जेएनयू देशद्रोह मामला: कोर्ट ने पूछा- चार्जशीट में जल्दबाजी क्यों? मांगी घटना की VIDEO– News18 हिंदी

United States News News

जेएनयू देशद्रोह मामला: कोर्ट ने पूछा- चार्जशीट में जल्दबाजी क्यों? मांगी घटना की VIDEO– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines

जेएनयू देशद्रोह मामला: कोर्ट ने मांगी असली वीडियो, कई अहम पहलुओं पर उठाये सवाल

करने के लिए दिल्ली सरकार से इजाज़त ही नहीं ली गई थी तो इसके लिए इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई गई ? उधर दिल्ली सरकार ने कहा है कि चार्जशीट वाली फ़ाइल प्रोसेस में है और अभी इस पर निर्णय लेने में 2 महीने लग जाएंगे.

कोर्ट ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि जिस वीडियो के आधार पर दोषी बनाया गया है पहले उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी.बता दें कि पिछली सुनवाई में भी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को केजरीवाल सरकार की अनुमित लिए बिना चार्जशीट पेश करने के लिए फटकार लगाई थी और 6 फरवरी तक सरकार की अनुमति लेकर आने को कहा था. इस बार कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि पहले हम वीडियो देखेंगे उसके बाद फैसला करेंगे. जज ने साफ़ कहा कि पहले वीडियो सबूत मैं देखूंगा फिर कोई फैसला होगा. बता दें कि केस के जांच अधिकारी तबियत खराब होने की वजह से कोर्ट में मौजूद नही थे.बता दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में 9 फरवरी 2016 को भारत विरोधी नारे लगाने के मामले में स्पेशल सेल ने पटियाला हाउस के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमीत आनंद की कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी. इस चार्जशीट में कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान के अलावा सात कश्मीरियों को भी देशद्रोह का आरोपी बनाया गया है. इन सभी कश्मीरी छात्रों से भी पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन इन्हें बिना गिरफ्तारी के चार्जशीट किया गया है. इनके खिलाफ चार्जशीट में 124A , 323, 465, 471, 143, 149, 147, 120B जैसी धाराएं लगाई गई हैं. स्पेशल सेल ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अभियोजन से भी बातचीत की है. मामले में ABVP के कार्यकर्ताओं और जेएनयू के सुरक्षाकर्मियों को गवाह बनाया गया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक उमर खालिद के खिलाफ धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज किया गया है. इनके अलावा 36 लोग ऐसे थे, जिन्हें जांच के दायरे में रखा गया था. इनमें यूनिवर्सिटी के छात्र और सुरक्षाकर्मी शामिल थे, हालांकि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. चार्जशीट में कश्मीरी छात्रों को भी आरोपी बनाया गया है जिनके नाम आकिब हुसैन, मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, उमर गुल, रईस रसूल, बशरत अली, और खलिद बशीर भट हैं.- 9 फरवरी 2016: जेएनयू में आतंकी अफज़ल गुरु की फांसी के खिलाफ एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के खिलाफ ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और छात्रों के गुटों में मारपीट हुई. इसी कार्यक्रम में कथित तौर पर भारत विरोधी नारे लगाए गए. - 11 फरवरी: टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर भारत विरोधी नारों की वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के वसंतकुंज थाने में धारा 124A के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया. - 12 फरवरी: दिल्ली पुलिस ने तत्कालीन जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के प्रेजिडेंट कन्हैया कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि उमर खालिद अंडरग्राउंड हो गया. इन दनों के अलावा बनज्योत्स्ना लाहिड़ी, अनिर्बान भट्टाचार्य रुबीना सैफी, रामा नागा, आनंद और रेयाज़ उल हक़ का नाम भी वीडियो के आधार पर एफआईआर में शामिल कर उन्हें आरोपी बनाया गया. एफआईआर के खिलाफ जेएनयू के छात्रों ने प्रदर्शन किया. - 15/16 फरवरी: वकीलों के एक गुट ने कन्हैया कुमार पर पेशी के दौरान जानलेवा हमला किया, पुलिस ने मुश्किल से कन्हैया को बचाया.- 27 फरवरी: देशद्रोह के केस को विशेष अदालत को ट्रांस्फर कर दिया गया.- 17 मार्च: उमर और अनिर्बान को 6 महीने की अंतरिम ज़मानत मिली. - जून: एक टीवी चैनल के जरिए मिली वीडियो की जांच में सामने आया कि उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है. पुलिस ने चार वीडियो को असली बताया.- सितंबर: पुलिस ने तीन कश्मीरी युवाओं से पूछताछ की जिनमें से दो जेएनयू के छात्र हैं.- 14 जनवरी 2019: स्पेशल सेल ने मामले में चार्जशीट दायर की.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राफेल पर मायावती ने PM मोदी से पूछा- 5 साल में क्यों नहीं किया भारतीय बेड़े में शामिल?– News18 हिंदीराफेल पर मायावती ने PM मोदी से पूछा- 5 साल में क्यों नहीं किया भारतीय बेड़े में शामिल?– News18 हिंदीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'गढ़' अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राफेल विमान को लेकर दिए गए बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि जब राफेल विमान लड़ाई में काम आ सकता है तो पिछले 5 वर्षों के शासनकाल में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया? Rafale fighter could have prove useful in fight against Pak, claims PM Modi in his rallies. Even then not a single Rafale inducted into IAF fleet during his govt. Better explain people why this kind of lapse & neglect even by the BJP on the issue of country's safety & security?
Read more »

