Instagram account of youtuber Jyoti Malhotra suspended: ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक अधिकारी के संपर्क में थी.
जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. संभावना है कि आने वाले दिनों में ज्योति का यूट्यूब चैनल भी ब्लॉक किया जा सकता है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोग यूट्यूबर ज्योति को अपने 'संपर्क' के तौर पर तैयार कर रहे थे.
ज्योति मल्होत्रा पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक अफसर के संपर्क में थी.हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा के पास सैन्य या रक्षा अभियानों से जुड़ी किसी भी जानकारी तक सीधी पहुंच नहीं थी, जिसके बारे में कहा जा सके कि उसने वह शेयर की हो, लेकिन वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के सीधे संपर्क में थी.एसपी सावन ने हरियाणा के हिसार में मीडियाकर्मियों से कहा, "निश्चित रूप से पाकिस्तानी एजेंसियों के लोग ज्योति को 'संपर्क' के रूप में तैयार कर रहे थे. वह यूट्यूब पर सक्रिय अन्य 'इन्फ्लुएंसर' के संपर्क में थी. वे भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में थे."पुलिस अधिकारी ने कहा, "यह भी एक तरह का युद्ध है, जिसमें पाकिस्तानी एजेंसियों के लोग इन्फ्लुएंसर को अपने साथ जोड़कर अपने नैरेटिव को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं."पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली मल्होत्रा 'Travel with JO' नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती है. ज्योति को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक अदालत में पेश किए जाने के बाद मल्होत्रा को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. Advertisementएसपी सावन ने मीडिया को बताया कि मल्होत्रा से हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है. उसके वित्तीय लेन-देन, यात्रा विवरण, कहां-कहां गई और किससे मिली, इसका विश्लेषण कर रहे हैं. पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के भी संपर्क में है.पुलिस अधिकारी ने कहा कि मल्होत्रा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी और उसने 'कई बार' पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा की थी.पहलगाम आतंकी हमले के दौरान मल्होत्रा की गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर और क्या वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी. एसपी ने कहा कि संघर्ष के दौरान वह "पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों और उस व्यक्ति के संपर्क में थी, जिसे अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया था.उन्होंने कहा, "हम ज्योति के लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगे. इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उन्होंने क्या जानकारी साझा की.पुलिस ने कहा कि यद्यपि मल्होत्रा के पास सैन्य अभियानों की जानकारी तक पहुंच नहीं थी, फिर भी वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के सीधे संपर्क में थी. वित्तीय विशेषज्ञों की कई टीमें मल्होत्रा के वित्तीय लेन-देन और यात्रा विवरणों का विश्लेषण कर रही हैं.अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ज्योति मल्होत्रा 'एक प्रायोजित यात्रा' पर पाकिस्तान गई थी. एक वीडियो में वह चीन जाने के लिए वीजा मांगती दिख रही है.एसपी ने कहा कि पहलगाम हमले से पहले ज्योति मल्होत्रा कश्मीर गई थी और उससे पहले पाकिस्तान गई थी. उन्होंने कहा कि पुलिस इन यात्राओं के बीच 'संबंध' स्थापित करने की भी कोशिश कर रही है.सावन ने कहा कि ज्योति मल्होत्रा कथित तौर पर अन्य यूट्यूब इन्फ्लुएंसर के संपर्क में भी थी और वे भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थे. Advertisement उन्होंने कहा कि ज्योति के माध्यम से हम अन्य भारतीय संपर्कों की भी जांच कर रहे हैं. हमें कुछ सुराग मिले हैं कि कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस यह देखने की कोशिश कर रही है कि किसे 'सूचना' प्रदान की जा रही थी.ओडिशा पुलिस ने पुरी की एक यूट्यूबर और ज्योति मल्होत्रा के बीच संबंधों की जांच शुरू कर दी है. राज्य की पुलिस ने कहा कि मल्होत्रा ने सितंबर 2024 में पुरी का दौरा किया था और तटीय शहर की एक महिला यूट्यूबर के संपर्क में आई थीं.