Tata Play ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Apple Music के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत यूजर्स को फ्री में Apple Music का एक्सेस दिया जा रहा है। Tata Play Binge, Mobile और Fiber यूजर्स अब सीमित समय के लिए लाखों गानों और प्लेलिस्ट का मजा ले सकते हैं। ये ऑफर कंपनी के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Tata Play ने अपने एंटरटेनमेंट पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने के लिए Apple Music के साथ नए पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस पार्टनरशिप का मकसद सब्सक्राइबर्स को और ज्यादा बेनिफिट्स देना है। अब कंपनी अपने यूजर्स को Apple Music की सर्विस का एक्सेस एक एक्सक्लूसिव प्रमोशनल ऑफर के तहत दे रही है। ये ऑफर Tata Play के सभी प्लेटफॉर्म्स- Binge, Mobile और Fiber पर उपलब्ध होगा। इस पार्टनरशिप के जरिए यूजर्स Apple Music के विशाल गानों के कलेक्शन और क्यूरेटेड प्लेलिस्ट्स का आनंद ले सकेंगे। ये Tata Play के बढ़ते ग्राहक बेस के लिए एक और इंटीग्रेटेड और डाइवर्स एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस ऑफर करने की दिशा में कदम है। Apple Music का फ्री एक्सेस अब Tata Play पर उपलब्ध Tata Play ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि उसने Apple Music के साथ नई पार्टनरशिप की है। इस कोलैबोरेशन के तहत यूजर्स को सीमित समय के लिए Apple की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस फ्री में दी जाएगी, जिसके बाद 119 रुपये प्रति माह का रेगुलर प्लान लागू होगा। ये ऑफर Tata Play के सभी प्लेटफॉर्म्स- Tata Play Binge, Tata Play Mobile ऐप और Tata Play Fiber पर उपलब्ध है। इस प्रमोशन के तहत नए Apple Music यूजर्स को चार महीने की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगी, जबकि पुराने एलिजिबल यूजर्स को तीन महीने का फ्री ट्रायल दिया जाएगा। ये ऑफर Tata Play के सभी DTH , OTT और ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए लागू है, जिससे उन्हें ट्रायल पीरियड के दौरान किसी भी एडिशनल कॉस्ट के बिना Apple Music का एक्सेस मिलेगा। ऑफर एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स अपने Tata Play अकाउंट से एक प्रोमो कोड रिडीम कर सकते हैं। फ्री पीरियड खत्म होने के बाद प्लान अपने आप रेगुलर 119 रुपये वाले Apple Music में बदल जाएगा। इस साझेदारी का उद्देश्य Tata Play के कस्टमर वैल्यू को बढ़ाना और टीवी और ब्रॉडबैंड से आगे म्यूजिक स्ट्रीमिंग तक अपने एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को एक्सटेंड करना है। इस साल की शुरुआत में Apple ने TuneIn के साथ साझेदारी की थी ताकि उसके छह क्यूरेटेड रेडियो स्टेशन्स को दुनिया भर के यूजर्स तक पहुंचाया जा सके। इस कदम के तहत Apple ने पहली बार अपनी रेडियो सर्विस को अपनी ऐप से बाहर उपलब्ध कराया, जिससे TuneIn के 7.
5 करोड़ मंथली लिसनर्स तक इसकी पहुंच बनी। ये पहल Apple के बढ़ते रेडियो स्ट्रीमिंग इन्वेस्टमेंट को दर्शाती है, खासकर ऐसे समय में जब Spotify जैसी कंपनियां वीडियो पॉडकास्ट और इंटरएक्टिव कंटेंट जैसे नए फॉर्मेट्स के साथ कंपटिशन को और फास्ट कर रही हैं। यह भी पढ़ें: Apple जल्द लॉन्च करेगा सबसे सस्ता MacBook लैपटॉप, iPhone वाला मिलेगा प्रोसेसर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लंदन में चोरी हुए 80000 iPhone! पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, Apple पर ही लगाया आरोप, कहा- कंपनी ने आंखें मूंद रखी हैंApple को NMPR की एक्सेस हर दिन मिलती है और वह इसका इस्तेमाल पुराने फोन्स की नेटवर्क स्टेटस चेक करने के लिए करता है, लेकिन चोरी की जांच या एक्शन लेने के लिए नहीं करता. यही वजह है कि कई चोरी किए गए iPhones दोबारा Apple के ट्रेड-इन प्रोग्राम में वापसी कर रहे हैं.
Read more »
Apple Watch यूजर्स को मिली बड़ी सुविधा, अब बिना iPhone निकाले करें WhatsApp पर चैटिंगएप्पल वॉच यूजर्स के लिए व्हाट्सएप ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। अब आईफोन की जरूरत नहीं होगी, सीधे वॉच से चैट कर सकते हैं। इस ऐप में कॉल नोटिफिकेशन, फुल मैसेज व्यू, वॉइस मैसेज भेजने और इमोजी रिएक्शन जैसे कई फीचर्स हैं। मैसेज और कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे। यह ऐप एप्पल वॉच सीरीज 4 और उसके बाद के मॉडल्स पर काम...
Read more »
सस्ते iPhone के बाद Apple का टार्गेट: बजट MacBook लॉन्च की तैयारीApple अगले साल एक सस्ते MacBook लैपटॉप लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसका लक्ष्य क्रोमबुक, बजट विंडोज लैपटॉप और iPad यूजर्स को आकर्षित करना है। यह लैपटॉप वेब ब्राउज़िंग, डॉक्यूमेंट्स और हल्की एडिटिंग जैसे कार्यों के लिए डिज़ाइन किया जाएगा और इसमें iPhone प्रोसेसर और लो-एंड LCD डिस्प्ले होने की संभावना है।
Read more »
iOS 26.1 Update: आईफोन में लिक्विड ग्लास इफेक्ट को कैसे करें डिसेबल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीकाApple ने iOS 26.
Read more »
Apple जल्द लॉन्च करेगा सबसे सस्ता MacBook लैपटॉप, iPhone वाला मिलेगा प्रोसेसरApple इन दिनों किफायती मैकबुक लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इससे कंपनी क्रोमबुक और बजट विंडोज लैपटॉप को टक्कर देना है। यह मैकबुक उन लोगों के लिए होगा जिन्हें वेब ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंट एडिटिंग जैसे सामान्य कार्यों के लिए लैपटॉप की आवश्यकता है। इसमें आईफोन प्रोसेसर और 13.
Read more »
Apple iPhone Fold का इंतजार करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, डिटेल्स लीकApple Fold Leak: ऐपल के संभावित फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां लीक हुई हैं. सवाल ये है कि क्या ऐपल सैमसंग से भी पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगा? आइए जानते हैं क्या हो सकते हैं इसके खास फीचर्स
Read more »
