असम और बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के बाद अब CID की जांच तेज हो गई है. बीते दिनों इवेंट मैनेजर के घर हुई छापेमारी के बाद कई अहम सबूत CID के हाथ लगे है.
असम के सिंगर जुबिन गर्ग के निधन ने असम के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है. एक तरफ जहां सिंगर की मौत पहले से ही सवालों के घेरे में है तो वहीं दूसरी ओर सिंगापुर में इवेंट मैनेजर श्यामकानु महंत पर संगठित वित्तीय अपराध, फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप लगे हैं.
CID ने छापेमारी में कई दस्तावेज बरामद किए है. बता दें कि श्यामकानु पूर्व डीजीपी भास्कर ज्योति महंत के छोटे भाई हैं. जो वर्तमान में असम राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त हैं. उनके एक और बड़े भाई नानी गोपाल महंत हैं. जो गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति बनने से पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शिक्षा सलाहकार थे.छापेमारी में क्या कुछ मिला?वहीं CID ने गुरुवार और शुक्रवार को छापेमारी के दौरान श्यामकानु के घर से कुछ दस्तावेज जब्त किए है. जिसमें एक ही कंपनी के नाम के कई पैन कार्ड, विभिन्न कंपनियों और सरकारी अधिकारियों की लगभग 30 स्टाम्प सील और कई बेनामी संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज शामिल थे. जो हेराफेरी की ओर इशारा करता है.तलाशी के बाद CID के सीनियर पुलिस अधीक्षक आशिफ अहमद ने एक FIR दर्ज की. इसमें सभी बरामदगी का विवरण दिया गया है और महंत की कथित वित्तीय अनियमितताओं की अलग से जांच करने का अनुरोध किया गया है. जिसमें उनकी सभी संपत्तियों को कुर्क और जब्त किया जाना शामिल है. Advertisement CID ने दर्ज किया केसवहीं शिकायत मिलने के बाद CID ने शनिवार रात भारतीय न्याय संघ की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोरमी दास को जांच अधिकारी नियुक्त किया है. CID ने प्रारंभिक जांच में कहा गया कि तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री जब्त की गई है. जो स्पष्ट रूप से गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, जालसाजी और अवैध वित्तीय लाभ के लिए धोखाधड़ी के साधनों के इस्तेमाल की ओर इशारा करती हैं.FIR में क्या लिखा गया?CID के द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक, 'कई पैन कार्ड और बड़ी संख्या में जाली मुहरों का होना षडयंत्र और संगठित वित्तीय अपराध का संकेत देता है. इसमें ये भी कहा गया है कि महंत के आवास और कार्यालय परिसर के अंदर से असम और अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीएमजीएसवाई योजना के तहत सड़कों के निर्माण से संबंधित कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.इसके अलावा महंत की संपत्तियों, बैंक खातों, कंपनियों और जाली पैन कार्ड व मुहरों के इस्तेमाल से जुड़े लेन-देन की विस्तृत वित्तीय जांच करने, उनकी संपत्तियों, खातों और जांच के दौरान पहचानी गई अपराध की आय को कुर्क करने और अकाउंट फ्रीज करने की रिकवेस्ट की गई है.. Advertisement गौरतलब है कि असम पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने पहले ही सिंगर जुबिन गर्ग की मौत की जांच के लिए 9 सदस्यीय SIT बनाई है. अब इस नए मामले में संपत्तियों की जब्ती, बैंक खातों की जांच और संदिग्ध लेनदेन की पड़ताल की जा रही है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Assam Police Zubeen Garg Shyamkanu Mahanta Money Laundering Zubeen Garg Song Zubeen Garg Death Video Zubeen Garg Kon Hai Zubeen Garg Wife Name Zubeen Garg Singapore Zubeen Garg Shyamkanu Mahanta
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जुबीन गर्ग की मौत मामले में गवाहों को नोटिस जारी, CID ने 10 दिन के भीतर पेश होने को कहाअसम पुलिस की सीआईडी ने गायक जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत से जुड़े लोगों को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने गवाहों को 10 दिनों के भीतर पेश होने के लिए कहा है। सीआईडी की एसआईटी ने नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत के घर पर तलाशी जारी...
Read more »
जुबीन गर्ग की मौत की जांच की मांग, परिवार ने CID में दर्ज कराई शिकायतअसम के मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की रहस्यमयी मौत के मामले में उनके परिवार ने सीआईडी से जांच की मांग की है। परिवार ने मैनेजर और आयोजनकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 19 सितंबर को सिंगापुर में जुबीन की मौत हुई थी।
Read more »
निशिता गोस्वामी, शेखर ज्योति, अमृतप्रभा... जुबीन गर्ग डेथ केस में अब तक क्या हुआ, जांच के दायरे में कौन-कौन?सिंगर जुबीन गर्ग डेथ केस में असम CID जांच में जुटी है. इस मामले में असमी एक्ट्रेस निशिता गोस्वामी, संगीतकार शेखर ज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा महांता सहित कई प्रमुख गवाहों और अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इनमें कुछ लोगों से पूछताछ हो भी चुकी है.
Read more »
जुबीन गर्ग डेथ केस: परिवार ने CID में की शिकायत: मैनेजर-ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ जांच की मांग, सिंगर के चाचा ब...जुबीन गर्ग के परिवार ने सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और सिंगापुर में नॉर्थ-ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के आयोजक श्यामकानु महंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एनडीटीवी के अनुसार, यह शिकायत 19 सितंबर को सिंगापुर में सिंगर की मौत से जुड़े हालात की जांच के
Read more »
जुबीन गर्ग की पत्नी, बहन और चाचा ने CID में दर्ज करवाई शिकायत, पहले सिंगर की बीवी ने मैनेजर को बताया था निर...जुबीन गर्ग की सिंगापुर में मौत पर परिवार ने असम सीआईडी में शिकायत दर्ज कराई, गहराई से जांच की मांग की. एसआईटी ने मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के घर छापेमारी की.
Read more »
