पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर युवाओं को संबोधित करते हुए राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी पर अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को पार्टी के बैनर से हटाने और बड़े भाई को पार्टी से बाहर करने का आरोप...
औरंगाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को औरंगाबाद में आयोजित 'युवा संवाद कार्यक्रम' में युवाओं को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'जो बेटा अपने पिता को पार्टी के बैनर से गायब कर दे और अपने बड़े भाई को पार्टी से निकाल दे, वह बिहार के लोगों का भला क्या करेगा?'अनुराग ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वे बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से खड़े रहें और एनडीए को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं।कार्यक्रम में जुटे दिग्गज नेताइस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग ठाकुर के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।'मोदी-नीतीश के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर'अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई गति पकड़ी है। राज्य में शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम हुआ है। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री मोदी के आगामी 7 नवंबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।युवाओं का भाजपा में शामिल होना जारीकार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शुभम सिन्हा और युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।कार्यक्रम में मौजूद रहे ये नेताइस युवा संवाद में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, वैभव चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, अवनीश सिंह, कार्यक्रम संयोजक अंकित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, नलिनी रंजन, भाजपा नेता विजय सिंह, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।.
औरंगाबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को औरंगाबाद में आयोजित 'युवा संवाद कार्यक्रम' में युवाओं को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'जो बेटा अपने पिता को पार्टी के बैनर से गायब कर दे और अपने बड़े भाई को पार्टी से निकाल दे, वह बिहार के लोगों का भला क्या करेगा?'अनुराग ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वे बूथ स्तर पर पूरी मजबूती से खड़े रहें और एनडीए को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएं। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं।कार्यक्रम में जुटे दिग्गज नेताइस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुराग ठाकुर के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।'मोदी-नीतीश के नेतृत्व में बिहार विकास की राह पर'अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई गति पकड़ी है। राज्य में शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम हुआ है। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री मोदी के आगामी 7 नवंबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।युवाओं का भाजपा में शामिल होना जारीकार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव शुभम सिन्हा और युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।कार्यक्रम में मौजूद रहे ये नेताइस युवा संवाद में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, वैभव चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, अवनीश सिंह, कार्यक्रम संयोजक अंकित सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह, नलिनी रंजन, भाजपा नेता विजय सिंह, रोहित सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और युवा शामिल रहे।
Anurag Thakur Slam Tejashwi Yadav Lalu Photo Missing On Rjd Poster औरंगाबाद में अनुराग ठाकुर अनुराग ठाकुर स्लैम तेजस्वी यादव राजद के पोस्टर से लालू की तस्वीर गायब
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साली करिश्मा को टिकट देकर तेजस्वी ने किया 'खेल', तेज प्रताप और ऐश्वर्या के मायके वाले क्या करेंगे?RJD Candidate Karishma Rai Parsa Seat: बिहार की परसा विधानसभा सीट पर राजद ने डॉ.
Read more »
Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार सतेंद्र साहा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?Bihar Election 2025: RJD candidate Sasaram Satyendra Saha arrested who is 2st phase election candidate Bihar Election 2025: नामांकन के बाद RJD उम्मीदवार गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
Read more »
Mohania Vidhan Sabha: आरजेडी को बड़ा झटका, मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द- Bihar News:mohania vidhan sabha rjd candidate shweta suman nomination rejected bihar chuav
Read more »
243 सीटों पर 2616 उम्मीदवार मैदान में: इनमें 1085 नए चेहरे; NDA के 23%, महागठबंधन के 37% प्रत्याशी पहली बार...Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
Read more »
दरभंगा में अखिलेश यादव बोले- नीतीश कुमार चुनावी दूल्हा हैं: महाराष्ट्र वाला खेल होगा, शिंदे के नाम पर लड़े फ...SP chief Akhilesh Yadav's election rally in Darbhanga, RJD candidate Bhola Yadav
Read more »
लालू का दानापुर में बाहुबली के लिए मेगा रोड शो: भास्कर से बोले- बीजेपी को जनता उखाड़ फेंकेगी, 14 नवंबर को ते...Bihar RJD Supremo Lalu Prasad Yadav Patna Danapur Road Show LIVE Photos Updates; Follow Bihar Congress RJD Alliance Candidates, Vidhan Sabha Election 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
