जोमैटो का मुनाफा पहली तिमाही में 90% घटा: ₹253 करोड़ से ₹25 करोड़ पर आया, लेकिन कमाई 69% बढ़ी; शेयर 7.50% चढ़ा

Eternal Q1 Results News

जोमैटो का मुनाफा पहली तिमाही में 90% घटा: ₹253 करोड़ से ₹25 करोड़ पर आया, लेकिन कमाई 69% बढ़ी; शेयर 7.50% चढ़ा
Zomato-Parent's Eternal Net Profit Falls 90% To RZomato Share PriceEternal Share Price
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 170 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (इटरनल लिमिटेड) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में 7,521 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 69.

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 7,521 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 69.31% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4,442 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कुल कमाई में से कर्मचारियों की सैलरी और टैक्स जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के पास 25 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे के रूप में बचे। सालाना आधार पर यह 90% गिरा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 253 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।जोमैटो ने अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के स्टोर्स का विस्तार किया, जिसके कारण ऑपरेशनल कॉस्ट यानी लागत में बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में ब्लिंकिट के 243 नए स्टोर खुले हैं, जिससे स्टोर्स की संख्या बढ़कर 1,544 हो गई है। कंपनी का दिसंबर 2025 तक 2,000 स्टोर्स तक पहुंचने का टारगेट है। जून 2024 में जोमैटो ने 1,116 करोड़ रुपए की ग्रॉसरी, स्नैक्स, और रोजमर्रा की चीजें खरीदीं। जबकि जून 2025 में यह खरीदारी 129.

1% बढ़कर 2,557 करोड़ रुपए हो गई। वहीं चेंजेज इन इनवेंटरीज ऑफ स्टॉक-इन ट्रेड में जून 2024 में 17 करोड़ रुपए का चेंज था। वहीं जून 2025 में 273 करोड़ रुपए का चेंज हुआ। यानी स्टॉक में भारी बढ़ोतरी हुई।पहली तिमाही में जोमैटो ने ऑपरेशन से 7,167 करोड़ रुपए का राजस्व यानी रेवेन्यू जनरेट किया। पिछले साल के अप्रैल-जून के मुकाबले यह 70.39% बढ़ा है। अप्रैल-जून 2025 में कंपनी ने 4,206 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था।इटरनल ने बताया कि यह पहली तिमाही है, जब कंपनी के क्विक कॉमर्स सेगमेंट ने कंपनी के इतिहास में फूड डिलीवरी सेगमेंट की तुलना में ज्यादा नेट ऑर्डर वैल्यू दर्ज की है। जून तिमाही में कंपनी के क्विक डिलीवरी सर्विस सेगमेंट की नेट ऑर्डर वैल्यू ₹9,203 करोड़ रही। वहीं कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस की नेट ऑर्डर वैल्यू ₹8,967 करोड़ रही।रिजल्ट के बाद जोमैटो का शेयर आज 7.50% की तेजी के साथ 276.50 रुपए पर बंद हुआ। बीते 5 दिने में यह 3% और 1 महीने में 9% चढ़ा है। बीते छह महीने में जोमैटो ने 31% और एक साल में 30% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.46 लाख करोड़ रुपए है।कंपनियों के रिजल्ट दो भाग में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है, जबकि कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। यहां, जोमैटो की ब्लिंकिट समेत 21 सब्सिडियरी और 1 ट्रस्ट है। इन सभी के फाइनेंशियल रिपोर्ट को मिलाकर कंसॉलिडेटेड कहा जाएगा। वहीं, ब्लिंकिट के अलग रिजल्ट को स्टैंडअलोन कहा जाएगा। जोमैटो ने 20 मार्च 2025 को अपना नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड किया था। स्टॉक एक्सचेंज पर नए नाम 'इटरनल' के साथ ऑफिशियल लिस्टिंग 9 अप्रैल 2025 को हुई थी।दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने मिलकर साल 2008 में फूडीबे नाम से अपनी फूड डायरेक्टरी वेबसाइट लॉन्च की थी। केवल नौ महीनों में, FoodieBay दिल्ली एनसीआर में सबसे बड़ी रेस्टोरेंट डायरेक्टरी बन गई। दो साल के बाद 2010 में, कंपनी का नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया। दिल्ली-एनसीआर में अपनी सफलता के तुरंत बाद कंपनी ने पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में ब्रांच फैलानी शुरू कर दी। 2012 तक जोमैटो ने श्रीलंका, यूएई, कतर, दक्षिण अफ्रीका, यूके और फिलीपींस में अपनी सर्विसेज बढ़ाकर विदेशों में विस्तार करना शुरू कर दिया था। 2013 में न्यूजीलैंड, तुर्की और ब्राजील को इस लिस्ट में जोड़ा गया। जोमैटो देश का पहला फूड-टेक यूनिकॉर्न है। 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाले स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहा जाता है। जोमैटो ने पहली बार फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में 2 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था। जोमैटो एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों, रेस्टोरेंट पार्टनर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को जोड़ता है। फूड डिलीवरी के अलावा ग्रॉसरी डिलीवरी के लिए जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अगस्त 2022 में ब्लिंकिट खरीदा था।HDFC बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 12% बढ़ा: कमाई ₹99,200 करोड़ रही, बैंक हर शेयर पर ₹5 डिविडेंड और बोनस शेयर भी देगा देश के सबसे बड़े प्राइ‌वेट बैंक HDFC ने पहली तिमाही में कुल ₹99,200 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई में से बैंक ने 63,466 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, डिपॉजिट जैसे कामों में खर्च किए। इसके बाद बैंक के पास 18,155 करोड़ रुपए मुनाफा के रूप में बचा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 16,175 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार यह 12.24% बढ़ा है।कंपनी बोली- ग्राहकों का पैसे सेफ; जानें क्रिप्टो में निवेश कितना सेफ और क्या रिस्कइश्यू से ₹15 हजार करोड़ जुटाने का प्लान, टाटा संस अपने 23 करोड़ शेयर्स बेचेगीपत्थर गिरने से घर दबा, नवविवाहित दंपती की मौतसावन में विधानसभा में विधायकों के लिए मटन का इंतजामआगरा में कैलाश मंदिर पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबभिवानी में 36% ज्यादा बारिश से जलभरावकाशी में उमड़ा आस्था का सैलाब

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Zomato-Parent's Eternal Net Profit Falls 90% To R Zomato Share Price Eternal Share Price Eternal Q1

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 18:26:05