शाह मोहम्मद कुरैशी पहले तो हकलाने लगे फिर किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश में जुट गए. देखिए ये इंटरव्यू.
भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा हमले के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया है.March 3, 2019, 11:25 AM IST पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी एक इंटरव्यू के दौरान बुरी तरह फंस गए.
एक सवाल के जवाब में शाह मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि उनकी सरकार आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के साथ संपर्क में है. इसके बाद जब बीबीसी के पत्रकार नेसे पूछा कि पुलवामा हमले के बाद जैश से किसने संपर्क किया था, तो पाकिस्तानी विदेश मंत्री से जवाब देते नहीं बना. शाह मोहम्मद कुरैशी पहले तो हकलाने लगे फिर किसी तरह स्थिति को संभालने की कोशिश में जुट गए. भारत और पाकिस्तान के बीच पुलवामा हमले के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद दोनों के बीच तनाव और अधिक बढ़ा है.ने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी. जब इस बारे में बीबीसी पत्रकार ने सवाल किया तो शाह मोहम्मद कुरैशी ने कहा,"हमें इस पर यकीन नहीं है." पत्रकार ने पूछा, 'आपको इस बात का यकीन नहीं है कि जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान में स्थित है? उन्होंने हमले की जिम्मेदारी ली है." शाह मोहम्मद कुरैशी का जवाब, 'इसमें कोई संदेह नहीं है. संदेह इस बात पर है कि जब जैश-ए-मोहम्मद से संपर्क किया गया तो उन्होंने इससे इनकार किया.' पत्रकार ने अगला सवाल किया कि किससे संपर्क किया गया? ये सवाल सुनते ही शाह मोहम्मद कुरैशी के सारे जवाब खत्म हो गए. वह हकलाने लगे. हकलाते हुए उन्होंने किसी तरह अपना वाक्य पूरा किया और कहा कि यहां के लोगों ने उनसे संपर्क किया था और उन्होंने हमले से इनकार किया. इसी बात से संदेह पैदा हुआ. कुरैशी ने आगे कहा, 'लोग... लोग जो उन्हें जानते हैं... उन्होंने... उन्होंने उनसे संपर्क किया था. उन्होंने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया.'पाकिस्तान लगातार कह रहा है कि वह भारत से बातचीत करना चाहता है. शाह मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि अगर पाकिस्तान को कार्रवाई योग्य जानकारी मिलेगी तो वह कार्रवाई करेगा. उन्होंने आगे कहा कि भारत ने पाकिस्तान को डोजियर सौंपा है अगर भारत इस पर बातचीत करना चाहता है तो हम इसके लिए तैयार हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के हमले से हिला PAK, जनता और सेना को हर हालात के लिए तैयार रहने को कहापाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दावा किया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय वायुसेना के हमले को नाकाम कर दिया. जबकि भारत का दावा है कि इस ऑपरेशन में, बहुत बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी, कमांडर, प्रशिक्षक और आतंकी हमलों के प्रशिक्षण के लिए आये हुए जिहादियों का सफाया कर दिया गया.
Read more »
बालाकोट हमले के बाद क्या बोले पीएम मोदी और अमित शाहप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कार्रवाई के बाद कहा है कि देश नहीं झुकने दूंगा...
Read more »
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शोपियां में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी ढेरप्रवक्ता ने बताया कि एक मृत आतंकी की पहचान सुहैल नज़ीर मीर के तौर पर हुई है. वह शोपियां के सैयदपुरा पयीन इलाके का रहने वाला था, जबकि दूसरा दहशतगर्द पाकिस्तानी है.
Read more »
भारत ने पाकिस्तान को सौंपा पुलवामा हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का सबूत 'डोजियर'- Amarujalaभारत ने पाकिस्तान को सौंपा पुलवामा हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का सबूत 'डोजियर' PulwamaTerroristAttack Pakistan Dossier MEAIndia
Read more »
जल्द ही रिहा हो सकते हैं पायलट अभिनंदन, पाकिस्तान ने रखी ये शर्त!– News18 हिंदीइंडियन एयरफोर्स के जांबाज पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान रिहा करने को तैयार हो गया है, हालांकि उसने भारत के सामने एक शर्त रखी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तानी मीडिया को बयान देते हुए कहा कि हालात सामान्य हुए तो वो इंडियन पायलट अभिनंदन को रिहा करने के बारे में सोच सकते हैं. शाह महमूद कुरैशी का ये बयान तब आया, जब पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस में भारत के दो फाइटर जेट्स को मार गिराने का दावा किया.-May Release Captured IAF Pilot If Situation De-escalates, Says Pakistan Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi onm
Read more »
जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ अमेरिका ने दुनियाभर से की ये अपील
Read more »
चौतरफा दबाव के बीच पाकिस्तान ने कबूला, आतंकी सरगना मसूद अजहर पाक में ही हैपाकिस्तान ने आखिरकार कबूल लिया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) उनके देश में ही है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उनके देश में मौजूद होने की बात कबूलते हुए कहा कि भारत द्वारा ‘ठोस’ तथा ‘अकाट्य’ प्रमाण देने (जो कि अदालत में पेश किए जा सकें) पर ही सरकार उसके खिलाफ कोई कदम उठा सकती है.
Read more »
पुलवामा हमले में जैश के रोल को PAK ने नकारा, कहा- जिम्मेदारी ही नहीं लीपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने विदेशी मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि पुलवामा हमले के लिए जैश जिम्मेदार नहीं है. शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि जो जैश द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही जा रही है इसमें कन्फ्यूजन है. उन्होंने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
Read more »
जैश के हेडक्वार्टर पर सरकार का कब्जा, कहा- 'आतंक के लिए नहीं होने देंगे पाक की धरती का इस्तेमाल'– News18 हिंदीपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि पाक अपनी जमीन को भारत सहित किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगा.
Read more »
