'पेट्टा' में मेगास्टार रजनीकांत और 'सिंघम' में सूर्या की मूंछ की याद दिलाने वाले अभिनंदन का हेयर स्टाइल पुरुषों के लिए अगली बड़ी चीज हो सकता है
की बहादुरी के अलावा उनकी स्टाइलिश मूंछ, जिसमें दोनों ओर दाढ़ी के हिस्से भी जुड़े हुए हैं, चर्चा का विषय बन गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों के बीच ऐसी चलन बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.और 'सिंघम' में सूर्या की मूंछ की याद दिलाने वाले अभिनंदन का हेयर स्टाइल पुरुषों के लिए अगली बड़ी चीज हो सकता है.
विशेषकर उन लोगों के लिए, जिन्होंने हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली व शिखर धवन और बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की दाढ़ियों के स्टाइल को अपनाया हुआ है. रणवीर सिंह के निजी हेयरस्टाइलिस्ट और द शेव बार्बरशॉप के मालिक दर्शन येवालेकर ने आईएएनएस को बताया,"यह कहना गलत नहीं होगा कि वायुसेना के पायलट द्वारा रखी गई दाढ़ी जल्द ही भारत का अपना अभिनंदन स्टाइल कहलाई जाएगी." दो दिन पहले पाकिस्तान में उनका मिग-21 गिर जाने के बाद वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया गया था. उन्हें शुक्रवार को रिहा कर दिया गया. वह रात साढ़े नौ बजे भारत लौटे. उनकी वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ट्विटर यूजरों को आखिरकार उनकी अनूठी मूंछों पर बात करने का मौका मिला. कई पीढ़ियों से सेना और वायुसेना के जवान अपनी विशिष्ट मूंछों या दाढ़ी के स्टाइल के लिए जाने जाते हैं और यह उनकी उप-संस्कृति का एक हिस्सा रही है. येवालेकर ने कहा,"यह सिपाही और अधिकारी के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है. यह उनके चरित्र की अभिव्यक्ति की तरह है और वे इसे गर्व के साथ रखते हैं." ट्विटर यूजर मूंछों को लेकर उत्साहित हो गए हैं. अगर वहां मीम्स हैं तो इस बात को लेकर भी खूब चर्चा रही है कि इस स्टाइल को चलन बनने में कितना लंबा समय लगेगा. एक यूजर ने लिखा,"इस तरह की दाढ़ी बनाना नाइयों के लिए एक कठिन काम होने जा रहा है और हो सकता है इसकी उन्हें अधिक पैसे मिलें." एक अन्य ट्विटर यूजर ने अभिनंदन की वर्दी पर वायुसेना के पंखों का उल्लेख किया और कहा,"मुझे अच्छा लग रहा है कि कोई भी अभिनंदन के दोनों पंखों को नहीं पहचान पा रहा है. उनके वायुसेना के पंख और उनकी मूंछों के पंख." एक यूजर ने लिखा,"अभिनंदन की मूंछें भारत में अगली स्टाइल सनसनी होंगी. चौंकिएगा मत, जब आपका नाई आपसे पूछे कि अभिनंदन कट चाहिए क्या?" 'सिंघम' में अभिनेता सूर्या की याद दिलाते हुए कुछ ने अभिनंदन को उनकी बहादुरी के लिए 'रियल सिंघम' करार दिया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या इन पायलटों ने किया था पाकिस्तान पर हमला?सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों का संबंध क्या बालाकोट हमले से है?
Read more »
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान की जल्द हो सकती है वापसी- सूत्रसूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक डेमार्श (एक राजनीतिक कदम या पहल) सौंपा है, ताकि विंग कमांडर अभिनंदन की जल्द सुरक्षित वापसी हो सके.
Read more »
विंग कमांडर अभिनंदन के लिए पाकिस्तानी शख्स ने की ऐसी दुआ, वायरल हो गया ट्वीटWing Commander Abhinandan Varthaman: वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित वापसी को लेकर पाकिस्तानी शख्स ने ट्वीट किया है। यह ट्वीट तेजी सेे वायरल हो रहा है।
Read more »
अभिनंदन पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, भारत की दो-टूक, बिना शर्त हो रिहाई- Amarujalaअभिनंदन पर पाकिस्तान का नया पैंतरा, भारत की दो-टूक, बिना शर्त हो रिहाई MEAIndia PMOIndia AbhinandanVarthaman IndiaStrikesBack
Read more »
जल्द ही रिहा हो सकते हैं पायलट अभिनंदन, पाकिस्तान ने रखी ये शर्त!– News18 हिंदीइंडियन एयरफोर्स के जांबाज पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान रिहा करने को तैयार हो गया है, हालांकि उसने भारत के सामने एक शर्त रखी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पाकिस्तानी मीडिया को बयान देते हुए कहा कि हालात सामान्य हुए तो वो इंडियन पायलट अभिनंदन को रिहा करने के बारे में सोच सकते हैं. शाह महमूद कुरैशी का ये बयान तब आया, जब पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस में भारत के दो फाइटर जेट्स को मार गिराने का दावा किया.-May Release Captured IAF Pilot If Situation De-escalates, Says Pakistan Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi onm
Read more »
बेसब्री से हो रहा है विंग कमांडर अभिनंदन का इंतजार,देखिए वाघा-बॉर्डर की ताजा तस्वीरें...पायलट अभिनंदन वर्थमान का स्वागत करने के लिए अटारी संयुक्त जांच चौकी (जेसीपी) पर शुक्रवार को भारी संख्या में लोग जुटे हैं. अभिनंदन को आज(शुक्रवार को) पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा रिहा किया जाएगा.
Read more »
अभिनंदन के जज्बे, बहादुरी और हौसले को खेल जगत का सलाम, विराट समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई- Amarujalaअभिनंदन के जज्बे, बहादुरी और हौसले को खेल जगत का सलाम, विराट समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई AbhinandanVarthaman Abhinanadan imVkohli BCCI anilkumble1074
Read more »
