'जीएसटी 2.0' पर जल्द 'आधिकारिक चर्चा पत्र' जारी करे सरकार: कांग्रेस

जीएसटी टैक्स News

'जीएसटी 2.0' पर जल्द 'आधिकारिक चर्चा पत्र' जारी करे सरकार: कांग्रेस
कांग्रेसजीएसटी चर्चा पत्रGst Tax Slabs

कांग्रेस ने जीएसटी की संशोधित व्यवस्था में दो कर दरों के प्रस्ताव पर 'जीएसटी 2.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने माल एवं सेवा कर की संशोधित व्यवस्था में पांच प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत वाली सिर्फ दो कर दरों के प्रस्ताव को लेकर शनिवार को कहा कि 'जीएसटी 2.0' पर जल्द ही एक 'आधिकारिक चर्चा पत्र' जारी किया जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर व्यापक विचार विमर्श हो सके। कांग्रेस कर रही ये मांग कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि डेढ़ साल से भी ज़्यादा समय से कांग्रेस आमूलचूल परिवर्तन के साथ जीएसटी 2.

0 की मांग कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जारी कांग्रेस के घोषणापत्र में यह एक प्रमुख वादा था। कल, प्रधानमंत्री को आखिरकार इस बात का एहसास हुआ कि जब तक यह परिवर्तन नहीं होगा और निजी उपभोग व निजी निवेश में वृद्धि नहीं होगी, आर्थिक विकास में तेज़ी नहीं आएगी।इस कारण दूषित हुई जीएसटी की भावना कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि जीएसटी में सुधार हो, लेकिन इसे इस तरह से किया जाना चाहिए कि राज्यों के लिए राजस्व संबंधी अनिश्चितता कम से कम हो। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सात वर्षों में जीएसटी की भावना बढ़ती दरों और कई छूटों के कारण दूषित हुई है। ऐसा लगता है कि इस ढांचे ने कर चोरी को भी बढ़ावा दिया है।जीएसटी की दरों में होनी चाहिए कमी कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जीएसटी की दरों की संख्या में भारी कमी होनी चाहिए और दर ढांचे का सरलीकरण आवश्यक है, लेकिन इसे इस तरह से किया जाना चाहिए कि राज्यों के लिए राजस्व अनिश्चितता कम से कम हो और वो वर्गीकरण विवाद भी समाप्त हो जाएं, जो अब आम हो गए हैं। जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर 31 मार्च, 2026 को समाप्त हो रहा है। दर ढांचे के युक्तीकरण से उत्पन्न किसी भी राजस्व अनिश्चितता को दूर करने के लिए इसकी अवधि बढ़ाई जानी चाहिए।इन बिंदुओं पर दिया जाना चाहिए ध्यान कांग्रेस नेता के अनुसार, अर्थव्यवस्था में प्रमुख रोज़गार सृजक एमएसएमई की व्यापक चिंताओं का सार्थक समाधान किया जाना चाहिए। बड़े प्रक्रियात्मक बदलावों के साथ इसमें अंतरराज्यीय आपूर्ति पर लागू होने वाली सीमाओं को और बढ़ाना भी शामिल होगा। इसके अलावा कपड़ा, पर्यटन, निर्यातकों, हस्तशिल्प और कृषि आदानों जैसे क्षेत्रों में उभरे क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्यों को राज्यस्तरीय जीएसटी लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि बिजली, शराब, पेट्रोलियम और रियल एस्टेट को भी इसमें शामिल किया जा सके।जल्द जारी करे चर्चा पत्र कांग्रेस नेता रमेश ने कहा, ''कांग्रेस जीएसटी 2.0 पर जल्द ही एक आधिकारिक चर्चा पत्र की मांग करती है ताकि इस महत्वपूर्ण और ज्वलंत राष्ट्रीय मुद्दे पर एक व्यापक बहस हो सके। जीएसटी 2.0 को पूरी तरह से एक अच्छा और सरल कर होना चाहिए, न कि उस तरह जैसे फिलहाल यह 'डेवलपमेंट सप्रेसिंग टैक्स' बन चुका है।''क्या होता है पत्र आपको बता दें कि आधिकारिक चर्चा पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जिसे सरकार द्वारा किसी नीति या कानून को अंतिम रूप देने से पहले जनता और संबंधित पक्षों से विचार आमंत्रित करने के लिए जारी किया जाता है।सरकार ने रखा प्रस्ताव केंद्र सरकार ने माल एवं सेवा कर की संशोधित व्यवस्था में पांच प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत वाली सिर्फ दो कर दरों का ही प्रस्ताव रखा है जिसके दीवाली तक लागू हो जाने का अनुमान है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।राज्यों को भेजा प्रस्तावकेंद्र सरकार ने जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए गठित राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह को अपना यह प्रस्ताव भेजा है। इसमें 12 और 28 प्रतिशत की मौजूदा कर दरों को हटा दिया गया है।पीएम ने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन के दौरान दीवाली तक जीएसटी दरों में काफी कमी किए जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि इससे आम लोगों और छोटे एवं मझोले उद्योगों को राहत मिलेगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

