असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि विसरा रिपोर्ट के बाद CID अब सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में सही दिशा में जांच करेगी। सिंगापुर में मौजूद चार गवाह सोमवार को गुवाहाटी में CID के सामने बयान दर्ज कराएंगे। 19 सितंबर को स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबीन की मौत हो गई थी। अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। विसरा सैंपल की जांच दिल्ली में की जा रही है।
अब सही दिशा में जांच होगी, चार गवाह आज बयान देंगे; CID को ठोस सबूत मिलेअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में CID अब सही दिशा में जांच करेगा। सरमा ने यह भी कहा कि जुबीन की मौत के समय चार गवाह जो सिंगापुर में मौजूद थे। वे सोमवार को गुवाहाटी पहुंचेंगे और CID के सामने अपने बयान दर्ज कराएंगे। कुछ ही दिनों में अदालत के सामने सबकुछ पेश किया जाएगा। जुबीन की 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। उस वक्त जुबीन नाव में कुल 17 लोगों के साथ सवार थे। सिंगर की मौत मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें जुबीन के चचेरे भाई और DSP संदीपन गर्ग, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, सह गायिका अमृतप्रभा महंत, नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकनु महंत, बैंड के ड्रम मास्टर शेखर ज्योति गोस्वामी शामिल हैं।स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने बताया कि जुबीन की मौत के मामले में अब तक राज्य में 10 लोगों के खिलाफ 60 से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। स्पेशल DGP गुप्ता ने बताया कि सिंगापुर में की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्रोटोकॉल के अनुसार परिवार को दी जाएगी। सिंगापुर की जांच टीम ने भी काम किया। उन्होंने परिवार से संपर्क भी किया। वहीं, गुवाहाटी में किए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। विसरा सैंपल को डिटेल जांच के लिए दिल्ली के सेंट्रल फोरेंसिक लैब भेजा गया है। गुप्ता ने कहा कि विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार और हमारे पास उपलब्ध हो जाएगी। मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर के आंतरिक अंगों जैसे आंत, लिवर, किडनी से लिए जाने वाले नमूने विसरा सैंपल कहलाते हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा था कि हमें आरोपियों के खिलाफ कुछ सबूत मिले हैं। इसलिए आगे जांच के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी थी। SIT सूत्रों के मुताबिक, वीडियो में गोस्वामी गर्ग के बहुत करीब तैरते दिखाई दिए, जबकि अमृतप्रभा ने पूरी घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया था।जुबीन का जन्म 18 नवंबर 1972 को असम के तिनसुकिया जिले में हुआ था। वे असमिया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में गायक, संगीतकार, गीतकार, एक्टर और डायरेक्टर रहे। उन्होंने असमिया, हिंदी, बांग्ला और अंग्रेजी भाषा में गाने गाए हैं। इसके अलावा सिंगर ने बिष्णुप्रिया मणिपुरी, आदि, बोरो, अंग्रेजी, गोलपारिया, कन्नड़, कार्बी, खासी, मलयालम, मराठी, मिसिंग, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु, तिवा सहित 40 भाषाओं और बोलियों में 38 हजार से ज्यादा गाने गए। जुबीन असम के हाईएस्ट पेड सिंगर थे। जुबीन गर्ग केस में SIT का बड़ा खुलासा, सिंगर के बॉडीगार्ड्स के खातों में 1 करोड़ का लेनदेन सिंगर जुबीन गर्ग मौत मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की चल रही जांच में नया खुलासा हुआ है। एसआईटी ने जांच के दौरान सिंगर के दो निजी सुरक्षा अधिकारियों के खातों में लगभग 1 करोड़ रुपए का नकद लेनदेन पाया है। सिक्योरिटी गार्ड के बैंक खातों में करीब ₹1 करोड़ रुपए की संदिग्ध लेन-देन के खुलासे के बाद पुलिस अब मनी ट्रेल और संभावित साजिश के एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है।महागठबंधन में कल सीट शेयरिंग का ऐलान संभव:केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया:इंदौर में अक्टूबर में समय से पहले बढ़ी ठंडराजसमंद में मानसून विदा, नदियों में अभी भी जारी आवकपंजाब में रात के समय बढ़ेगी ठंडझारखंड में साढ़े चार माह में 1266.
6 मिमी बारिशसोनीपत में मत्स्य कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन
जुबीन गर्ग CID जांच विसरा रिपोर्ट सिंगापुर गिरफ्तारी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'गद्दार' डॉक्टर सालुंखे की CID में होगी वापसी, एसीपी प्रद्युम्न का केस करेंगे सॉल्व?सोनी टीवी के सबसे सुपरहिट शो CID का सीजन 2 साल 2024 में शुरू हुआ था और तभी से इसके एपिसोड फैंस का दिल जीत रहे है.
Read more »
‘मुझे फंसाने की कोशिश...’, प्रिंसिपल भारती ने बताया-कौन कर उनके खिलाफ साजिश‘CID वाले मुझे फंसाने की कोशिश...’, हिमाचल के मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल रमेश भारती ने बताया-किसने रची साजिश, अपना पक्ष भी रखा
Read more »
नकली CID अफसर अरेस्ट, की थी 60 लाख की ठगीमुंबई में एक नकली सीआईडी अफसर गिरफ्तार हुआ है। उसने एक होटल व्यवसायी से 60 लाख रुपये की ठगी की थी। पीड़ित का बेटा यूपीएससी परीक्षा में सफल नहीं हो पा रहा था। आरोपी याकूब शेख ने खुद को बड़ा अफसर बताकर मदद का वादा किया। उसने और उसके साथी विजय चौधरी ने मिलकर पैसे...
Read more »
Breaking: Pakistani Spy Arrested In Rajasthan For Leaking Army Secrets To ISIAccording to Dr Vishnukant, IGP CID (Security), Hanif Khan’s activities were found suspicious after we detected his constant contact with the Pakistani intelligence agency through social media.
Read more »
जुबीन गर्ग की मौत की जांच की मांग, परिवार ने CID में दर्ज कराई शिकायतअसम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में उनके परिवार ने सीआईडी से जांच की मांग की है। परिवार ने मैनेजर और आयोजनकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबीन की मौत हुई थी।
Read more »
जुबिन गर्ग मौत केस: CID की कार्रवाई तेज, इवेंट मैनेजर पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपअसम और बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के बाद अब CID की जांच तेज हो गई है. बीते दिनों इवेंट मैनेजर के घर हुई छापेमारी के बाद कई अहम सबूत CID के हाथ लगे है.
Read more »
