UP में भाजपा की आंतरिक कलह के बीच अपना दल सोनेलाल, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल भी अलग-अलग मुद्दों पर भाजपा और राज्य सरकार को घेरने में पीछे नहीं हैं.
29 जुलाई से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आरंभ हो रहा है और इस बार सदन में योगी सरकार के लिए चुनौतियों की भरमार है. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के हौसले बुलंद हैं.
इसके अलावा, बीजेपी के सहयोगी दल भी प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं, जिससे योगी सरकार की राह मुश्किल होती दिखाई दे रही है.बीजेपी की आंतरिक कलह के बीच सहयोगी दल-अपना दल सोनेलाल, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल अलग-अलग मुद्दों पर बीजेपी और प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी में हैं. ये दल विधानसभा सत्र में अपने मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि यदि वे ऐसा करने में असफल होते हैं तो इसका असर उनके वोटबैंक पर पड़ सकता है. वहीं, यदि वे सरकार को कठघरे में खड़ा करते हैं, तो गठबंधन की स्थिरता खतरे में पड़ सकती है.आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद, अपना दल सोनेलाल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने योगी सरकार पर सरकारी नौकरियों में भेदभाव करने का आरोप लगाया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछड़े और दलित वर्ग के युवाओं को 'नॉट सूटेबल' कहकर नौकरियों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है. इस मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल और उनकी पार्टी का रुख सख्त है और वे इसे सदन में प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर रही हैं.वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बुलडोजर नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारी मंत्रियों की भी नहीं सुनते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और इसका चुनावों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. यह मुद्दा भी विधानसभा सत्र में चर्चा का केंद्र बन सकता है, जिससे सरकार पर दबाव बढ़ेगा. इसके अलावा जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल ने कांवड़ मार्ग पर दुकानों के सामने नाम लिखने के फैसले पर आपत्ति दर्ज कराई है. यह मुद्दा भी सदन में उठने की संभावना है, जिससे बीजेपी के सहयोगी दलों की भूमिका पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा.
Up Politics News BJP UP News Hindi News Yogi Adityanath UP Assembly Session
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रात में सोने से पहले करें ये काम, दिमाग होगा तेजरात में सोने से पहले करें ये काम, दिमाग होगा तेज
Read more »
विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने झारखंड में लिया बड़ा फैसला, सियासी हलचल तेजभाजपा ने झारखंड में प्रभारी की नियुक्ति ऐसे समय में की है, जब इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
Read more »
पाकिस्तानी गुब्बारे की दस्तक से अनूपगढ़ में मची हलचल, जांच में जुटी पुलिसRajasthan News: राजस्थान के अनूपगढ़ में खेत में काश्त करने गए रामलाल ने जब गुब्बारा देखा तो इसने इसकी सूचना खेत के मालिक दुलीचंद को दी. दुलीचंद के द्वारा इसकी सूचना रावला पुलिस थाने में दी गई.
Read more »
'बैकफुट' पर आने की जरूरत नहीं : चुनाव परिणाम को लेकर BJP कार्यकर्ताओं से बोले CM योगीUP BJP Working Committee Meeting में कार्यकर्ताओं से बोले CM Yogi: उपचुनाव में सभी सीटें जीतेंगे
Read more »
US: ट्रंप पर गोली चलाने वाले थॉमस क्रुक के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई, रिश्तेदारों ने बोला- बचपन से ही...डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, आरोपी शख्स का परिवार अभी भी इस असमंजस में कि आखिर यह सब हुआ क्या।
Read more »
US: ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रुक के परिवार की पहली प्रतिक्रिया आई, दोस्तों ने भी बताया बेहद शांत स्वभाव काडोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं, आरोपी शख्स का परिवार अभी भी इस असमंजस में कि आखिर यह सब हुआ क्या।
Read more »
