जीएसटी की दरों में बदलाव से पहले अगस्त में भारतीय ऑटो सेक्टर में मजबूत रही बिक्री : रिपोर्ट

United States News News

जीएसटी की दरों में बदलाव से पहले अगस्त में भारतीय ऑटो सेक्टर में मजबूत रही बिक्री : रिपोर्ट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

जीएसटी की दरों में बदलाव से पहले अगस्त में भारतीय ऑटो सेक्टर में मजबूत रही बिक्री : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 2 अगस्त । भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिटेल बिक्री अगस्त में मजबूत रही है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। Advertismentएचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया, अगस्त में कंपनियों की ओर अधिक डिस्काउंट दिए गए। इस कारण उम्मीद के मुताबिक सभी सेगमेंट में इंक्वायरी में इजाफा हुआ। अगस्त में बिक्री में ऐसे समय पर इजाफा हुआ है, जब सरकार जीएसटी की दरें कम करने पर काम कर रही है और इसे लेकर जीएसटी परिषद की बैठक 3-4 सितंबर के बीच प्रस्तावित है। रिसर्च फर्म ने कहा कि उनका मानना ​​है कि अगले दो हफ्ते सुस्त रह सकते हैं क्योंकि ग्राहक अब खरीदारी का फैसला लेने से पहले जीएसटी में कटौती का इंतजार करना चाहेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर में बिक्री में गिरावट आ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है, सितंबर महीने में 15 दिन श्राद्ध भी रहेगा, जिसे खरीदारी के लिए अशुभ समय माना जाता है। कमर्शियल व्हीकल पर छूट काफी हद तक स्थिर है और निकट भविष्य में इसमें बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि अच्छे मानसून और जलाशयों के स्तर के कारण ट्रैक्टरों की मांग मजबूत रहने की उम्मीद है। इस महीने में, महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि एस्कॉर्ट्स की बिक्री में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अगस्त में इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर का मार्केट शेयर बढ़कर 4.

5 प्रतिशत हो गया। ईवी सेगमेंट में टाटा की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत और एमएंडएम की 19 प्रतिशत हो गई, जबकि एमजी की हिस्सेदारी घटकर 28 प्रतिशत रह गई। अगस्त में 1.4 लाख इकाइयों की रिटेल बिक्री के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का मार्केट शेयर 7.6 प्रतिशत पर रहा। टीवीएस ने बीते महीने 24,000 इकाइयां बेचीं, जबकि एथर ने 18,000 इकाइयां और बजाज ने 12,000 इकाइयां बेचीं। वहीं, मारुति की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी की घरेलू बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने निर्यात में 41 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की एसयूवी की थोक बिक्री 39.4 हजार इकाइयां रही, जो सालाना आधार पर 9 प्रतिशत कम है। टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट में कहा गया है, इसी दौरान, हुंडई की घरेलू बिक्री में 11 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि अगस्त में उसका निर्यात 21 प्रतिशत बढ़ा। हमारा मानना ​​है कि मारुति और हुंडई दोनों के लिए मजबूत निर्यात अच्छा संकेत है। दोपहिया वाहन क्षेत्र में बजाज की घरेलू दोपहिया बिक्री में 12 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि निर्यात में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टीवीएस की दोपहिया बिक्री में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसमें घरेलू बिक्री में 28 प्रतिशत और निर्यात में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। --आईएएनएस एबीएस/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर 13 अगस्त को दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलावस्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर 13 अगस्त को दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलावस्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर 13 अगस्त को दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलाव
Read more »

अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बिटकॉइन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाअमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बिटकॉइन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाअमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बिटकॉइन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
Read more »

'जीएसटी 2.0' पर जल्द 'आधिकारिक चर्चा पत्र' जारी करे सरकार: कांग्रेस'जीएसटी 2.0' पर जल्द 'आधिकारिक चर्चा पत्र' जारी करे सरकार: कांग्रेसकांग्रेस ने जीएसटी की संशोधित व्यवस्था में दो कर दरों के प्रस्ताव पर 'जीएसटी 2.
Read more »

Market Outlook: तो क्या 24000 तक गिरेगा Nifty? नई तेजी के लिए लगातार किस लेवल से ऊपर होना होगा बंद, एक्सपर्ट से समझेंMarket Outlook: तो क्या 24000 तक गिरेगा Nifty? नई तेजी के लिए लगातार किस लेवल से ऊपर होना होगा बंद, एक्सपर्ट से समझेंअगस्त में भारतीय शेयर बाजार Stock Market Oulook में उतार-चढ़ाव रहा निफ्टी में 1.
Read more »

UP में हो रही डेमोग्राफिक बदलाव की साजिश, नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में कई गुना बढ़ी मुस्लिम आबादीUP में हो रही डेमोग्राफिक बदलाव की साजिश, नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में कई गुना बढ़ी मुस्लिम आबादीMuslim population increased in many districts of Uttar Pradesh bordering Nepal UP में हो रही डेमोग्राफिक बदलाव की साजिश, नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में कई गुना बढ़ी मुस्लिम आबादी
Read more »

टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री अगस्त में 2 प्रतिशत घटी, ईवी सेल्स ने बनाया रिकॉर्डटाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री अगस्त में 2 प्रतिशत घटी, ईवी सेल्स ने बनाया रिकॉर्डटाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री अगस्त में 2 प्रतिशत घटी, ईवी सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:39:14