जेलेंस्की से बोले ट्रम्प- यूक्रेन को तबाह कर देगा रूस: पुतिन की शर्तें मानों और युद्ध खत्म करो; यूक्रेनी मो...

Trump Zelensky Meeting News

जेलेंस्की से बोले ट्रम्प- यूक्रेन को तबाह कर देगा रूस: पुतिन की शर्तें मानों और युद्ध खत्म करो; यूक्रेनी मो...
Ukraine Russia WarTrump Russia DonbasZelensky White House Meeting
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 34 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 41%
  • Publisher: 51%

US President Donald Trump told Ukrainian President Volodymyr Zelensky to accept Russia's demands to end the war, warning that refusal could lead to Ukraine's destruction; Donbas maps reportedly thrown during closed-door White House meeting.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से रूस की शर्तें मानने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर यूक्रेन ने ऐसा नहीं किया तो, पुतिन उसे तबाह कर देंगे। यह जानकारी फाइनेंशियल टाइम्स ने रविवार को दी। व्हाइट हाउस में शुक्रवार को बंद दरवाजों के पीछे हुई बैठक के दौरान ट्रम्प ने जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन को पूरे पूर्वी डोनबास को रूस को सौंप देना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में ट्रम्प ने यूक्रेनी सैन्य मोर्चे के नक्शे फेंक दिए। यही बातें रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक दिन पहले यानी 16 अक्टूबर को ट्रम्प से फोन पर कही थीं। पुतिन ने ट्रम्प को बताया था कि अगर यूक्रेन डोनबास को सौंप देता है तो उसे बदले में खेरसान और जपोरेजिया के कुछ हिस्से वापस कर दिए जाएंगे। इससे पहले 2024 में पुतिन ने पूरे डोनबास, खेरसान और जपोरेजिया पर कब्जा मांगा था। हालांकि आखिर में जेलेंस्की ने ट्रम्प को मनाकर मौजूदा सीमा पर युद्ध को रोकने पर सहमति बनाई।हथियार मांगने व्हाइट हाउस पहुंचे थे जेलेंस्की जेलेंस्की व्हाइट हाउस इस उम्मीद में पहुंचे थे कि उन्हें हथियार मिलेंगे ताकि वे युद्ध जारी रख सकें। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति शांति समझौते पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। जेलेंस्की ने रूस से लड़ने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति से टॉमहॉक मिसाइलें मांगी। हालांकि, ट्रम्प ने इसे लेकर हिचकिचाहट जताई। ट्रम्प ने कहा- मैं चाहता हूं कि यूक्रेन को कभी टॉमहॉक की जरूरत ही न पड़े। हालांकि, जेलेंस्की ने टॉमहॉक के बदले में यूक्रेन में बने हजारों ड्रोन देने की डील रखी। इस पर ट्रम्प ने हामी भरी लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देना दोनों देशों के तनाव को और बढ़ाएगा।ट्रम्प और जेलेंस्की ने बैठक से पहले मीडिया से बात की। इस दौरान दोनों ने कई सवालों के जवाब दिए। ट्रम्प ने एक बार फिर से कहा कि वह जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करके जंग खत्म करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुतिन के साथ आगामी हफ्तों में बुडापेस्ट में होने वाली समिट एक ‘डबल मीटिंग’ होगी, जहां वे पुतिन और जेलेंस्की से अलग-अलग मिलेंगे, लेकिन दोनों राष्ट्रपति आपस में सीधे मुलाकात नहीं करेंगे। ट्रम्प ने खुद को मीडिएटर बताते हुए कहा, 'ये दोनों नेता एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। ऐसे में वे सबकुछ ठीक करना चाहते हैं।'ट्रम्प ने टॉमहॉक मिसाइल और ड्रोन की अदला-बदली पर कहा- हम अपने ड्रोन खुद बनाते हैं, लेकिन हम दूसरों से भी ड्रोन खरीदते हैं और वे बहुत अच्छे ड्रोन बनाते हैं। जब एक पत्रकार ने ट्रम्प से पूछा कि क्या अमेरिका, यूक्रेन को टॉमहॉक मिसाइल देगा जिससे वह रूस में हमले कर सके। इस पर उन्होंने माना कि यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देना रूस के साथ युद्ध में तनाव को बढ़ाएगा, लेकिन फिर भी उन्होंने इस मुद्दे पर जेलेंस्की के साथ चर्चा करने की इच्छा जताई।ट्रम्प ने जेलेंस्की की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत मुश्किलें झेली हैं। हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि क्या शांति समझौते के लिए यूक्रेन को अपनी जमीन रूस को देनी पड़ेगी, तो उन्होंने साफ जवाब नहीं दिया। ट्रम्प ने कहा- युद्ध बहुत मुश्किल है। आप सब कुछ जानते हुए भी कुछ नहीं जानते।अगस्त में पुतिन से मिलने से पहले उन्होंने कहा था कि युद्ध खत्म करने के लिए जमीन की अदला-बदली जरूरी हो सकती है।यह खबर भी पढ़ें.

.. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्हाइट हाउस पहुंचे:ट्रम्प के साथ लंच किया; रूस-यूक्रेन की जमीन अदला-बदली पर ट्रम्प खामोश यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की 17 अक्टूबर को अमेरिका के व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलने पहुंचे। ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद यह ट्रम्प की तीसरी अमेरिका यात्रा थी। जेलेंस्की के साथ व्हाइट हाउस में लंच किया।फ्रांस के म्यूजियम से नेपोलियन के 9 कीमती गहने चोरी:अमेरिका में 'नो किंग्स' प्रोटेस्ट, 70 लाख लोग जुटे:पंजाब में 4-5 दिन सामान्य रहेगा तापमानरांची का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादालखनऊ में 3500 करोड़ की धनवर्षापंजाब में अगले 5 दिन साफ रहेगा मौसममुजफ्फरपुर में धनतेरस पर बाजार में धन की बरसात

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Ukraine Russia War Trump Russia Donbas Zelensky White House Meeting Trump Ukraine War Talks Donbas Map Incident Trump Putin Warning Ukraine Conflict News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रम्प से बात की: गाजा पीस प्लान की बधाई दी; कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध को भी ...यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रम्प से बात की: गाजा पीस प्लान की बधाई दी; कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध को भी ...Ukrainian President Volodymyr Zelensky calls US President Donald Trump to congratulate on Gaza Peace Plan; discusses ending Russia-Ukraine war and strengthening air defense, highlights impact of sanctions on Russia
Read more »

US President Donald Trump To Meet Putin In Hungary In Bid To End Russia-Ukraine WarUS President Donald Trump To Meet Putin In Hungary In Bid To End Russia-Ukraine WarThe planned talks will precede Trumps upcoming meeting with Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy at the White House, where discussions will center on arms and efforts to resolve the ongoing conflict.
Read more »

जेलेंस्की मिसाइलें मांगने अमेरिका पहुंचे, ट्रम्प ने बेरुखी दिखाई: यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- ड्रोन के बदले ट...जेलेंस्की मिसाइलें मांगने अमेरिका पहुंचे, ट्रम्प ने बेरुखी दिखाई: यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- ड्रोन के बदले ट...Trump Zelenskyy Meeting White House Russia Ukraine War Putin Live Updates
Read more »

‘I Do Understand Pakistan Attacked...’: Donald Trump Weighs In On Pakistan-Afghanistan Conflict, Says It’s ‘Easy’ For Him To Solve‘I Do Understand Pakistan Attacked...’: Donald Trump Weighs In On Pakistan-Afghanistan Conflict, Says It’s ‘Easy’ For Him To SolveDuring a bilateral lunch with Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy in the White House, Trump said that the ongoing conflict between Pakistan and Afghanistan would be an easy one for him to solve.
Read more »

‘I’m Ready’: Zelenskyy Dares Putin To Face Him In Budapest, Urges Trump To Hit Harder On Russia‘I’m Ready’: Zelenskyy Dares Putin To Face Him In Budapest, Urges Trump To Hit Harder On RussiaUkrainian President Zelenskyy signals willingness for direct talks with Putin, pressing Trump to escalate pressure on Russia amid ongoing war.
Read more »

Trump Repeats Claim India Agreed To Cut Russian Oil Imports, Warns Of ‘Massive Tariffs’Trump Repeats Claim India Agreed To Cut Russian Oil Imports, Warns Of ‘Massive Tariffs’US President Donald Trump has reiterated his claim that India has agreed to curb its Russian oil purchases, warning that New Delhi could face “massive tariffs” if it refuses to comply.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:17:52