चौतरफा दबाव के बीच पाकिस्तान ने कबूला, आतंकी सरगना मसूद अजहर पाक में ही है

United States News News

चौतरफा दबाव के बीच पाकिस्तान ने कबूला, आतंकी सरगना मसूद अजहर पाक में ही है
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 142 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

चौतरफा दबाव के बीच पाकिस्तान ने कबूला, आतंकी सरगना मसूद अजहर पाक में ही है Pakistan

खास बातेंनई दिल्ली : पाकिस्तान ने आखिरकार कबूल लिया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर उनके देश में ही है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के उनके देश में मौजूद होने की बात कबूलते हुए कहा कि भारत द्वारा ‘ठोस' तथा ‘अकाट्य' प्रमाण देने पर ही सरकार उसके खिलाफ कोई कदम उठा सकती है.

कुरैशी का बयान ऐेसे समय में आया है जब जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. भारत ने पाकिस्तान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के उसके नियंत्रित क्षेत्रों में आतंकवादी बुनियादी ढांचे की मौजूदगी से इनकार पर भी खेद व्यक्त किया था. Masood Azhar is in Pakistan, he is very unwell, he's unwell to the extent that he can't leave house because he is really unwell. That's the information I have. If they have evidence share with us so that we can convince the people and the judiciary: Shah Mahmood Qureshi. pic.twitter.com/kngJB5x1BT — Naila Inayat नायला इनायत March 1, 2019कुरैशी ने अजहर पर ‘सीएनएन' से कहा, ‘‘मुझे मिली जानकारी के मुताबिक वह पाकिस्तान में ही है. वह इस हद तक बीमार है कि घर से बाहर भी नहीं निकल सकता, क्योंकि वह काफी बीमार है'. मसूद अजहर पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद का सरगना है, जिसने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी. भारत लंबे समय से उसे संयुक्त राष्ट्र की आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, पाकिस्तान का सहयोगी चीन अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल कर बार-बार इन प्रयासों को बाधित कर देता है. कुरैशी ने यह भी कहा कि अदालत में पेश किए जाने लायक सबूत देने पर पाकिस्तान उसके खिलाफ कदम उठाएगा. उन्होंने कहा, ‘अगर उनके पास ठोस, अकाट्य प्रमाण हैं जो कि अदालत में पेश किए जा सकें, उन्हें हमसे साझा करें ताकि हम लोगों को विश्वास दिला सकें और पाकिस्तान की स्वतंत्र न्यायपालिका को विश्वास दिला सकें' OIC की बैठक में शामिल नहीं होगा पाकिस्तान, सुषमा स्वराज को बुलाए जाने का पाक विदेश मंत्री ने किया विरोध उन्होंने कहा, ‘हमें कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी'. कुरैशी ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को सौंपने के कदम को ‘शांति की पहल' बताते हुए कहा कि इसे पाकिस्तान की ‘तनाव कम करने की इच्छा' के तौर पर देखा जाना चाहिए. आपको बता दें कि दोनों मुल्कों के बीच जारी तनाव के बीच विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान आज देश वापस लौटेंगे. वाघा बॉर्डर के रास्ते वो पाकिस्तान से भारत आएंगे. सूत्रों के मुताबिक विंग कमांडर अभिनंदन को रावलपिंडी से विमान के ज़रिए लाहौर लाया जाएगा. इसके बाद वाघा पर भारतीय उच्चायोग के एअर अटैची को सौंपा जाएगा जो उन्हें लेकर बॉर्डर क्रॉस करेंगे. भारत और अंतरराष्ट्रीय जगत के दबाव के बाद कल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने पाक संसद में विंग कमांडर को रिहा करने का एलान किया था.टिप्पणियांपाक पीएम के एलान से पहले भारत ने साफ़ कर दिया था कि उसे अपने पायलट की रिहाई से कम कुछ भी मंज़ूर नहीं है और किसी भी डील से भारत ने साफ इनकार किया था. आपको बता दें कि विंग कमांडर अभिनंदन बुधवार को उस वक़्त पाकिस्तानी सेना के क़ब्ज़े में आ गए थे, जब मिग-21 जेट पर पाक के हमले के बाद उन्होंने पैराशूट से छलांग लगाई थी.अभिनंदन पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में जा गिरे थे. पाक सेना ने तुरंत उन्हें अपने क़ब्ज़े में लेकर उनका वीडियो जारी किया था. पकड़े जाने से पहले उन्होंने पाक का F-16 फ़ाइटर जेट मार गिराया था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगाSurgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगा14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। सीमा पर तनाव के बीच पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें बैठकर आपस में बातचीत से मसला सुलझाना होगा।
Read more »

कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरकश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेरजम्मू। कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ शोपियां के मेमानदर में हुई। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने तीन आतंकियों को यहां एक घर में घेर लिया। दोनों तरफ से हुई भारी गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Read more »

राजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्‍थान: बाड़मेर में सरहद के गांवों में धमाके के साथ गिरे धातु के टुकड़े-Navbharat Timesराजस्थान न्यूज़: पाकिस्‍तान से सटे राजस्‍थान के सीमावर्ती दो गांवों में कथित रूप से धातु के टुकड़े गिरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि यह किसी विमान के टुकड़े हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Read more »

ना'पाक' हरकतों पर होगा प्रहार, पीएम मोदी ने भारतीय सेनाओं को दिया फ्रीहैंड...ना'पाक' हरकतों पर होगा प्रहार, पीएम मोदी ने भारतीय सेनाओं को दिया फ्रीहैंड...भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसने और पड़ोसी देश में भारतीय वायुसेना के एक पायलट को बंदी बनाने के बाद बुधवार को तीन सेना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा की ताजा स्थिति की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री मोदी से पिछले 24 घंटों में दूसरी बार मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने तीन सेनाओं को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी है।
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीAbhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »

दुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरदुश्मन के गढ़ में भी अभिनंदन ने लगाए देशभक्ति के नारे, आत्मरक्षा में किए हवाई फायरपाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन जब भारत समर्थक नारे लगाए तो एक युवक ने बड़ी चालाकी से उन नारों को दोहराया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:09:26