कांग्रेस जीएसटी चर्चा पत्र Gst Tax Slabs Delhi News News Update In Hindi Congress On Gst Central Goverment On Gst जीएसटी टैक्स रेट जयराम रमेश

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केंद्र की 'डीडीएलजे नीति'? राहुल को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा, तो कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ऐसे निकाली भड़ासकेंद्र की 'डीडीएलजे नीति'? राहुल को सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा, तो कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ऐसे निकाली भड़ासराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद, कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर चीन के साथ 'डीडीएलजे नीति' अपनाने का आरोप लगाया है।
Read more »

IBPS PO Prelims Admit Card 2025: जल्द जारी किए जाएंगे आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोडIBPS PO Prelims Admit Card 2025: जल्द जारी किए जाएंगे आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोडIBPS PO Prelims Admit Card 2025 Date: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 2025 के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी किए जाएंगे.
Read more »

राहुल गांधी से दोबारा शपथ पत्र मांगने पर कांग्रेस भड़की, टीएमसी ने भी उठाए चुनाव आयोग पर उठाएराहुल गांधी से दोबारा शपथ पत्र मांगने पर कांग्रेस भड़की, टीएमसी ने भी उठाए चुनाव आयोग पर उठाएराहुल गांधी से दोबारा शपथ पत्र मांगने पर कांग्रेस भड़की, टीएमसी ने भी उठाए चुनाव आयोग पर उठाए
Read more »

'GST 2.0' पर 'आधिकारिक चर्चा पत्र' जारी करे सरकार, ऐसे हों सुधार कि कम से कम रहे राज्यों की राजस्व अनिश्चितता: कांग्रेस'GST 2.0' पर 'आधिकारिक चर्चा पत्र' जारी करे सरकार, ऐसे हों सुधार कि कम से कम रहे राज्यों की राजस्व अनिश्चितता: कांग्रेसपार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पार्टी को ओर से एक बयान जारी करते हुए कहा कि जीएसटी में सुधार हो, लेकिन इसे इस तरह से किया जाना चाहिए कि राज्यों के लिए राजस्व संबंधी अनिश्चितता कम से कम हो।
Read more »

मोदी के GST 2.0 पर ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी की बड़ी मांग, कहा- जल्द आधिकारिक पत्र जारी करे सरकारमोदी के GST 2.0 पर ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी की बड़ी मांग, कहा- जल्द आधिकारिक पत्र जारी करे सरकारCongress Demands Discussion Paper On GST: कांग्रेस पार्टी ने पीएम मोदी के GST की दरें कम करने की घोषणा के बाद एक ऑफीशियल डिस्कशन पेपर की मांग की है.
Read more »

GST 2.0: 'हम चाहते हैं कि जीएसटी 2.0 अच्छा और सरल कर हो, विकास को दबाने वाला न हो'; पीएम के एलान पर कांग्रेसGST 2.0: 'हम चाहते हैं कि जीएसटी 2.0 अच्छा और सरल कर हो, विकास को दबाने वाला न हो'; पीएम के एलान पर कांग्रेसकांग्रेस ने शनिवार को जीएसटी 2.0 पर व्यापक बहस के लिए जल्द ही एक आधिकारिक डिस्कशन पेपर जारी करने की मांग की। मुख्य विपक्षी दल से सरकार से कहा है कि जीएसटी की मूल
Read more »



Render Time: 2026-05-04 00:57:59