मसूद अज़हर की मौत की सिर्फ़ ख़बर भर से जानें क्या-क्या हुआ सोशल मीडिया पर
खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के मरने की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही लोग खुशी से झूम उठे. आतंक के सौदागर मजहर की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से फैली. देखते ही देखते यह खबर भारत में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में चलने लगी.
आतंकी मसूद अजहर के मरने की बात को ट्वीटर पर लोग अच्छी खबर बता रहे हैं. इतना ही नहीं, लोग यहां तक कहने लगे कि मसूद अजहर भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक में मारा गया है. आपको बता दें कि पांच दिन पहले भारत ने पाकिस्तान में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह किया था. इसमें कई आतंकियों के भी मारे जाने की भी बात कही जा रही है. एक ओर जहां सोशल मीडिया पर लोग मसूद अजहर के मरने का जश्न मना रहे हैं और खबर शेयर कर रहे है, तो दूसरी ओर इस पर पाकिस्तान ने चुप्पी साध रखी रही है. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भी इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इससे पहले मसूद अजहर के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आई थी. सूत्रों का कहना है कि मसूद अजहर अभी जिंदा है, लेकिन अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था.Reports have emerged that Maulana Masood Azhar is dead. Pakistan's government is yet to make the official claim but as per the local media reports from Pakistan, Azhar was seriously injured during the air strike carried out by the IAF. pic.twitter.com/RiglPQDFAl — Bhim Srivastav March 3, 2019एक यूजर भीम श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, 'मौलाना मसूद अजहर के मरने की रिपोर्ट आई है. हालांकि अब तक पाकिस्तान द्वारा मसूद के मरने की आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है, लेकिन पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया में यह खबर चल रही है. भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर गंभीर रूप से घायल हो गया था.' Indian media is again making up a circus, playing into Pak's propaganda. Masood Azhar may or may not be alive but to declare him dead without any intel confirmation is so foolish. Remember Pak is guarding him against Int'l pressure, they'd want everyone to believe he's dead. — Devika 🇮🇳 March 3, 2019वहीं, एक ट्विटर यूजर देविका ने ट्वीट किया, 'भारतीय मीडिया फिर से पाकिस्तान के प्रोपेगैंडा को चला रही है. मसूद अजहर जिंदा भी हो सकता या नहीं भी, लेकिन बिना किसी पुष्टि के मसूद अजहर को मरा बताना मूर्खता है. याद रहे कि पाकिस्तान मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचा रहा है.' IAF strike or Liver cancer either way, world is a better place without A** H**** like terrorist Masood Azhar.#MasoodAzharDEAD — Krishna March 3, 2019ट्विटर यूजर कृष्णा ने कहा कि आतंकी मसूद अजहर चाहे भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक में मारा गया हो या लिवर कैंसर से मरा हो, उसके बिना दुनिया बेहतर है. सोशल मीडिया पर यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के शीर्ष सूत्रों ने मसूद अजहर के मारे जाने की खबर की पुष्टि करने से इनकार किया है. साथ ही दावा किया है कि मसूद अजहर डेली डायलिसिस पर है. हालांकि अभी तक इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिर मसूद अजहर के मरने की खबर किसने ब्रेक की. When Pak said he's having kidney failure and on dialysis and critical, it was evident that he has succumbed to air strike. Coward Pak is hiding the news.— Usha🇮🇳 March 3, 2019एक ट्विटर यूजर ऊषा का यह भी कहना है कि जब पाकिस्तान मसूद अजहर के किडनी फेल होने, डायलिसिस पर होने और नाजुक हालत होने की बात कह रहा है, तो यह भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में उसके मारे जाने का सबूत है. कायर पाकिस्तान मसूद अजहर के मारे जाने की खबर छिपा रहा है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारतीय एयरफोर्स ने 300 आतंकियों को 72 हूरों से मिलने भेजा है: ट्विटर यूजरआज भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्री-एम्वटिव ऑपरेशन में करीब 300 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान वायुसेना जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Read more »
पीएम मोदी की इमरान के साथ आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर, मौलवी गिरफ्तारपुलिस के अनुसार, आबिद दशक भर पहले बिहार से मिर्जापुर आया था और साल 2012 में उसे जलालपुर गांव की मस्जिद का इमाम बनाया गया था।
Read more »
पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में फिर तोड़ा सीजफायर, एक व्यक्ति घायलश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी, पुंछ और राजौरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलियां चलाईं, जिससे शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया।
Read more »
अभिनंदन की वापसी पर दुनियाभर की मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसे सराहा- Amarujalaअभिनंदन की वापसी पर दुनियाभर की मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐसे सराहा Abhinandancomingback narendramodi BJP4India
Read more »
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वाले कश्मीरी छात्र की तलाश में जुटी पुलिसशुआट्स डीम्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक कश्मीरी छात्र के फेसबुक पर देश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यूनिवर्सिटी की शिकायत पर बीते गुरुवार देर रात आरोपी छात्र के खिलाफ FIR दर्ज की है।
Read more »
सोशल मीडिया यूजर्स से शहीद की पत्नी की अपील..शहीद स्क्वाड्रन लीडर की पत्नी विजेता ने सोशल मीडिया यूजर्स को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं सोशल मीडिया के योद्धाओं से अपील करना चाहती हूं कि जो कुछ भी वे कर रहे हैं बंद कर दें। इससे कुछ हासिल नहीं होना है।
Read more »
क्या F16 बनाने वाली कंपनी भारत पर करेगी मुकदमा, फेक ट्वीट वायरलपाकिस्तानी अफसर का एक ट्वीट वायरल हो गया था. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के F16 विमान के भारत में अटैक करने की कोशिश के दौरान मार गिराने की बात कही थी.
Read more »
सोशल मीडिया पर छाए विंग कमांडर, लोग बोले, ''मूंछ हो तो अभिनंदन जैसी!'''पेट्टा' में मेगास्टार रजनीकांत और 'सिंघम' में सूर्या की मूंछ की याद दिलाने वाले अभिनंदन का हेयर स्टाइल पुरुषों के लिए अगली बड़ी चीज हो सकता है
Read more »
