मैच जीतने के बाद, विराट कोहली ने अपनी फॉर्म, देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारी की प्रशंसा की और अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देने पर भी बात की। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद टी20 में वापसी करने के बावजूद लय बनाए रखने में वनडे सीरीज ने मदद की। पडिक्कल की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टाइमिंग और तकनीक वर्ल्ड क्लास है।
जीत के बाद क्या बोले कोहली? मैच के बाद कोहली ने अपनी पारी और फॉर्म को लेकर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद टी20 क्रिकेट में वापसी के बावजूद उनकी लय बनी हुई थी। कोहली ने कहा, 'मैदान पर वापसी करना अच्छा लगा। पिछला टी20 मुकाबला मैंने पिछले साल फाइनल के रूप में खेल ा था, लेकिन हाल ही में खेल ी गई वनडे सीरीज ने मुझे लय बनाए रखने में काफी मदद की। मैं वही शॉट खेल रहा था, जो मैं सामान्य तौर पर खेल ता हूं। मुझे भरोसा था कि अगर मेरी लय सही रही और मैंने फिटनेस पर जो मेहनत की है, वह साथ देगी, तो चीजें अपने आप सही होंगी।' उन्होंने आगे कहा, 'पिछले 15 वर्षों में जिस तरह का कार्यक्रम रहा है और जितना क्रिकेट मैंने खेल ा है, उसमें थकान का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में ब्रेक मुझे मानसिक रूप से तरोताजा करते हैं। मैं जब भी लौटता हूं, तो पूरी ऊर्जा के साथ लौटता हूं। शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से उत्साहित रहना बहुत जरूरी है, तभी आप टीम के लिए योगदान दे पाते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर आप सिर्फ टीम में बने रहना नहीं चाहते, बल्कि लगातार प्रदर्शन करना चाहते हैं।' पडिक्कल की पारी पर कही बड़ी बात कोहली ने देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पडिक्कल की पारी शानदार थी। मैंने पावरप्ले में आक्रामक खेल ने की योजना बनाई थी, लेकिन जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर मैंने तय किया कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक दूं। उन्होंने पूरी तरह मैच का रुख बदल दिया।' उन्होंने आगे बताया, 'मैंने उनसे कहा भी कि जिस तरह तुम गेंद को मार रहे हो, उसी तरह खेल ते रहो और मैच को विपक्ष से दूर ले जाओ। अगर हम जल्दी मैच खत्म करते हैं, तो नेट रन रेट में भी फायदा होगा। उनकी टाइमिंग, संतुलन और तकनीक वर्ल्ड क्लास है। मैंने उन्हें करीब से देखा है और जब वह आत्मविश्वास में होते हैं, तो क्या कर सकते हैं आज उसी का उदाहरण था।' मैदान पर रोमांस, बाहर चर्चा जहां एक तरफ कोहली और पडिक्कल की बल्लेबाजी ने आरसीबी को जीत दिलाई, वहीं मैच के बाद का उनका खास जश्न भी चर्चा में है। अनुष्का शर्मा को दिया गया उनका फ्लाइंग किस इस मुकाबले का सबसे भावुक और यादगार पल बन गया। इस जीत के साथ आरसीबी ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है, और कोहली का फॉर्म टीम के लिए बड़े संकेत दे रहा है। THE LOVE 😘 BETWEEN VIRAT KOHLI AND ANUSHKA SHARMA IS EPIC #RCB #SRH #RCBvsSRH #AnanyaBirla #Viratkohli #Ishankishan #AnushkaSharma pic.
twitter.com/0GDm4EfnQ5 — Somesh Jangra March 28, 2026 Ananya Birla and Anushka Sharma on RCB win. pic.twitter.com/AVOyLJwsSB — Mufaddal Vohra March 28, 2026 😭❤️🫶🏻 pic.twitter.com/Z0xSkk7kxw— rea March 28, 2026 मैच में क्या हुआ? विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन और अनिकेत वर्मा की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विराट कोहली टी20 क्रिकेट देवदत्त पडिक्कल अनुष्का शर्मा आरसीबी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion फोन आज होंगे भारत में लॉन्चMotorola Edge 20 सीरीज़ में Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Lite और Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन शामिल है, जो कि यूरोपियन मार्केट में पिछले महीने लॉन्च किए गए थे।
Read more »
फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!फोन चलाते वक्त याद रखें 20-20 Rule, कभी नहीं होंगी आंखे खराब!
Read more »
रुक नहीं रहा सिलसिला! 85 विमानों को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकीजिन विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं उनमें एयर इंडिया के 20, विस्तारा के 20, इंडिगो के 25 और अकासा के 20 विमान शामिल हैं.
Read more »
இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 4 - எந்தெந்த ராசிகள் ஆதாயமான நாள்...?November 20 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 4ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 20), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
தமிழ்நாட்டில் நாளை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் முழு லிஸ்ட்!Tomorrow Saturday (December 20) Shutdown Areas: தமிழகத்தில் நாளை சனிக்கிழமை (டிசம்பர் 20) மின்தடை ஏற்படும் பகுதிகளின் லிஸ்ட் இங்கே.
Read more »
आंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीकाआंखों की सेहत के लिए कारगर '20-20-20' का नियम, जान लें अभ्यास का तरीका
Read more »
