'इस पर रखिए नजर....', ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले इस शख्स ने दी थी वार्निंग, अब वायरल हो रही है पुरानी पोस्ट
हरियाणा की रहने वाली ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जैसे-जैसे पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क की जांच आगे बढ़ रही है, इस मामले से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं.
इसी कड़ी में अब साल 2024 की एक पुरानी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने ज्योति की गतिविधियों पर नजर रखने की चेतावनी दी थी. Advertisementसोशल मीडिया पर 'कपिल जैन' नाम के एक यूजर ने मई 2024 में एक पोस्ट कर ज्योति की पाकिस्तान यात्रा और संदिग्ध हरकतों को लेकर NIA को सतर्क किया था. अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि NIA कृपया इस महिला पर नजर रखें. पहले इन्होंने पाकिस्तानी एंबेसी के एक फंक्शन में हिस्सा लिया, फिर 10 दिन के लिए पाकिस्तान गईं, और अब कश्मीर जा रही है. हो सकता है कि ये सब जुड़ा हुआ हो.उन्होंने इस पोस्ट के साथ ज्योति मल्होत्रा के यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था. अब यह पोस्ट वायरल हो चुकी है और एक मिलियन से ज्यादा बार देखी जा चुकी है.यह भी पढ़ें: पाकिस्तान प्रेम से अटा पड़ा है ज्योति का Insta अकाउंट, निकली जासूस!देखें पोस्ट@NIA_India please keep close watch on this lady..she first visited and attained pakistani embassy function then visited pakistan for 10 days now she is heading for kashmir... may be some link behind all these pic.twitter.com/kfrXZNhMuE— kapil Jain May 10, 2024 Advertisement वायरल हुई पोस्टपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद कपिल जैन नामक यूजर की एक साल पुरानी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई. पोस्ट वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने कपिल जैन की सतर्कता की सराहना की. कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि उन्हें भारत की खुफिया एजेंसी में काम करना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया लहजे में यह भी लिखा कि शायद कपिल जैन खुद ही खुफिया एजेंट हों, तभी उन्होंने इतनी पहले बात को भांप लिया.यह भी पढ़ें: 25 हजार की जॉब से लेकर पाकिस्तान तक का सफर, कैसे बनीं ज्योति मल्होत्रा जासूस?कौन है ज्योतिज्योति एक ट्रैवल व्लॉगर हैं, जो कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी हैं. अपने व्लॉग्स में वह अक्सर पाकिस्तान की पॉजिटिव इमेज बनाती नजर आती हैं. जांच एजेंसियों को शक है कि ज्योति ने ट्रैवल के बहाने भारत और पाकिस्तान के बीच आवाजाही की और इस दौरान वह जानबूझकर सैन्य ठिकानों की गतिविधियों को रिकॉर्ड या रिपोर्ट कर रही थीं. ये भी देखें
'Indian Army' 'Jyoti Malhotra Jyoti Malhotra Jyoti Malhotra News Jyoti Malhotra Arrested Jyoti Malhotra Youtuber Youtuber Jyoti Malhotra Jyoti Malhotra Arrest Jyoti Malhotra Pakistan Youtuber Jyoti Malhotra Arrested Who Is Jyoti Malhotra Youtuber Jyoti Malhotra Arrested In Haryana Jyoti Malhotra Youtube Channel Haryana Youtuber Jyoti Malhotra Jyoti Malhotra Vlog Jyoti Malhotra Vlogger Jyoti Malhotra Youtuber Arrest Jyoti Malhotra Isi Jyoti Malhotra Video Jyoti Malhotra Haryana Kapil Jain
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेडिकल इमरजेंसी के कारण ऑफिस नहीं जा पाई महिला, बॉस ने मांग ली अस्पताल की फोटो और GPS लोकेशन, पोस्ट वायरलसोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक मैनेजर ने महिला से इमरजेंसी होने के कारण GPS लोकेशन, अस्पताल की तस्वीरें और मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन मांगे.
Read more »
'ऑपरेशन सिंदूर' पर आनंद महिंद्रा की पोस्ट वायरल, कहा- एक राष्ट्र, एक साथ खड़ा है भारत, लोग बोले...Operation Sindoor Anand Mahindra Post: ऑपरेशन सिंदूर के बाद आनंद महिंद्रा ने भारतीय सेना की तारीफ में एक पोस्ट लिखा है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Read more »
दिखावे के लिए नहीं किया हमला..., भारत के ऑपरेशन सिंदूर से गदगद हुई अमेरिकी पत्रकार, क्यों मना रहीं खुशी?Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक अमेरिकी पत्रकार का पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं.
Read more »
जहरीले कोबरा को बनाया Pookie, वीडियो देख लोगों ने पकड़ लिया माथा, बोले- ई का बना डालाCobra Pookie Look Video: दिल दहला देने वाले इस वायरल वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा जैसे खतरनाक सांप को प्यार से 'पूकी' कहता नजर आ रहा है.
Read more »
सोफे पर सो रहे थे पति जहीर, सोनाक्षी सिन्हा ने कर दिया ऐसा काम, Viral हुई तस्वीरSonakshi Sinha Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपने पति जहीर इकबाल की एक तस्वीर शेयर की है, जोकि फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है.
Read more »
Odisha News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद रडार पर पुरी की प्रियंका सेनापति, पुलिस ने की पूछताछओडिशा में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद पुरी की प्रियंका सेनापति पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस प्रियंका से ज्योति मल्होत्रा के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है। प्रियंका ने करतारपुर की यात्रा भी की थी। पुलिस इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है और प्रियंका के परिवार से भी पूछताछ की गई...
Read more »
