Jyotiraditya Scandia New Initiative: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया. उन्होंने मंच पर जितने भी पुरुष बैठे थे सभी को नीचे उतरने के लिए कह दिया.
MP Politics News: ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जिससे उनके कई काम अक्सर चर्चा में रहते हैं, ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है. जहां उन्होंने शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित महिला सम्मेलन के कार्यक्रम में मंच पर बैठे सभी पुरुषों को नीचे उतार दिया और केवल महिलाओं को ही मंच पर जगह दी.
उन्होंने मंच पर बैठे सभी पुरुष जनप्रतिनिधियों और सदस्यों से अनुरोध किया कि वे नीचे उतर जाएं ताकि मंच पर केवल महिलाएं ही रहें, जिससे नारी शक्ति का वास्तविक वर्चस्व स्थापित हो सके. सिंधिया का यह फैसला अब चर्चा में बना हुआ है. इस दौरान उन्होंने अपनी दादी राजामाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए बड़ी बात कही. सिंधिया ने सुनाया राजमाता का किस्सा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 106वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा राजमाता ने नारी सशक्तिकरण का झंडा उठाकर देशव्यापी आंदोलन चलाया था. राजमाता ने 1965 में महल की 60 एकड़ जमीन दान में देकर ग्वालियर में सिंधिया कन्या विद्यालय की शुरुआत की थी, क्योंकि दादी अम्मा में सरस्वती का ज्ञान मां दुर्गा के न्याय की शक्ति और मां लक्ष्मी का प्रेम था, क्योंकि नारी तो हमारी देवियों का ही रूप है. उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति मां भारती के लिए एक प्रबल पंक्ति के रूप में चल पड़ी है. हंसमुखी, रामदेवी और मुन्नीबाई जैसे स्थानीय उदाहरण यहां देखे जा सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने क्रांति देवी की भी बात की जिन्होंने 329 समूहों की कमान संभालकर 1000 रुपए के छोटे निवेश से लाखों की कमाई शुरू कर दी है. सिंधिया ने कहा आप सिर्फ जिले की नहीं आप भारत की कहानी हैं. यह उसी सफर की कहानी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जा रहे हैं. ये भी पढ़ेंः यात्रियों के मजे ही मजे! नई दिल्ली स्टेशन की तरह भोपाल में भी मिलेगी ये खास सुविधा कांग्रेस पर साधा निशाना इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कांग्रेस के समय में महिला को बोझ समझा जाता था. वहीं आज मातृशक्ति देश का भविष्य बन गई है. भाजपा सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से 12 करोड़ महिलाओं के घर में चूल्हा जल रहा है और मुद्रा एवं जन-धन योजनाओं से मिले संबल से करोड़ों महिलाएं आजीविका के नए आयाम छू रही हैं. मध्य प्रदेश सरकार भी बेटी को भविष्य मानकर कन्यादान करती है और 21 साल में लाड़ली बहना बन जाती है. उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर खुशी जाहिर की और हास्यपूर्वक कहा कि जल्द ही हम सब सांसद पति और विधायक पति बनकर रह जाएंगे और कोई पार्षद पति अलाउड नहीं होगा. शिवपुरी को मिली सौगात ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी जिले में दो बड़ी घोषणाएं भी की हैं. उन्होंने कहा कि बदरवास में जैकेट का प्लांट लगेगा, जिससे हजारों बहनों को सीधा रोजगार मिलेगा, जबकि क्षेत्र के लिए मूंगफली प्रोसेसिंग प्लांट भी लाया जाएगा. सिंधिया ने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं न केवल पिछोर और आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक परिदृश्य को बदलेंगी बल्कि यहां की लगभग 18,000 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई दिशा प्रदान करेंगी. जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों की प्रगति सुनिश्चित होती है. मेरा संकल्प है कि पिछोर की हर बहन अपने घर में आत्मविश्वास और सम्मान के साथ खड़ी हो सके. ये भी पढ़ेंः भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर MP में पदयात्रा निकाल सकती है कांग्रेस, मिला प्रस्ताव मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Mp News Mp Politics News Jyotiraditya Scandia News Shivpuri News Pichhor Of Shivpuri Mp Ki Kabhre Jyotiraditya Scindia New Initiative ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी जिला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एनडीटीवी युवा कॉन्क्लेव: भारत के पास होगा दुनियाभर की यूनिवर्सिटी के रिसर्च डेटाबेस का एक्‍सेस-ज्योतिरादित्य सिंधियाNDTV Yuva | देश में युवाओं का खजाना, अब सिर्फ... NDTV Yuva Conclave में Jyotiraditya Scindia
Read more »
Delhi: दिल्ली सरकार की नई पहल, स्टूडेंट्स के 21 तरह की दिव्यांगताओं की पहचान करेंगे टीचर्सराज्य | दिल्ली एनसीआर Delhi govt new initiative to identify 21 types of disabilities of students Delhi: दिल्ली सरकार की नई पहल, स्टूडेंट्स के 21 तरह की दिव्यांगताओं की पहचान करेंगे टीचर्स
Read more »
Delhi : दिल्ली सरकार की नई पहल, आपदा से निपटने के लिए QRV की गई समीक्षाDelhi: New initiative of Delhi Government, QRV reviewed to deal with disaster, Delhi : दिल्ली सरकार की नई पहल, आपदा से निपटने के लिए QRV की गई समीक्षा
Read more »
आपने स्कूलों में ब्लैकबोर्ड देखे होंगे, अब शुगरबोर्ड लग रहे: पीएम ने 'मन की बात' में सराहा; जानें मीठा खा...PM Modi Praises CBSE's Sugar Board Initiative Mann ki Baat Episode 122
Read more »
India-Bangladesh Border: অবৈধভাবে সীমান্ত পেরোলেই তেড়ে যাবে মৌমাছি! বিএসএফের অনবদ্য চিন্তা...India-Bangladesh Border bsf takes initiative to stop illegal immigration and crime installing bee cage
Read more »
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तुड़वा दी दिग्विजय सिंह की कसम, 'महाराज' का अंदाज देखती रह गईं 'राजा साहब' की पत्नी, लोग भी हुए हैरानJyotiraditya Scindia: शुक्रवार को राजधानी भोपाल के एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात हुई। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह का हाथ पकड़ा और उनको मंच पर लेकर आए।
Read more »
