जेल भेजे जाने पर भी सिद्दारमैया इस्तीफा देने को तैयार नहीं : भाजपा
बेंगलुरु, 21 अगस्त । कर्नाटक भाजपा ने बुधवार को मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण भूमि घोटाले में आरोप लगने के बाद भी इस्तीफा नहीं देने के लिए मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की आलोचना की। राज्य भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष और विधायक सीमेंट मंजूनाथ ने कहा, “भले ही सिद्धारमैया को जेल भेज दिया जाए, लेकिन वह कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और जांच का सामना करना चाहिए क्योंकि वह सीधे मामले में शामिल हैं। अगर जांच में यह साबित हो गया कि वह दोषी नहीं हैं तो वह दोबारा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद की तुलना देवराज उर्स से करने वाले सिद्दारमैया सत्ता से मजबूती से चिपके हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दलितों का पैसा लूटना बंद करना चाहिए, साथ ही उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत का सिर्फ इसलिए अपमान करना बंद करना चाहिए कि वह दलित हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के खिलाफ बोलने वाले कांग्रेस नेताओं पर गुंडा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक दलित महिला राष्ट्रपति के सम्मानजनक पद पर पहुंचीं तो कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अपमानजनक तरीके से संबोधित किया। इससे पहले, कर्नाटक भाजपा ने कहा था कि मूडा मामले में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की जांच के लिए सहमति देने के बाद राज्यपाल का अपमान करने के लिए पार्टी राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा था, “इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं इसे कानूनी तौर पर अदालत में लड़ूंगा। यह राज्यपाल द्वारा लिया गया निर्णय है। उनके पास कोई अधिकार नहीं है, उनका कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है और यह असंवैधानिक है। हम इसे कानूनी रूप से लड़ेंगे।”मुख्यमंत्री ने कहा, इसमें केंद्र सरकार के साथ-साथ भाजपा और जनता दल की मिलीभगत है। आलाकमान मेरे साथ है, पूरा मंत्रिमंडल मेरे साथ है। सरकार मेरे साथ है, सभी विधायक मेरे साथ हैं।” यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP में उपचुनाव से पहले तैयारी में जुटी BJP, विपक्ष में हलचल तेजUP में भाजपा की आंतरिक कलह के बीच अपना दल सोनेलाल, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल भी अलग-अलग मुद्दों पर भाजपा और राज्य सरकार को घेरने में पीछे नहीं हैं.
Read more »
सिद्दारमैया के खिलाफ भाजपा के पैदल मार्च का समर्थन नहीं करेगी जेडी-एससिद्दारमैया के खिलाफ भाजपा के पैदल मार्च का समर्थन नहीं करेगी जेडी-एस
Read more »
कर्नाटक के मंत्री ने सिद्दारमैया को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर कहा, यह सही नहीं हैकर्नाटक के मंत्री ने सिद्दारमैया को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर कहा, यह सही नहीं है
Read more »
Bihar Politics: दिलीप जायसवाल का तमिलनाडु के मंत्री पर पलटवार, कहा- सनातन विरोधी बातें करके समाज को बांटने की कोशिशBihar Politics: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तमिलनाडू के मंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि किसी को भी किसी की आस्था और धर्म पर चोट नहीं पहुंचाना चाहिए.
Read more »
बेंगलुरु में बारिश से जनजीवन प्रभावित; भाजपा ने सिद्दारमैया सरकार के 'कुप्रबंधन' पर उठाया सवालबेंगलुरु में बारिश से जनजीवन प्रभावित; भाजपा ने सिद्दारमैया सरकार के 'कुप्रबंधन' पर उठाया सवाल
Read more »
जनमत सर्वेक्षण : हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं, भाजपा सबसे आगेजनमत सर्वेक्षण : हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं, भाजपा सबसे आगे
Read more »