मल्होत्रा के एक वीडियो के बारे में पूछे जाने पर, जिसमें वे 28 मार्च 2024 को पाकिस्तानी दूतावास जाते हुए दिखाई देती हैं. एसपी ने कहा, "सामाजिककरण की अनुमति है, लेकिन किसी को उनके इरादों को समझना चाहिए. पाकिस्तान हमारे लिए कोई सामान्य देश नहीं है."एसपी ने कहा, "कई बार यात्रा करना, उनसे मिलना-जुलना और संघर्ष के दौरान उनके संपर्क में रहना देश की एकता और संप्रभुता को खतरे में डालता है."मल्होत्रा ने पाकिस्तान में कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से मुलाकात की थी. वह उनसे क्यों मिलीं और उनके साथ क्या जानकारी शेयर की? यह सब पूछा जाएगा.उन्होंने कहा कि मल्होत्रा पर खुफिया एजेंसियों की काफी समय से नजर थी. एसपी ने दानिश और मल्होत्रा के बीच किसी भी चैट की डिटेल शेयर करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है. सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज FIR के अनुसार, 2023 में मल्होत्रा पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में आई थी, जहां वे पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थी.FIR में कहा गया है कि मल्होत्रा ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और उन्होंने दानिश के परिचित अली अहवान से मुलाकात की थी, जिसने वहां उनके रहने की व्यवस्था की थी.इसमें कहा गया है कि मल्होत्रा दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मिली और पता चला है कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी.इसमें कहा गया है कि अहवान ने ज्योति मल्होत्रा की पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों से मुलाकात कराई. FIR के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए उनसे संपर्क में थी और संवेदनशील जानकारी साझा करती थी.13 मई को भारत ने उच्चायोग में काम करने वाले पाकिस्तानी अधिकारी को जासूसी में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया. इसके बाद शुक्रवार को मल्होत्रा को हिसार में गिरफ्तार कर लिया गया.
Youtuber Jyoti Malhotra Instagram Jyoti Malhotra Youtube यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इंस्टाग्राम ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान प्रेम से अटा पड़ा है ज्योति का Insta अकाउंट, निकली जासूस!पाकिस्तान प्रेम से अटा पड़ा है ज्योति का Insta अकाउंट, निकली जासूस!
Read more »
25 हजार की जॉब से लेकर पाकिस्तान तक का सफर, कैसे बनीं ज्योति मल्होत्रा जासूस?25 हजार की जॉब से लेकर पाकिस्तान तक का सफर, कैसे बनीं ज्योति मल्होत्रा जासूस?
Read more »
Jyoti Malhotra Instagram: इंस्टाग्राम से गायब हुआ ज्योति मल्होत्रा का अकाउंट, Instagram Reel से हुआ बड़ा खुलासा?YouTuber Jyoti Malhotra यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और पांच दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया है जो अब उपलब्ध नहीं है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से सोशल मीडिया जगत में सनसनी फैल गई...
Read more »
'इस पर रखिए नजर...', ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले इस शख्स ने दी थी वार्निंग, अब वायरल हो रही है पुरानी पोस्ट'इस पर रखिए नजर....', ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से पहले इस शख्स ने दी थी वार्निंग, अब वायरल हो रही है पुरानी पोस्ट
Read more »
उसकी दोस्ती पाकिस्तान में, क्या वह उनसे बात भी नहीं कर सकती... ज्योति मल्होत्रा के समर्थन में आए पिताहिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इन दिनों विवादों में हैं। उनके पाकिस्तान से संबंधों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ज्योति के पिता हरीश मल्होत्रा ने अपनी बेटी का बचाव किया है।
Read more »
पाकिस्तान में डिनर पार्टी, ISI एजेंट से अंतरंग संबंध...दुश्मन के लिए जासूसी करने वाली ज्योति मल्होत्रा को उम्रकैद संभवहिसार की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को देश की सीक्रेट जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानते हैं ज्योति को क्या उम्रकैद हो सकती है।
Read more »