दस्तावेजों की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में हंगामा, 14 मार्च को होगी अगली सुनवाई– News18 हिंदीदस्तावेजों की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में हंगामा, 14 मार्च को होगी अगली सुनवाई– News18 हिंदीकेंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि राफेल जांच से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी हो गए हैं. कोर्ट में राफेल मामले से जुड़ी पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई जारी है.
Read more »

मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान ने जैश की मदद से भारत पर किया हमला- मुशर्रफ– News18 हिंदीमेरे कार्यकाल में पाकिस्तान ने जैश की मदद से भारत पर किया हमला- मुशर्रफ– News18 हिंदीपाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपने ही देश की पोल खोल दी है. बुधवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार से बातचीत करते हुए परवेज मुशर्रफ ने खुलासा किया कि पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद का कई बार इस्तेमाल किया है. मुशर्रफ ने कहा, 'मेरे कार्यकाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारत पर हमलों को अंजाम देने के लिए कई दफा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की मदद ली.'-Pakistan intelligence agency isi used Jaish-e-Mohammed to carry out attacks in India, says Pervez Musharraf onm
Read more »

UP पुलिस ने थाने में वृद्ध महिला को लात-घूसोंं से पीटा, VIDEO वायरल– News18 हिंदीUP पुलिस ने थाने में वृद्ध महिला को लात-घूसोंं से पीटा, VIDEO वायरल– News18 हिंदीदबंग दरोगा यही नहीं रुके, उन्होंने अपनी कुर्सी से तैश में उठे और सामने बैठी महिला पर लात घुसों की बरसात कर दी. यह सब वाक्य कैराना कोतवाली परिसर में खुलेआम होता रहा. दारोगा की इस दबंगई का वीडियो किसी एक युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल, एसपी शामली अजय कुमार ने वीडियो के आधार पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को मामले की जांच सोंप दी है.
Read more »

कन्हैया कुमार की बढी मुश्किलें, पीएम मोदी को अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्जकन्हैया कुमार की बढी मुश्किलें, पीएम मोदी को अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्जजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ किशनगंज कोर्ट में केस दर्ज किया गया है। उनपर आरोप है कि उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
Read more »

BJP ने अपने सांसदों से मांगी संसदीय क्षेत्र के शहीदों की जानकारी– News18 हिंदीBJP ने अपने सांसदों से मांगी संसदीय क्षेत्र के शहीदों की जानकारी– News18 हिंदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने सभी सांसदों को 2 पेज का एक फॉर्मेट भेजा है. जिसमें उनसे कई जानकारियां मांगी गईं हैं. इसमें उनसे संसदीय क्षेत्र के शहीदों की भी जानकारी भी मांगी गई है.
Read more »

पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, BSF ने खदेड़ा, 10 दिन में तीसरी घटनापाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ की कोशिश, BSF ने खदेड़ा, 10 दिन में तीसरी घटनापिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है, जब पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया और भारतीय सुरक्षाबलों ने उसे खदेड़ दिया।
Read more »

BREAKING: सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज– News18 हिंदीBREAKING: सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक अध्यादेश को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज– News18 हिंदीBREAKING: सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज
Read more »

BREAKING: फारूक अब्दुल्ला ने बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक को बताया चुनावी स्टंट– News18 हिंदीBREAKING: फारूक अब्दुल्ला ने बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक को बताया चुनावी स्टंट– News18 हिंदीBREAKING: फारूक अब्दुल्ला ने बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक को बताया चुनावी स्टंट
Read more »



Render Time: 2026-04-05 11:21:47