राफेल पर मायावती ने PM मोदी से पूछा- 5 साल में क्यों नहीं किया भारतीय बेड़े में शामिल? Mayawati narendramodi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'गढ़' अमेठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राफेल विमान को लेकर दिए गए बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने निशाना साधा है.ने कहा कि जब राफेल विमान लड़ाई में काम आ सकता है तो पिछले 5 वर्षों के शासनकाल में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया?ने कहा था,"हमारी सरकार में ही पहला राफेल उड़ेगा.
लोग वर्षों तक राफेल विमानों के सौदे पर बैठे रहे और जब सरकार जाने की बारी आई तो उसको ठंडे बस्ते में डाल दिया. हमारी सरकार आई और 1.5 साल के भीतर सौदे पर मुहर लगाई और कुछ ही महीने में दुश्मन के होश उड़ाने के लिए पहला राफेल विमान भारत के आसमान में होगा."को लेकर दिए गए पीएम मोदी के बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा,"पीएम मोदी का रैलियों में कहना है कि पाक के साथ लड़ाई में राफेल विमान बहुत काम आ सकता था. ऐसी बात थी तो पिछले 5 वर्षों के इनके शासन में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया? बीजेपी द्वारा भी देश की रक्षा व सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों?" पीएम श्री मोदी का रैलियों में कहना है कि पाक के साथ लड़ाई में राफेल विमान बहुत काम आ सकता था। ऐसी बात थी तो पिछले 5 वर्षों के इनके शासन में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया? बीजेपी द्वारा भी देश की रक्षा व सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों?इससे पहले मायावती ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी. मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा,"समस्त देशवासियों व खासकर करोड़ों शिवभक्तों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई व उनके बेहतर भविष्य की अनेकों शुभकामनायें। महाशिवरात्रि का महापर्व देश में आज पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: भारतीय एक्शन के बाद बालाकोट में सबूत मिटाने में जुटा PAK, सेना ने घेराएयर स्ट्राइक के सबूत मिटाने में जुटा पाकिस्तान IndiaStrikesBack IndianAirForce Balakot airstrike
Read more »
सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों ने एक सुर में कहा, 'well done वायुसेना'सर्वदलीय बैठक में शामिल नेताओं ने सरकार एवं सुरक्षा बलों के साथ अपनी एकजुटता प्रकट की.
Read more »
योगी ने कहा- दुश्मन को घर में घुसकर मारने का माद्दा सिर्फ मोदी मेंउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौरी डांडा गांव में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने 322 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा की जहां उन्होने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि POK में भारतीय वायुसेना के हमले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जिसमें उन्होने कहा, दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर मारना सिर्फ मोदी के ही बस की बात है.
Read more »
राफेल मामले में दायर पुनर्विचार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में 6 मार्च को होगी सुनवाईCJI रंजन गोगोई, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस के एम जोसफ की बेंच सुनवाई करेगी. आपको बता दें कि पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई खुली अदालत में होगी.
Read more »
राहुल गांधी का PM मोदी को जवाब- राफेल लाने में देर आपकी सरकार ने कीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ाकू विमान राफेल डील न लाने के आरोप का जवाब दिया है. राहुल ने पीएम से कहा है कि राफेल डील में देरी करने वाली सरकार आपकी ही है.
Read more »
राहुल के गढ़ में बोले पीएम मोदी- हमारी सरकार में ही पहला राफेल उड़ेगाहमारी सरकार में ही पहला राफेल उड़ेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Read more »
राफेल पर PM मोदी के बयान से भड़का विपक्ष, किया पलटवारभारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक और राफेल डील को लेकर राजनीति तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राफेल विमान और एयर स्ट्राइक लेकर कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने पलटवार किया है. कांग्रेस, सीपीआईएम और सीपीआई ने राफेल विमान की देरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया है. आपको बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा था कि अगर देश के पास राफेल विमान होते, तो नजीता कुछ और होता.
Read more »
