकिस्तान से संबंधों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने अपनी बेटी का बचाव किया है।
Read more »

पाकिस्तान में डिनर पार्टी, ISI एजेंट से अंतरंग संबंध...दुश्मन के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा को उम्रकैद संभवपाकिस्तान में डिनर पार्टी, ISI एजेंट से अंतरंग संबंध...दुश्मन के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा को उम्रकैद संभवहिसार की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को देश की सीक्रेट जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानते हैं ज्योति को क्या उम्रकैद हो सकती है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:01:18